अध्याय – 12. हाथी (हिंदी कक्षा – 3)

जानने योग्य

  • कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
  • कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
  • आस-पास होने वाली गतिविधियों / घटनाओं और विभिन्न स्थितियों में हुए अपने अनुभवो के बारे में बताते, बातचीत करते और प्रश्न पूछते हैं।
  • कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
  • अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।
  • तरह-तरह की कहानियों, कविताओं / रचनाओं की भाषा की बारीकियों (जैसे शब्दों की पुनरावृत्ति, संज्ञा, सर्वनाम, विभिन्न विराम चिह्नों का प्रयोग आदि) की पहचान और प्रयोग करते हैं।

प्रश्न और अभ्यास

प्र.1. हाथी की नाक को क्या कहते हैं?

प्र. 2. हाथी अपनी सूँड से कौन-कौन से कार्य करता है ?

प्र. 3. नहाने के बाद हाथी अपने शरीर पर धूल-मिट्टी क्यों छिड़कता है ?

प्र.4. हाथी जुगाली नहीं करता। ऐसे चार पशुओं के नाम लिखो जो जुगाली करते हैं।

प्र.5. हाथी की तरह और किस पशु को तालाब में नहाना बहुत पसंद है? क्यों ?

प्र.6. अपनी पसंद के किसी एक जानवर का वर्णन नीचे लिखे बिंदुओं के आधर पर लिखें।

क. शारीरिक बनावट के आधार पर।

ख. भोजन एवं आवास के आधार पर।

ग. मनुष्य के लिए उपयोगिता ।

प्र. 7. सही विकल्प पर सही निशान लगाओ –

1. जुगाली का अर्थ है

अ. खाना खाना

ब. चुगली करना

स. खाने को से मुँह में वापस लाकर उसे फिर से चबाना

2. हाथी को खाने में पसंद है।

अ. गन्ना

ब. नारियल

स. सेब

3. हाथी भारी बोझ उठाता है।

अ. अपने सिर से

ब. अपनी सूंड से

स. अपने दाँत से

Leave a Comment