सजीवों में परिवहन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 13 स्मरणीय तथ्य
1. रक्ताधान दुर्घटना में रक्त के अधिक बह जाने के कारण या किसी बीमारी के कारण शरीर में रक्त की कमी होने पर किसी व्यक्ति का रक्त चढ़ाना रक्ताधान कहलाता है।

2. रक्त चाप-धमनियों में रक्त का दबाव रक्तचाप कहलाता है।
3. पौधों में जल एवं खनिज लवणों का परिवहन एवं भोजन का स्थानान्तरण संवहन ऊतक द्वारा किया जाता है।

4. पौधों की जड़ों के द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज लवण जाइलम द्वारा अन्य भागों में पहुँचाया जाता है।
5. पत्तियों में बना भोजन फ्लोएम द्वारा पौधे के विभिन्न भागों में पहुँचाया जाता है।
6. एककोशिक जन्तुओं में विभिन्न पदार्थों का परिवहन विसरण द्वारा होता है।
7. बहुकोशिक, अकशेरुकी जन्तुओं में खुला परिसंचरण तंत्र होता है।

8. सभी कशेरुकी जन्तुओं में बंद परिसंचरण तंत्र पाया जाता है।
9. मनुष्य का हृदय पेशीय पटों के द्वारा चार भागों में बँटा होता है। ऊपर वाले दो भाग आलिन्द और नीचे के दो भाग निलय कहलाते हैं।
10. हृदय जिन माँसपेशियों से बना होता है, उन्हें हृदयपेशी कहते हैं जो लगातार बिना रुके कार्य करती है।


Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।

