राष्ट्र- प्रहरी (निबंध) कक्षा 5 हिन्दी
राष्ट्रप्रहरी अक्षय दूरदर्शन पर 26 जनवरी की परेड देख रहा था। जैसे ही थलसेना की टुकड़ी के सैनिक अपनी वर्दी में कदम-से-कदम मिलाते हुए आगे आए, अक्षय की आँखें चमक उठीं। कतारों में चलते घोड़ों और ऊँटों पर बैठे सैनिकों की शान ही निराली थी। अक्षय को एक के पीछे एक आती हुई सेना के सभी अंगों की टुकड़ियाँ आकर्षित कर रही थीं। वह सोचने लगा- “मैं बड़ा होकर क्या बनूँगा? क्या मैं भी ऐसी वर्दी पहनकर शान से परेड में भाग ले सकूँगा?” अक्षय मन-ही-मन एक संकल्प कर बैठा ।
दूसरे दिन अक्षय ने पुस्तकालय से ‘भारतीय सेना’ पर एक पुस्तक पढ़ने के लिए ली। घर आते ही वह पुस्तक पढ़ने लगा।
“किसी भी देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व उसकी सेना पर होता है। भारतीय सेना के तीन अंग हैं- थलसेना, वायुसेना, नौसेना नौसेना का अर्थ है- जलसेना । थलसेना के सैनिक भूमि अथवा थल पर युद्ध करते हैं। थलसेना में सैनिकों की संख्या सबसे अधिक होती है। एक तरफ हिमालय की ठिठुरानेवाली सर्दी और दूसरी तरफ शरीर को झुलसा देनेवाली रेगिस्तान की गर्मी। रेत के तूफानों की परवाह न करते हुए, सेना के वीर सिपाही हरदम चौकस रहकर अपने देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। थल सैनिकों की वर्दी का रंग मटमैला हरा होता है।घायलों को अस्पताल ले जाने तथा संकट में घिरे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने में भी वायुसेना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नीली वर्दी में सजे वायुसेना के सैनिक हरदम सजग और सतर्क रहते हैं।
हमारे देश की नौसेना देश के समुद्री तटों और समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है। नौसैनिक समुद्री लड़ाई में कुशल होते हैं और जल की सतह और गहराई दोनों में प्रहार करने में सक्षम होते हैं। नौसेना के सैनिकों की वर्दी का रंग सफेद होता है।
सेना के इन तीन प्रमुख अंगों की सहायता के लिए और भी महत्वपूर्ण इकाइयाँ होती हैं, जो युद्ध के हथियार, विभिन्न उपकरण, रसद, दवाइयाँ, कपड़े इत्यादि एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजती हैं। के समय इनकी चुस्ती और फुर्ती देखते ही युद्ध बनती है। सेना को ये किसी तरह की कोई कमी महसूस नहीं होने देती।
जल सेना भारतीय सैनिक बहादुरी के लिए जितने विख्यात हैं, अपनी अनुशासनप्रियता के लिए भी उतने ही सराहनीय हैं। सैनिकों के इस अनुशासन से उनके हर काम में गति आ जाती है। जब वे समूह में चलते हैं तो उनका चलना भी देखने योग्य होता है। एक अच्छे सैनिक के गुण हैं देशभक्ति, सजगता, साहस, धैर्य और अनुशासन। भारतीय सैनिकों में ये गुण कूट-कूटकर भरे हैं। यही नहीं बाढ़, तूफान, भूकंप, सूखा आदि प्राकृतिक आपदाओं के समय वे जिस प्रकार जनता की सहायता करते हैं, इससे उनकी सेवाभावना का भी परिचय मिलता है।
थलसेना, वायुसेना और नौसेना इन तीनों अंगों के अपने-अपने प्रशिक्षण विद्यालय हैं, जहाँ देश के चुने हुए नवयुवकों तथा नवयुवतियों को प्रशिक्षित किया जाता है। इन विद्यालयों के कठोर अनुशासन के वातावरण में प्रशिक्षित होकर ये युवक और युवतियाँ हमारे देश की सेनाओं का गौरव बढ़ाते हैं।
भारतीय सेनाएँ सभी प्रकार के आधुनिकतम हथियारों से लैस हैं और सभी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। हमारे देश के राष्ट्रपति सेना के तीनों अंगों के अध्यक्ष हैं।प्रतिवर्ष भारत सरकार वीरतापूर्ण और साहसिक कार्यों के लिए सैनिकों को विशिष्ट पदकों से सम्मानित करती है। केवल पुरुष ही नहीं महिलाएँ भी सेना के विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है । “
अक्षय पुस्तक पर हाथ रखे हुए कुछ सोचने लगा। उसकी आँखों के सामने 26 जनवरी का वह दृश्य घूमने लगा जिसमें वह भी सैनिक वर्दी पहने राष्ट्रपति को सलामी दे रहा है।
प्रश्न और अभ्यास
प्रश्न 1. सही उत्तर चुनकर लिखिए
1. इनमें से ‘रसद’ का अर्थ है-
(अ) भोजन-सामग्री
(ब) रसदार
(स) रास्ता।
2. नौसेना रक्षा करती है-
(अ) समुद्री सीमाओं की
(ब) थल सीमा की
(स) वायु मार्ग की।
3. देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है-
(अ) शिक्षक पर
(ब) सेना पर
(स) डॉक्टर पर।
4. सैनिक हरदम रहता है-
(अ) सजग
(ब) कमजोर
(स) लापरवाह
5. शुद्ध शब्द है-
(अ) अनुसासन
(ब) अनुशासन
(स) अनुशासन।
6. वीरता शब्द का प्रत्यय है-
(अ) आ
(ब) ता
(स) अ
7. राष्ट्रीय पर्व है-
(अ) दीपावली
(स) 15 अगस्त ।
(ब) दशहरा
8. अच्छे विद्यार्थी का गुण है-
(अ) अनुशासन
(ब) वीरता
(स) कठोरता।
उत्तर- 1. (अ), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ),5. (स), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ)।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो-
प्रश्न 1. भारतीय सेना के कितने अंग होते हैं ?
उत्तर- भारतीय सेना के तीन अंग होते हैं- 1. थल सेना 2. वायु सेना 3. नौ सेना
प्रश्न 2. किस सेना में सैनिकों की संख्या सबसे अधिक होती है?
उत्तर- थल सेना में सैनिकों की संख्या सबसे अधिक होती है.
प्रश्न 3. नौसेना के सैनिकों की वर्दी का रंग कैसा होता है ?
उत्तर- नौसेना के सैनिकों की वर्दी का रंग सफेद होता है.
प्रश्न 4. भारतीय सैनिक किसलिए विख्यात हैं ?
उत्तर – भारतीय सैनिक अपनी बहादुरी, अनुशासन-प्रियता के लिए विख्यात हैं।
प्रश्न 5. देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व किस पर होता है ?
उत्तर – देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व थलसेना पर होता है।
प्रश्न 6. वायुसेना क्या-क्या कार्य करती है ?
उत्तर – वायुसेना निम्न कार्य करती हैं-
1. घायलों एवं संकट से घिरे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना।
2. युद्ध के समय हथियार, उपकरण, दवाईयाँ, कपड़े एक स्थान से दूसरे स्थान पहुँचाना।
प्रश्न 7. नौसेना का प्रमुख कार्य क्या है ?
उत्तर – देश की समुद्री तटों और समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है। यह जल की सतह और गहराई दोनों में प्रहार करने में सक्षम होती है।
प्रश्न 8. एक अच्छे सैनिक में कौन-कौन से गुण होते हैं ?
उत्तर- एक अच्छे सैनिक में निम्न गुण होते हैं- 1. देशभक्ति 2. सजगता 3. साहस 4. धैर्य 5. अनुशासन आदि।