सांप कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 7

सांप कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 7

सांप
सांप

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  1. हमारे आस-पास कई प्रकार के जीव-जन्तु पाये जाते हैं।
  2. साँप रेंगने वाला उभयचर जन्तु है।
  3. यह एक संवेदनशील जन्तु है जो किसी की आहट सुनकर सजग हो जाता है।
  4. हमारे आस-पास कई प्रकार के साँप पाये जाते हैं। जिसमें कुछ विषधर होते हैं और कुछ विषहीन होते हैं।
  5. विषहीन साँप जैसे-सीता लट (पिटपिटी), हरा साँप, दो मुँहा साँप, अजगर, पानी का साँप (ढोड़िहा), असोड़िहा ।
  6. विषैले साँप जैसे-नाग, घोड़ा करैत, वाईपर (दुबोईया) फूर्सा ।
  7. करैत एक रात्रिचर साँप है।
  8. जशपुर को नागलोक के नाम से जाना जाता है।

पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर

प्रबोध सम्पूर्ण अध्ययन

प्रश्न 1. साँप से हम क्यों डरते हैं ? उत्तर – साँप को तेज गति से रेंगते देखकर हम डरते हैं। क्योंकि अधिकांश सौंप जहरीले होते हैं।

प्रश्न 2. साँप कहाँ रहते हैं ?
उत्तर- साँप एक उभयचर जीत है। साँप बिल, भिंभोरा, जल, जंगल-ड़ी, खत-खलिहान तथा पत्थर के नीचे रहते हैं।

प्रश्न 3. तुमने जो साँप देखा हो उसका चित्र बनाओ।
उत्तर-

प्रश्न 4. क्या कभी तुम्हारे घर में, दोस्त के घर में या पड़ोस के घर में साँप निकला है?
उत्तर- हाँ, हमारे पड़ोस के घर में साँप निकला है।

प्रश्न 5. घर में साँप निकलता है तो उसे भगाने के लिए क्या-क्या करते हैं ?
उत्तर-घर में साँप निकलता है तो उसे भगाने के लिए डोरी खल्ली का धुआँ करते हैं। टीना को जोर-जोर से बजाते हैं।

प्रश्न 6. साँप के काटने पर क्या-क्या करते हैं ?
उत्तर- साँप के काटे गये स्थान के ठीक ऊपर एवं नीचे दोनों ओर तुरंत किसी कपड़े से बाँध देते हैं। उसे प्राथमिक
स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर विषनाशक टीका लगवाते हैं। साँप के काटने पर तत्र-मंत्र, झाड़ फूँक में समय न गँवाते हुए रोगी
को जितना जल्दी हो सके, अस्पताल ले जायें।

प्रश्न 7. साँप को देखकर जो भी सवाल तुम्हारे दिमाग में आते हों उनको लिखो ?
उत्तर- साँप को देखकर मेरे दिमाग में यह सवाल आता है कि यह साँप जहरीला तो नहीं है। यह साँप मुझे काट तो
नहीं लेगा।

हमने क्या सीखा

मौखिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. सॉप से बचने के क्या तरीके हैं ?
उत्तर- साँप से बचने के लिए लकड़ी या डंडे से जमीन को ठोंकें। ठक-ठक की आवाज सुनकर वह खतरा समझकर वहाँ से हट जाता है। इस प्रकार साँप से बचा जा सकता है।

प्रश्न 2. क्या सभी साँप विषैले होते हैं ?
उत्तर – नहीं सभी साँप विषैले नहीं होते हैं। जैसे- सीतालट (पिटपिटी) पानी का साँप (ढोड़िहा) दो मुँहा साँप, अजगर ये विषैले नहीं होते।

प्रश्न 3. पता करो कि साँप के काटे का मरीज जो झाड़-फूँक कराने के बावजूद बच न पाया हो ?
उत्तर- रसेला (छूरा) स्थानीय निवासी बेनदास के पुत्र रतन की सर्पदंश से मौत हो गई। कक्षा दूसरी का छात्र रतन को रात्रि 3 बजे करैत साँप ने डस लिया। झाड़-फूँक कराने के उसकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर बावजूद लाश परिजनों को सौंप दिया गया।

लिखित प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. साँप के काटने पर क्या करना चाहिए ? उत्तर-

  1. साँप के काटे मरीज को उत्तेजित न होने दे उसे शांत रखें।
  2. काटे गये स्थान के ठीक ऊपर एवं नीचे दोनों ओर तुरंत किसी कपड़े से बाँध दें। बंधन ज्यादा कसा हुआ न हो।
  3. रोगी को गर्म पेय चाय, काफी आदि पिलाएँ। उसे दर्द निवारक दवा देकर मानसिक तसल्ली दें।
  4. तंत्र-मंत्र, झाड़-फूँक में समय नहीं गँवाना चाहिए।
  5. रोगी को जल्दी से जल्दी अस्पताल ले जाएँ।
  6. रोगी को दौड़ने न दें, सोने न दें, न ही साइकिल या मोटर साइकिल चलाने दें।
  7. सर्प दंश का टीका लगवाएँ।

प्रश्न 2. नीचे दिये गये साँपों को विषहीन व विषैले दो वर्गों में छाँटकर लिखो कोबरा, अजगर, फूर्सा, मुँहा, करैत, वाईपर, हरा साँप, धामन । उत्तर- विषहीन साँप – अजगर, दो मुँहा, हरा साँप, धामन । विषैले साँप – कोबरा, फूर्सा, करैत, वाईपर

Share करें

Leave a Comment