तृतीय लिंग का बोध कक्षा 8 हिंदी

प्राचीन काल
तृतीय लिंग समुदाय का उल्लेख पौराणिक कथाओं और ग्रंथों में आदर्शवादी रूप में मिलता है। रामचरितमानस, महाभारत, और अन्य पुराणों में किन्नरों की भक्ति और समाज के प्रति उनकी सेवा की प्रशंसा की गई है। श्रीराम द्वारा दी गई आशीर्वाद कथा और महाभारत के शिखंडी की कहानी इस समुदाय की ऐतिहासिक भूमिका और समाज में उनकी स्वीकृति को दर्शाती है।

मध्यकाल
इस युग में किन्नरों को राजाओं द्वारा रानिवास के संरक्षक, गुप्तचर और सैनिक विभाग में कार्यरत किया गया। इस काल में गुरु-शिष्य परंपरा का विकास हुआ, और किन्नरों ने अपनी सुरक्षा और पहचान को बनाए रखने के लिए समूहबद्ध होकर रहना शुरू किया। इस समय ‘कोथपन’ नामक विशेष भाषा का भी विकास हुआ। अजमेर के ख्वाजा की कथा और किन्नरों की धार्मिक भक्ति ने इस काल में उनकी महत्ता को रेखांकित किया।

आधुनिक काल
आधुनिक युग में तृतीय लिंग समुदाय ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा धारा 377 में संशोधन ने उन्हें समाज में खुले तौर पर अपने अधिकारों की मांग करने का अवसर दिया। विभिन्न संगठनों ने इनके स्वास्थ्य, अधिकार, और शिक्षा पर कार्य किया। राजनीति, फैशन, संगीत, और समाजसेवा में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, शबनम मौसी, और रोहित बाल जैसे व्यक्तित्वों ने इस समुदाय की शक्ति और क्षमता को प्रदर्शित किया। आज इनकी स्वीकृति और योगदान को बढ़ावा देने के लिए समाज को एकजुट प्रयास करने की आवश्यकता है।

पाठ से-

प्रश्न 1. राम के वन गमन के प्रसंग में किन्नरों के बारे में किस कथा का वर्णन मिलता है ?

उत्तर- त्रेतायुग में श्री राम 14 साल के लिए वनवास जा रहे थे। तब अयोध्यावासी सरयू नदी तक उन्हें छोड़ने आये थे नदी के तट पर श्रीराम 14 साल बाद उन्हें फिर से मिलने का आश्वासन देकर वापस पर जाने का निर्देश दिया। कहा जाता है राम की आज्ञा पाकर किन्नरों को छोड़कर सभी नर-नारी वापस लौट आए ये 14 साल बाद जब श्रीराम वापस आए तो उन्होंने देखा कि सरयू के तट पर कई किन्नर उनका इंतजार कर रहे है जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो किन्नरों ने बताया कि 14 साल पहले आपने केवल नर और नारी को ही वापस लौटने की आज्ञा दी थी सो वो लौट गए। हम किन्नर है अतः हम यही रुक गए और आपका इंतजार करने लगे राम के दन गमन के समय हमें यह कथा का वर्णन मिलता है।

प्रश्न 2. शिखण्डी कौन थे और क्यों प्रसिद्ध हुए ?

उत्तर-शिखण्डी महाराज दुपद का पुत्र व द्रोपदी का भाई था जो किन्नर था शिखणी धर्म की रक्षा के लिए महाभारत का युद्ध लड़ा था। उसकी प्रतिभा को देखकर श्रीकृष्ण ने उसे महाभारत के युद्ध में सेनापति बनाया था शिखण्डी महारथी थे। इस प्रकार वे प्रसिद्ध हुए।

प्रश्न 3. राम वनवास से वापस लौटते किन्नरों को क्या आशीर्वाद दिए ?

उत्तर- राम वनवास से वापस लौटते हुए किन्नरों को आर्शीवाद दिया था कि कलयुग में उनका राज होगा और उनकी दुआएँ लोगों को लगेगी।

प्रश्न 4. देहार क्या है ?

उत्तर-देहार किन्नरों का आश्रम होता है। इन आश्रमों में इनका पालन-पोषण तथा नृत्य एवं जान में पारंगत किया जाता है।

प्रश्न 5. तृतीय लिंग को किन अन्य नामों से जानते है ?

उत्तर- तृतीय लिंग को हम किन्नर, थर्ड जेंडर आदि नामों से जानते हैं।

प्रश्न 6. तृतीय लिंग के लोगों ने किन-किन क्षेत्रों में प्रसिद्धि प्राप्त की है ?

उत्तर- तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने कार्पोरेट, समाज सेवा, राजनीति, फैशन, संगीत क्षेत्रों में प्रसिद्धि प्राप्त की है।

प्रश्न 7. विकासक्रम मे पीछे कौन-से वर्ग है और क्यों ?

उत्तर-विकासक्रम में पीछे तृतीय लिंग समुदाय वर्ग है क्योंकि वे अपने संपूर्ण। व्यक्तित्व का विकास नहीं कर सकते। में इनके प्रति लोगों की संकुचित सोच भी है।

पाठ से आगे-

प्रश्न 1. पाठ में प्राचीन कालो के नाम आए है जैसे त्रेता, द्वापर, कलयुग, ये काल क्यों प्रसिद्ध है ? मित्रों से चर्चा कर लिखिए।

उत्तर- त्रेता युग में श्रीराम का जन्म हुआ था और वह 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे। द्वापर युग में शिखण्डी ने महाभारत के युद्ध धर्म की रक्षा के लिए लड़े। कलयुग में जीवन दोनों युगों से विपरीत है। इस युग में अन्याय अत्याचार, भ्रष्टाचार आदि भरा हुआ है।

प्रश्न 2. महाभारत, रामचरित मानस, पुराण आदि प्रसिद्ध ग्रंथों का उल्लेख पाठ में है। इन कथाओं पर आपस में चर्चा कर संक्षिप्त रूप में लिखिए ?

उत्तर- महाभारत में पांडवों और कौरवों जो कि आपस में भाई ये इनके बीच युद्ध हुआ इस युद्ध में पांडवों की जीत कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण जे अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। जिसमें कर्म को महत्व दिया गया तथा अल्मा अमर है। इसे कोई मार नहीं सकता है और पाप कर्म करने वाले का विनाश करने के लिए तथा धर्म की स्थापना के लिए कृष्ण प्रकट हुए तथा कौरयों की हार हुई धर्म की जीत हुई।

रामचरित मानस दशरथ के पुत्र श्रीराम की कहानी है। श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के समय रावण का वध कर अयोध्या वापस लौटे। अधर्म और धर्म के बीच धर्म की जीत हुई। राम सूर्यवंशी से वे अपने दिए गए वचन का पालन करते थे।

प्रश्न 3. ऐसा दिखता है कि समाज में हर तबके के लोग अपनी आजीविका के परिश्रम करते हैं और इसमें समाज का सहयोग मिलता है। तृतीय लिंग के लोगों को आजीविका के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ता विचार कर लिखिए।


उत्तर- तृतीय लिंग के लोगों को समाज सामान्य लोग की तरह नहीं देखता। राजनैतिक अस्थिरता के चलते किन्नर अपने आपको असुरक्षित मानने लगे। कई आक्रमणकारियों का दृष्टिकोण किन्नरों के प्रति अच्छा नहीं था। किन्नर अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए ज्यादातर बाहर नहीं निकलते थे, केवल अपने आजीविका के लिए साल में एक दो बार बधाई माँगने निकलते थे। इस कारण इन्हें अपने आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

प्रश्न 4. कोई मनुष्य तृतीय लिंग का है इसमे उसका क्या दोष है ? हम उससे समाज के अन्य लोगों की तरह सामान्य व्यवहार क्यों नहीं। कर पाते हैं ? अपने विचार व्यक्त कीजिए ?

उत्तर- कोई मनुष्य तृतीय लिंग का है। इसमें उसका कोई दोष नहीं यह तो ईश्वर की देन है। लोगों की निम्न मानसिकता, अज्ञानता के कारण किन्नरों से वे सामान्य व्यवहार नहीं करते।

MCQs with Answers

  1. किन युगों में किन्नरों का उल्लेख मिलता है?
    a) केवल आधुनिक युग
    b) प्राचीन, मध्यकाल, और आधुनिक युग
    c) केवल मध्यकाल
    d) केवल प्राचीन युग
    उत्तर: b) प्राचीन, मध्यकाल, और आधुनिक युग
  2. श्रीराम ने किन्नरों को क्या आशीर्वाद दिया?
    a) धन प्राप्ति का
    b) कलयुग में राज करने का
    c) युद्ध में विजय का
    d) अमरत्व का
    उत्तर: b) कलयुग में राज करने का
  3. शिखंडी कौन था?
    a) श्रीराम का सेवक
    b) महाराज द्रुपद का पुत्र
    c) श्रीकृष्ण का मित्र
    d) कौरवों का सेनापति
    उत्तर: b) महाराज द्रुपद का पुत्र
  4. किन्नरों की भाषा का नाम क्या है?
    a) संस्कृत
    b) कोथपन
    c) फारसी
    d) उर्दू
    उत्तर: b) कोथपन
  5. मध्यकाल में किन्नर कहाँ नियुक्त किए जाते थे?
    a) खेतों में
    b) गुप्तचर और रानिवास में
    c) मंदिरों में
    d) स्कूलों में
    उत्तर: b) गुप्तचर और रानिवास में
  6. अजमेर के ख्वाजा ने किन्नर को क्या दिया?
    a) धन
    b) पुत्ररत्न का वरदान
    c) शिक्षा
    d) सुरक्षा
    उत्तर: b) पुत्ररत्न का वरदान
  7. आधुनिक काल में सुप्रीम कोर्ट ने किस धारा में संशोधन किया?
    a) धारा 370
    b) धारा 377
    c) धारा 302
    d) धारा 420
    उत्तर: b) धारा 377
  8. आधुनिक युग में किन्नरों ने किस क्षेत्र में योगदान दिया?
    a) केवल राजनीति
    b) फैशन, संगीत, राजनीति आदि
    c) केवल समाजसेवा
    d) केवल शिक्षा
    उत्तर: b) फैशन, संगीत, राजनीति आदि
  9. रामचरितमानस में किन्नरों का उल्लेख किस उद्देश्य से किया गया है?
    a) समाज की सेवा के लिए
    b) युद्ध के लिए
    c) धन संग्रह के लिए
    d) कला के लिए
    उत्तर: a) समाज की सेवा के लिए
  10. किन्नरों की गुरु-शिष्य परंपरा का विकास कब हुआ?
    a) प्राचीन काल
    b) मध्यकाल
    c) आधुनिक काल
    d) वर्तमान काल
    उत्तर: b) मध्यकाल
  11. शिखंडी को क्या कहा गया है?
    a) किन्नरों का देवता
    b) सती का अवतार
    c) एक योद्धा
    d) समाजसेवी
    उत्तर: b) सती का अवतार
  12. किन्नरों ने आधुनिक युग में कौन सा संगठन स्थापित किया?
    a) नाज और हम सफर
    b) संस्कृत समाज
    c) गान समूह
    d) स्वदेश संगठन
    उत्तर: a) नाज और हम सफर
  13. किन्नरों के नृत्य और गान का उल्लेख किस काल में मिलता है?
    a) प्राचीन और मध्यकाल
    b) केवल प्राचीन काल
    c) केवल आधुनिक काल
    d) मध्यकाल और आधुनिक काल
    उत्तर: a) प्राचीन और मध्यकाल
  14. किन्नरों की सुरक्षा की भावना से कौन सी परंपरा विकसित हुई?
    a) नृत्य परंपरा
    b) गुरु-शिष्य परंपरा
    c) पूजा परंपरा
    d) लेखन परंपरा
    उत्तर: b) गुरु-शिष्य परंपरा
  15. रामचरितमानस के अनुसार किन्नर क्यों नहीं लौटे?
    a) उन्होंने आज्ञा नहीं मानी
    b) उन्हें नर-नारी की श्रेणी में नहीं गिना गया
    c) वे डर गए
    d) उन्हें जगह नहीं मिली
    उत्तर: b) उन्हें नर-नारी की श्रेणी में नहीं गिना गया
  16. मध्यकाल में किन्नर किस भाषा का उपयोग करते थे?
    a) संस्कृत
    b) कोथपन
    c) हिंदी
    d) तमिल
    उत्तर: b) कोथपन
  17. रामचरितमानस में किन्नरों का योगदान किस रूप में उल्लेखित है?
    a) नृत्य और गायन
    b) युद्ध
    c) खेती
    d) निर्माण
    उत्तर: a) नृत्य और गायन
  18. किन्नरों ने आधुनिक युग में किस चुनौती का सामना किया?
    a) शिक्षा की कमी
    b) सामाजिक अस्वीकार्यता
    c) रोजगार की कमी
    d) कला की कमी
    उत्तर: b) सामाजिक अस्वीकार्यता
  19. सर्वे भवन्तु सुखिनः का क्या अर्थ है?
    a) सभी सुखी हों
    b) सभी शिक्षित हों
    c) सभी धनवान हों
    d) सभी स्वस्थ हों
    उत्तर: a) सभी सुखी हों
  20. आधुनिक युग में किन्नरों का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    a) समाज में समावेश और पहचान
    b) धन संग्रह
    c) कला का प्रदर्शन
    d) केवल शिक्षा प्राप्त करना
    उत्तर: a) समाज में समावेश और पहचान