पदार्थ की प्रकृत्ति कक्षा 6 विज्ञान पाठ 3

पदार्थ की प्रकृत्ति कक्षा 6 विज्ञान

स्मरणीय बिन्दु

1. सभी वस्तुएँ पदार्थ से बनी होती हैं।

2. पदार्थ ठोस, द्रव और गैस जैसी तोनों अवस्था में रह सकता है।

मोम की विभिन्न अवस्थाएं

3. पदार्थ को एक अवस्था से दूसरी अवस्था में बदला जा सकता है।

4. ठोस पदार्थ का आकार तथा आयतन निश्चित होता है।

5. द्रवों का आकार निश्चित नहीं होता, किन्तु आयतन निश्चित होता है।

विभिन्न आकार के बर्तन

6. गैसों का आकार तथा आयतन दोनों निश्चित नहीं होता है।

गैस स्थान घेरती है

7. जिन पदार्थों के आर-पार आसानी से देखा जा सकता है पारदर्शी, जिन पदार्थों के आर-पार नहीं देखा जा सकता, अपारदर्शी, जिनके आर-पार धुंधला दिखाई देता है, अल्प पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। 

8. जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं, जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं.

9. ऐसे पदार्थ जो कष्मा को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने देते हैं, ऊष्मा के चालक तथा वे पदार्थ जो ऊष्मा का चालन नहीं करते ऊष्मा के कुचालक कहलाते हैं।

ऊष्मा के सुचालक व कुचालक

10. ऐसे पदार्थ जो जल में आसानी से घुल जाते हैं, विलेय तथा वे पदार्थ जो जल में नहीं घुलते अविलेय कहलाते हैं।

 11. सभी पदार्थ स्थान घेरते हैं तथा उसमें भार होता है।

विद्युत् चालकता
टार्च का बल्ब

स्मरणीय बिन्दु

1. सभी वस्तुएँ पदार्थ से बनी होती हैं।

2. पदार्थ ठोस, द्रव और गैस जैसी तीनों अवस्था में रह सकता है।

3. पदार्थ एक अवस्था से दूसरी अवस्था में बदला जा सकता है।

4. ठोस पदार्थ का आकार तथा आयतन निश्चित होता है।

5. द्रवों का आकार निश्चित नहीं होता, किन्तु आयतन निश्चित होता है।

6. गैसों का आकार तथा आयतन दोनों निश्चित नहीं होता।

7. जिन पदार्थों के आर-पार आसानी से देखा जा सकता है पारदर्शी, जिन पदार्थों के आर-पार नहीं देखा जा सकता, अपारदर्शी, आर-पार धुंधला दिखाई देता है, अल्प पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। जिनके

8. जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं, चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं, जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होते अचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं।

9. ऐसे पदार्थ जो ऊष्मा को सिरे से दूसरे सिरे तक जाने देते हैं, ऊष्मा के चालक तथा वे पदार्थ जो ऊष्मा का चालन नहीं करते ऊष्मा के कुचालक कहलाते हैं।

10. ऐसे पदार्थ जो जल में आसानी से घुल जाते हैं, विलेय तथा वे पदार्थ जो जल में नहीं घुलते अविलेय कहलाते हैं।

11. सभी पदार्थ स्थान घेरते हैं तथा उसमें भार होता है।

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिये-

1. जलवाष्प पदार्थ की कौन-सी अवस्था है-

(अ) ठोस

(ब) द्रव

(स) गैस

(द) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर- (स) गैस।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ जल में अघुलनशील है-

(अ) कपड़े धोने का सोडा

(ब) रेत

(स) नमक

(द) नीला थोथा ।

उत्तर- (ब) रेत ।

3. इनमें से कौन-सा पदार्थ चुंबकीय नहीं है—

(अ) लोहा

(ब) सोना

(स) निकिल

(द) कोबाल्ट

उत्तर-(ब) सोना।

4. निम्न से कौन-सा पदार्थ विद्युत् का सुचालक है-

(अ) लकड़ी

(ब) बैकेलाइट

(स) प्लास्टिक

(द) ताँबा ।

उत्तर- (द) तांबा

5. इत्र की गंध दूरस्थ कोने में अनुभव की जा सकती है। यह क्रिया है-

(अ) घुलनशीलता

(ब) विसरण

(स) चालकता

(द) अघुलनशीलता।

उत्तर- (ब) विसरण।

प्रश्न 2. रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

  • 1. सभी पदार्थ….. घेरते हैं तथा उनमें ………होता है।
  • 2. सूखी पत्तियाँ विद्युत् की. …. होती हैं।
  • 3. काँच से आर-पार देखा जा सकता है अतः यह………….पदार्थ है।
  • 4. कचरे के ढेर से दुर्गंध का अनुभव दूर से ही हो जाता है, क्योंकि गैसें वायु में ………होते हैं।
  • 5. ठंड के दिनों में स्वेटर पहना जाता है, क्योंकि स्वेटर तथा वस्त्र के बीच की हवा ऊष्मा की ………..होती हैं।

उत्तर- 1. स्थान, भार, 2. कुचालक, 3. पारदर्शी, 4. विसरित, 5. कुचालक ।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

1. दूध से भरा गिलास खाली गिलास की तुलना में भारी क्यों होता है ?

उत्तर- दूध एक द्रव्य है, उसमें द्रव्यमान होता है अतः दूध से भरे गिलास का द्रव्यमान खाली गिलास की अपेक्षा अधिक होता है। फलस्वरूप दूध से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है।

2. वायु एक पदार्थ है प्रयोग द्वारा समझाइए।

उत्तर प्रयोग विधि-दो फुग्गे फुलाकर उन्हें धागे से अलग- अलग बाँधते हैं। अब एक पतली लकड़ी के बीच में धागा बांधकर तुला बनाते हैं। दोनों फुग्गों को तुला के दोनों सिरों पर इस प्रकार लटकाते हैं कि तुला संतुलित हो जाए। अब एक फुग्गे को हवा धीरे से निकाल देते हैं। जैसे-जैसे हवा बाहर निकलती जाएगी दूसरी तरफ का फुग्गा नीचे झुकता जाता है, इससे स्पष्ट होता है, कि फुग्गे से हवा निकलने के कारण फुग्गा हल्का हो गया अतः हम कह सकते हैं हवा में द्रव्यमान (भार) होता है। द्रव्यमान सभी पदार्थों में होता है।

3. जल एक पारदर्शी पदार्थ है, प्रयोग द्वारा समझाइए।

उत्तर- एक बर्तन लेते हैं उसमें थोड़ा सा जल भर देते हैं। उसमें एक सिक्का डालते हैं। सिक्का हमें स्पष्ट दिखाई देता है। अतः हम कह सकते हैं कि जल एक पारदर्शी पदार्थ है।

4. विद्युत् तार के ऊपर प्लास्टिक का आवरण क्यों लगाया जाता है ?

उत्तर- विद्युत् तार के ऊपर प्लास्टिक का आवरण लगाया। जाता है क्योंकि प्लास्टिक विद्युत् का कुचालक होता है तथा इसमें से विद्युत् धारा प्रवाहित नहीं होती।

5. स्टील के गिलास में गर्म चाय पकड़कर रखना कठिन होता है, जबकि चीनी मिट्टी के कप को आसानी से पकड़ा जा सकता है, क्यों ?

उत्तर- स्टील ऊष्मा का चालक तथा चीनी मिट्टी ऊष्मा की कुचालक होती है। इसलिए स्टील के गिलास में चाय पकड़कर रखना कठिना होता है, जबकि चीनी मिट्टी के कप को आसानी से पकड़ा जा सकता है।

6. खाना पकाने के बर्तनों के हत्थे प्लास्टिक या लकड़ी के बनाये जाते हैं, क्यों ?

उत्तर- प्लास्टिक या लकड़ी ऊष्मा की कुचालक होती हैं

जिससे धातु की उष्मा चालन विधि द्वारा हाथ में नहीं पहुँच पाती है, इसी कारण हाथ को जलने से बचाने के लिए खाना पकाने के बर्तनों के हत्थे प्लास्टिक या लकड़ी के बनाये जाते हैं।

7. शुद्ध जल विद्युत का कुचालक होता है, जबकि लवण मिश्रित जल सुचालक । कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- शुद्ध जल विद्युत् का कुचालक होता है क्योंकि यह अपने आयनों में विघटित नहीं होता, जबकि लवण मिश्रित जल विद्युत् का सुचालक होता है क्योंकि यह अपने आयनों में विघटित हो जाता है।