बैंक कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 8

बैंक कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 8

बैंक
बैंक

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  1. हम कुछ रकम भविष्य के लिए सुरक्षित रखते हैं इसे जमा करते हैं। कभी-कभी आवश्यकता पड़ने पर रकम उधार (ऋण) में भी लेते हैं उस जगह को बैंक कहते हैं।
  2. ऐसा खाता जिसमें जमा पैसों को जब चाहे निकाला जा सकता है, बचत खाता कहते हैं।
  3. बचत खाते में कुछ पैसा रखना जरूरी होता है।
  4. पैसे की तुरंत जरूरत न हो तो कुछ निश्चित सालों के लिए मियादी खाते में जमा करते हैं। इससे ब्याज ज्यादा मिलता है।
  5. जिस व्यक्ति का बैंक में खाता है उसके हस्ताक्षर बैंक वाले सम्हाल कर रखते हैं।
  6. हस्ताक्षर या निशान में गड़बड़ी हो तो बैंक पैसा देने से मना कर देता है।
  7. खाता खुलवाने के लिए राशन कार्ड, परिचय-पत्र, मकान टेक्स, बिजली बिल आवश्यक होता है।
  8. बैंक आजकल नगद राशि न देकर चेक देते हैं, जितने रुपये का सामान खरीदे उतने का चेक दे देते हैं।
  9. पैसा निकालने का एक और तरीका है। खातेदारों की सुविधा के लिए बैंकों ने एक केन्द्र प्रारम्भ किये हैं। इन केन्द्रों को ए.टी.एम कहा जाता है।
  10. इसके लिए खातेदारों को एक कार्ड दिया जाता है जिसे ए. टी. एम. कार्ड कहते हैं।
  11. ए. टी. एम. कार्ड द्वारा देश के किसी भी शहर के बैंक से कभी भी किसी भी समय रुपये निकाल सकते हैं। यह बैंक 24 घंटे खुला रहता है।

पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. तुम्हारे यहाँ बैंक कहाँ है ? बैंक का नाम क्या है ? उत्तर- हमारे घर के पास देवपुरी में बैंक है-इसका नाम यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया है।

प्रश्न 2. क्या तुम्हारी माँ या पिताजी का किसी बैंक में खाता है ?
उत्तर- हाँ, हमारी माँ एवं पिताजी का संयुक्त खाता स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया पचपेढ़ी नाका ब्रांच में है।

प्रश्न 3. ब्याज के बारे में अपने घर में माँ, पिता जी और स्कूल में शिक्षक से चर्चा करो और जो तुमने समझा, यहाँ लिखो ?
उत्तर- बैंक बचत खाते में जमा रकम पर 4% वार्षिक की दर से ब्याज देता है। लेकिन यदि हम अपना पैसा मियादी जमा में जमा कराते हैं तब बैंक 8% वार्षिक की दर से भी ब्याज देता है।

प्रश्न 4. अपने शिक्षक या बड़ों से पता करो कि बैंक में खाता खुलवाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है ?
उत्तर- बैंक में खाता खुलवाने हेतु फोटो, निवास का प्रमाण तथा बैंक के एक खातेदार की पहचान दिलाना होता है अथवा यदि आप शासकीय संस्था या किसी निजी संस्था में नियमित कर्मचारी हैं तो संस्था प्रमुख से पहचान प्रमाणित करवाना पड़ता है। इसके बाद बैंक का एक फॉर्म भरना पड़ता है तब बैंक खाता खोलकर पास बुक जारी करता है।

प्रश्न 5. अपने शिक्षक से पता करो कि तुम्हारे यहाँ की बैंक के बचत खाते में कम-से-कम कितना पैसा रखना जरूरी होता है ?
उत्तर- बचत खाते में कम-से-कम 250/- (दो सौ पचास रुपये) जमा रखने होते हैं। यदि खाताधारक, चेक बुक धारक भी है तब बचत खाते में कम-से-कम 1000/- (एक हजार रुपये) जमा रहने चाहिए।

प्रश्न 6. पता करो कि मियादी खाते में कम-से-कम कितने समय के लिए रुपया जमा रखे जा सकते हैं? उत्तर- मियादी खाते में कम-से-कम 45 दिन के लिए रुपए जमा रखे जा सकते हैं।

प्रश्न 7. बैंक में और कौन-कौन से खाते खोले जा सकते हैं ? पता करो।
उत्तर- बैंक में बचत खाता, चालू खाता, मियादी खाता, रेकिरिंग खाता, संयुक्त खाता आदि खोले जाते हैं।

प्रश्न 8. क्या हर व्यक्ति के अँगूठे की छाप अलग होती है ?
उत्तर – हाँ, हर व्यक्ति के अँगूठे की छाप अलग होती

हमने क्या सीखा

मौखिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. बैंक में कितने प्रकार के खाते खोले जा सकते हैं ?
उत्तर- बैंक में दो प्रकार के खाते खोले जा सकते हैं- 1. चालू खाता एवं 2. मियादी खाता

प्रश्न 2. चालू खाता किसे कहते हैं ?
उत्तर- ऐसा खाता जिसमें जमा पैसों की जब चाहे निकाला जा सकता है उसे चालू खाता या बचत खाता कहते हैं।

लिखित प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. बैंक से क्या लाभ हैं ?
उत्तर- बैंक से हमें निम्नलिखित लाभ हैं-

  • बैंक में पैसा जमा करने से लोगों के पैसे सुरक्षित रहते
  • जमा पैसा का अलग से ब्याज भी मिल जाता है 1
  • इन पैसों के चोरी हो जाने का डर भी नहीं रहता है।
  • बैंकों से कर्ज लेने पर इन रुपयों को किस्त द्वारा पटाते हैं ।
  • बैंकों से कर्ज लेकर कुछ लोग अपना रोजगार, धंधा चलाते हैं।

प्रश्न 2. बचत खाता खुलवाने में किन चीजों की जरूरत होती है ? लिखो।
उत्तर- बचत खाता खुलवाने में निम्नलिखित चीजों की जरूरत होती है
1. एक गवाह जिसका उस बैंक में खाता हो।
2. परिचय-पत्र, राशनकार्ड, मकान टैक्स रशीद, बिजली बिल इन चीजों की जरुरत होती है।

प्रश्न 3. ए.टी.एम. व्यवस्था से हमें क्या लाभ है? उत्तर- ए. टी. एम. व्यवस्था से लाभ-

  • ए. टी एम कार्ड रहने पर हम कभी भी रुपये निकाल सकते हैं।
  • यह बैंक 24 घंटे खुले रहते हैं।
  • देश के किसी शहर के बैंक से रुपये निकाल सकते
  • इससे समय की बचत होती है।

प्रश्न 4. बैंक से पैसा निकालने की कौन-कौन सी व्यवस्था है?
उत्तर- बैंक से पैसा निकालने की दो व्यवस्थाएँ हैं-
1. चालू खाता द्वारा एवं 2. ए.टी.एम. कार्ड द्वारा।

प्रश्न 5. बैंक में हस्ताक्षर अथवा अँगूठे के निशान क्यों लगवाये जाते हैं?
उत्तर- खाते से रुपये निकालते समय स्वयं खातेदार ही रुपये निकाल सकता है। इसलिए बैंक से रुपये निकालने वाले के हस्ताक्षर अथवा अँगूठे के निशान का मिलान करने के लिए ये निशान लगवाये जाते हैं।

Leave a Comment

imajbetpusulabetpusulabet girişpusulabet güncel girişmatbetmatbet girişmatbet güncel girişvdcasinovdcasino girişvdcasino güncel girişsekabetsekabet girişsekabet güncel girişrealbahisrealbahis girişultrabetultrabet girişcashwincashwin girişvdcasinovdcasinovdcasinokulisbetbahiscasinovaycasinovaycasino girişbahiscasinokulisbetkulisbetaresbetaresbetgobahisgobahisaresbetaresbetkralbetkralbetultrabetvdcasinoenbetbetzulavdcasinobetasusvdcasinopiabellacasinobetasusenbetkralbetkralbetkralbetkralbetalobetalobetbahiscasinobahiscasinobahiscasinobahiscasinokulisbetkulisbetkulisbetkulisbetlunabetmonobahiskulisbetkulisbet girişmonobahis