हेमीकॉर्डेटा परिवार के सदस्य कृमि समान मुलायम शरीर वाले जन्तु हैं। ये प्रायः समुद्र किनारे सुरंगों में रहते हैं। इनमें नोटोकॉर्ड जैसी संरचना पायी जाती है। इनके कुछ लक्षण इकाइनोडर्मेट्स तथा कुछ कॉर्डेट्स से समानता प्रदर्शित करते हैं। इस कारण इन्हें नॉन- कॉर्डेट्स तथा कॉर्डेट्स बीच की कड़ी माना जाता सुरंग स्वभाव तथा कृमि जैसा आकार इन्हें एनेलिडा जन्तुओं के समान लक्षण प्रदान करता है। वास्तव में हेमीकॉर्डेट्स नॉन-कॉर्डेट्स तथा कॉर्डेट्स के बीच की संयोजक कड़ी (Connecting links) है। कॉर्डेट्स से समानता के कारण इन्हें अर्द्ध कशेरुकी (Half chordates) भी कहते हैं।

सामान्य लक्षण (General Characters)
- ये समुद्री जीव हैं जो समुद्र के किनारे सुरंग बनाकर रहते हैं।
- इनके शरीर को प्रोबोसिस (Proboscis), कॉलर तथा धड़ में बाँट सकते हैं।
- इनमें नोटोकॉर्ड (Notochord) शरीर के अग्र भाग में पाया जाता है या अनुपस्थित होता है।
- ग्रसनी में गिल स्लिट्स (Gill slits) पायी जाती हैं।
- पृष्ठ सतह पर नलिकाकार तन्त्रिका रज्जु (Nerve cord) पायी जाती है।
- देहगुहा तीन कक्षों में बँटी होती है।
- परिसंचरण तन्त्र प्रायः खुला होता है।
- तन्त्रिका तन्त्र आदिम प्रकार का होता है।
- निषेचन बाहरी तथा परिवर्धन अप्रत्यक्ष होता है।