सत्रिया और बिहू नृत्य – कक्षा 6 हिंदी मल्हार

पाठ में आये कठिन शब्दों के अर्थ
  1. जाने-माने – प्रसिद्ध
  2. इलाका – क्षेत्र, स्थान
  3. सगा – निकट संबंधी
  4. काल्पनिक – कल्पना से जुड़ा, जो असली न हो
  5. पात्र – कहानी या नाटक में भूमिका निभाने वाला व्यक्ति
  6. दूर-दराज़ – बहुत दूर स्थित
  7. यात्रा – सफर
  8. अंदाजा – अनुमान
  9. साबित होना – सच या सही सिद्ध होना
  10. डॉक्यूमेंट्री – किसी विषय पर आधारित तथ्यात्मक फ़िल्म
  11. फ़िल्म निर्माता – फ़िल्म बनाने वाला व्यक्ति
  12. ब्रिटिश अकादमी – ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित संस्था जो कला, फ़िल्म और संस्कृति से संबंधित कार्य करती है
  13. नृत्य परंपरा – किसी स्थान विशेष की पारंपरिक नृत्य शैली
  14. वित्तीय मदद – आर्थिक सहायता
  15. पेचीदा – जटिल, कठिन
  16. अनुमति – इजाज़त
  17. जल्दबाजी – बिना अधिक देर किए
  18. योजना – कार्य करने की पहले की तैयारी 
  19. उड़ान – हवाई यात्रा, विमान से यात्रा
  20. वन्य-जीवन – जंगल में रहने वाले जीव-जंतु और प्रकृति
  21. रेशम – एक मुलायम और चमकदार कपड़ा जो रेशम के कीड़ों से प्राप्त होता है
  22. चाय के बागान – चाय की खेती के लिए लगाए गए बड़े-बड़े खेत
  23. समृद्ध परंपरा – किसी स्थान की पुरानी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत
  24. जनजीवन – आम लोगों का जीवन, समाज का रहन-सहन
  25. महत्व – किसी चीज़ की खासियत या उपयोगिता
  26. बसंत – वसंत ऋतु, जब प्रकृति में नई बहार आती है
  27. बिहू – असम का प्रमुख त्योहार, जो नए साल और खेती से जुड़ा होता है
  28. कृषि आधारित – खेती से संबंधित
  29. त्योहार – विशेष अवसर पर मनाया जाने वाला उत्सव
  30. जनसंख्या – किसी स्थान पर रहने वाले लोगों की कुल संख्या
  31. किसान – खेती करने वाला व्यक्ति
  32. बिहू – असम का प्रसिद्ध त्योहार, जो कृषि से जुड़ा हुआ है
  33. बीज बोना – खेत में फसल उगाने के लिए बीज डालना
  34. धान रोपना – धान की फसल के पौधों को खेत में लगाना
  35. उत्सव – त्योहार, आनंद और खुशी का अवसर
  36. हतप्रभ – हैरान होना
  37. मंच – किसी कार्यक्रम या नृत्य प्रदर्शन के लिए बना ऊँचा स्थान
  38. मंत्रमुग्ध – किसी चीज़ को देख या सुनकर मोहित हो जाना
  39. वाद्ययंत्र – संगीत बजाने के उपकरण, जैसे ढोल, बांसुरी आदि
  40. डिजाइन – कपड़ों पर बने सुंदर और विशेष आकार या पैटर्न
  41. मौज-मस्ती – आनंद और खुशी से भरा समय
  42. हलचल – गति, गतिविधि 
  43. अचंभित – हैरान, आश्चर्यचकित
  44. लजीज – स्वादिष्ट, बहुत अच्छा लगने वाला
  45. पकवान – विशेष रूप से बनाए गए व्यंजन
  46. उत्सव – त्योहार, खुशी का अवसर
  47. भावनाएँ – मन की अनुभूतियाँ, एहसास
  48. संस्कृति – किसी देश या समाज की परंपराएँ, रीति-रिवाज और जीवन जीने का तरीका
  49. बहुतायत – अधिक मात्रा में
  50. ग्रामीण जनजीवन – गाँव में रहने वाले लोगों का जीवन
  51. फसल – खेतों में उगाई गई कृषि उपज
  52. आगमन – किसी चीज़ का आना, आगमन होना
  53. तथ्य – सच्ची जानकारी
  54. साक्षात्कार – बातचीत के माध्यम से जानकारी लेना
  55. गौर करना – ध्यानपूर्वक देखना और समझना
  56. महसूस करना – अनुभव करना, एहसास होना
  57. गर्व – अभिमान, सम्मान का भाव
  58. वैज्ञानिक-कहानीकार – ऐसा व्यक्ति जो विज्ञान और कहानियों को जोड़कर प्रस्तुत करता है
  59. फ़िल्म – चलचित्र, देखकर और सुनकर कहानी या तथ्य दिखाने का साधन
  60. उत्तरी असम – असम राज्य का उत्तरी भाग
  61. सत्र – असम के वैष्णव मठ, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र
  62. पीठ – किसी परंपरा या धर्म से जुड़ा प्रतिष्ठित स्थान
  63. फ़िल्मांकन – किसी दृश्य या घटना को कैमरे में रिकॉर्ड करना
  64. दक्षिणापथ सत्र – असम में स्थित एक प्रसिद्ध वैष्णव मठ
  65. बिटिया – बेटी
  66. असमिया – असम राज्य की भाषा और संस्कृति से संबंधित
  67. नारियल की जटा – नारियल के बाहरी रेशे
  68. अनोखे – विचित्र, अद्भुत
  69. तीर-कमान – धनुष और बाण
  70. विरोधी – दुश्मन
  71. शक्तिशाली – ताकतवर
  72. कूद-फाँद – उछल-कूद
  73. वैष्णव मठ – धार्मिक स्थल
  74. सभागार – बड़ा हॉल या कमरा, जहाँ लोग एकत्र होते हैं
  75. युवा साधु – युवा संन्यासी या धार्मिक व्यक्ति
  76. फ़िल्मांकन – कैमरे द्वारा दृश्य रिकॉर्ड करना
  77. आश्चर्य – हैरानी
  78. सत्रिया नृत्य – असम का पारंपरिक शास्त्रीय नृत्य
  79. छद्म युद्ध – दिखावटी युद्ध, खेल-युद्ध
  80. बीसवीं शताब्दी – 1901 से 2000 के बीच का समय
  81. मध्य – बीच का समय
  82. सत्रिया कलाकार – सत्रिया नृत्य करने वाला व्यक्ति
  83. नृत्यांगना – महिला नर्तकी
  84. आधुनिक दौर – वर्तमान समय
  85. मंच – स्टेज, प्रस्तुति देने की जगह
  86. उत्साहित – बहुत ख़ुश और जोश से भरा हुआ
  87. आग्रह – अनुरोध, ज़ोर देकर कहना
  88. स्वीकृति – अनुमति, सहमति
  89. द्वारपाल – किसी के द्वार की रक्षा करने वाला
  90. परदा उठा – नाटक या प्रस्तुति की शुरुआत हुई
  91. पगड़ीनुमा टोपी – पगड़ी जैसी दिखने वाली टोपी
  92. अभिनय – किसी किरदार को नाटक या नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करना
  93. ऋषि – संत, तपस्वी
  94. नाराज़ – ग़ुस्सा होना
  95. श्राप – शाप, बद्दुआ
  96. वचन – प्रतिज्ञा, वादा
  97. असुर – दानव, राक्षस
  98. भगवान विष्णु – हिंदू धर्म में पालनहार देवता
  99. कमाल का – अद्भुत, शानदार
  100. नाटकीय – नाटक जैसा, जिसमें भावनाएँ और घटनाएँ बहुत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की गई हों।
  101. दिलचस्प – रोचक, जिसे देखकर या सुनकर आनंद आए।
  102. शक्ति – ताकत
  103. आकर्षण – किसी चीज़ की ओर ध्यान खींचने की विशेषता, सुंदरता या प्रभाव।
  104. प्रस्तुति – किसी चीज़ को प्रस्तुत करने या दिखाने का तरीका।
  105. ख्यालों में घूमना – किसी चीज़ के बारे में बार-बार सोचना, उसके प्रभाव में रहना।
  106. स्वर्ग – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं या पुण्यात्माओं का रहने का स्थान।
  107. हथियार – युद्ध या रक्षा में उपयोग किये जाने साधन, जैसे तलवार, ढाल आदि।
  108. उत्सुकता – जानने की तीव्र इच्छा, जिज्ञासा।
  109. मुद्रा – नृत्य या योग में शरीर की विशेष भंगिमा या स्थिति।
  110. बारीकी – किसी कला या विषय के सूक्ष्म और महत्वपूर्ण पहलू।
  111. अत्यधिक – बहुत ज्यादा
  112. प्रसन्न – खुश
  113. रिकॉर्डिंग – किसी दृश्य, ध्वनि या घटना को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सुरक्षित रखना।
  114. समृद्ध – संपन्न
  115. रंग-बिरंगा – बहुत से रंगों वाला
  116. आनंदित – खुशी से भरपूर
  117. गहरी – गहन, बहुत अधिक।
  118. रुचि – किसी चीज़ के प्रति लगाव या दिलचस्पी।
  119. शानदार – बहुत अच्छा, भव्य, प्रभावशाली।
  120. सहपाठी – वही कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी।
  121. शिक्षक – पढ़ाने वाला, अध्यापक।
  122. रोमांचित – उत्साहित, आनंद से भर जाना।
  123. झलक – किसी चीज़ का थोड़ा-सा दृश्य।
  124. मनोरंजन – समय बिताने या आनंद प्राप्त करने का तरीका।