गति बल और दाब स्मरणीय बिन्दु
1. हमारे चारों ओर की कुछ वस्तुएँ स्थिर अवस्था में हैं और कुछ गतिशील अवस्था में हैं।
2. गतियाँ विभिन्न प्रकार की होती हैं, जैसे-सरल रेखीय, वृत्तीय, घूर्णन, दोलन, आवर्ती और अनावर्ती।

3. एकांक समय में चली गई दूरी को चाल कहते हैं। चाल का SI मात्रक मीटर/सेकंड है।
4. बल विभिन्न प्रकार के होते हैं, जैसे-पेशीय बल, स्थिर वैद्युत बल, गुरुत्वाकर्षण बल, घर्षण बल आदि।

5. घर्षण बल लाभदायक तथा हानिकारक हो सकता है।
6. किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के या खिंचाव को बल कहते हैं।
7. बल का SI मात्रक न्यूटन है।
8. एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।
9. दाब का SI मात्रक न्यूटन मीटर या पास्कल है।
10. वायुमण्डलीय दाब को साधारण बैरोमीटर से मापा जाता है।
11. बल के द्वारा वस्तु की चाल, गति की दिशा तथा आकार में परिवर्तन किया जा सकता है।
12. घर्षण बल हमेशा गति का विरोध करता है।
13. ब्रम्हाण्ड में किन्हीं भी दो वस्तुओं के बीच लगने वाला आकर्षण बल गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है।
अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए-
1. निश्चित समय के पश्चात् दोहरायी जाने वाली गति को कहते हैं-
(अ) अनावर्ती गति
(ब) आवर्ती गति
(स) घूर्णन गति
(द) सरल रेखीय गति।
उत्तर- (ब) आवर्ती गति।
2. जब गतिशील वस्तु के विपरीत दिशा में बल लगाया जाता है, तो उसकी चाल-
(अ) बढ़ जायेगी
(ब) बढ़ या घट जायेगी
(स) घट जायेगी
(द) अपरिवर्तित रहेगी।
उत्तर- (स) घट जायेगी।
3. किन्हीं भी दो वस्तुओं के बीच लगने वाले आकर्षण बल को कहते हैं-
(अ) स्थिर वैद्युत बल
(ब) चुम्बकीय बल
(स) गुरुत्वाकर्षण बल
(द) पेशीय बल
उत्तर- (स) गुरुत्वाकर्षण बल ।
4. निम्न बल के कारण जमीन पर चलना संभव होता
(अ) चुम्बकीय बल
(ब) विद्युत् बल
(स) पेशीय बल
(द) घर्षण बल।
उत्तर- (द) घर्षण बल । –
5. तैराक पानी के किस तल पर अधिक दाब का अनुभव करेगा-
(अ) तीन चौथाई गहराई पर
(ब) आधी गहराई पर
(स) नीचे तली पर
(द) सतह पर।
उत्तर- (स) नीचे तली पर।
प्रश्न 2. उचित सम्बन्ध जोड़िए-
“क” | “ख” |
1. बल | पॉस्कल |
2. बिजली का खम्भा | मीटर/सेकण्ड |
3. दाब | न्यूटन |
4. चाल | गतिशील वस्तु |
5. उड़ती हुई चिड़िया | स्थिर वस्तु! |
उत्तर- 1. न्यूटन, 2. स्थिर वस्तु, 3. पास्कल, 4 मीटर/सेकण्ड,5. गतिशील वस्तु
प्रश्न 3. रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों/वाक्यांशों से भरिए-
1. बल एक धक्का या……..है
2. न्यूटन/मीटर-……..का मात्रक है
3.किसी ऊंचाई से छोड़े गए पत्थर को पृथ्वी……………बल के कारण अपनी ओर खींचती है।
4. साइकिल के टायर के घिसने के लिए………..उत्तरदायी है।
5. वायुमण्डलीय दाब =:………….किलो पास्कल ।
उत्तर- 1. खिंचाव, 2. दाब, 3. गुरुत्वाकर्षण, 4. घर्षण,5. 1,000.
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1) दौड़ते समय जन्तु किस प्रकार के बल का उपयोग करते हैं ?
उत्तर-दौड़ते समय जन्तु घर्षण बल का उपयोग करते हैं।
(2) दीवार घड़ी के घंटे की सुई की चाल बताइए-
उत्तर- 1 भाग प्रति घण्टा
(3) सिलाई मशीन से कपड़ों की सिलाई करते समय दर्जी के पैर की गति किस प्रकार की गति होती है ?
उत्तर- दोलन गति।
(5) खिलाड़ियों और धावकों के जूतों के तलवों में नोकदार कीलें लगायी जाती है, क्यों ?
उत्तर- खिलाड़ियों और धावकों के जूतों के तलवों में नोकदार कीलें लगायी जाती हैं, जिससे जूतों और जमीन के बीच घर्षण बढ़ जाता है, अत: खिलाड़ियों को दौड़ने में आसानी होती है।
(6) हवा भरे हुए फुग्गे को रुखे बालों से रगड़ने के पश्चात दीवार से स्पर्श करने पर वह दीवार से चिपक जाता है, क्यों?
उत्तर- हवा भरे हुए फुग्गे को रुखे बालों से रगड़ने पर उसमें स्थिर वैद्युत आवेश उत्पन्न हो जाता है, जिसके कारण फुग्गे को दीवार से स्पर्श करने पर वह चिपक जाता है।
(7) शुष्क मौसम में टेरीलीन के कपड़े पहनते या उतारते समय हमारे शरीर के बाल किस बल के कारण खड़े हो जाते हैं ?
उत्तर- शुष्क मौसम में टेरीलीन के कपड़े पहनते या उतारते समय हमारे शरीर के बाल स्थिर वैद्युत बल के कारण खड़े हो जाते हैं।
(8) भोजन चबाते समय हम किस बल का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर- भोजन चबाते समय हम घर्षण बल का प्रयोग करते है
(9) गोताखोर विशेष प्रकार की पोशाक क्यों पहनते हैं ?
उत्तर- समुद्र के अन्दर जल दाब डालता है, ज्यों-ज्यों हम समुद्र के अन्दर गहराई में जाते हैं, जल का दाब बढ़ता जाता है, यही कारण है कि समुद्र की गहराई में जाने वाले गोताखोर विशेष प्रकार की पोशाक पहनते हैं।
(10) भोथरे (बिना धार के ) चाकू से फल काटना क्यों कठिन होता है ?
उत्तर- भोथरे चाकू का क्षेत्रफल धार वाले चाकू के क्षेत्रफल से अधिक होता है। चूंकि बल का प्रभाव अधिक क्षेत्रफल पर कम पड़ता है, इसलिए भोथरे चाकू से फल काटना कठिन होता है।