संख्याएँ कक्षा 3 गणित

1. वह संख्या लिखो, जिसका इकाई का अंक 2, दहाई का अंक 5 और सैकड़े का अंक 7 है।
उत्तर: 752


2. ऐसी संख्या लिखो, जिसका इकाई का अंक 0, दहाई का अंक 0 और सैकड़े का अंक 1 हो।
उत्तर: 100


3. वह संख्या लिखो, जिसका इकाई, दहाई और सैकड़े का अंक 9 हो।
उत्तर: 999


4. 555 के तीनों 5 के स्थानीय मानों को लिखो।
उत्तर:

  • सैकड़े का अंक: 5×100=500
  • दहाई का अंक: 5×10=50
  • इकाई का अंक: 5×1=5
    स्थानीय मान: 500, 50, 5

5. ऐसी तीन संख्याएँ लिखो, जिसमें दहाई का अंक 0 हो।
उत्तर:

  1. 105
  2. 203
  3. 407

6. 901 में इकाई एवं सैकड़े के अंकों को आपस में बदल दें तो कौन सी संख्या मिलेगी?
उत्तर: 109

इबारती प्रश्न

1. मैं 7 सैकड़े, 8 इकाइयों और 9 दहाइयों से बनी एक संख्या हूँ। बताओ मैं कौन-सी संख्या हूँ?
उत्तर: 789


2. किसी संख्या के इकाई के अंक का अंकित मान 5 है और दहाई के अंक का अंकित मान 4 है। बताओ वह कौन-सी संख्या है?
उत्तर: 45


3. 90 के बाद की पहली विषम संख्या क्या है?
उत्तर: 91


4. 98 के ठीक पहले की सम संख्या क्या है?
उत्तर: 96


5. 100 से ठीक पहले की संख्या लिखो।
उत्तर: 99


6. नौ में एक मिलाने पर कौन-सी संख्या मिलती है?
उत्तर: 10


7. मेरे इकाई के अंक का स्थानीय मान 5 और दहाई के अंक का स्थानीय मान 50 है। बताओ मैं कौन-सी संख्या हूँ?
उत्तर: 55


8. तीन अंकों वाली सबसे छोटी संख्या और दो अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या का अंतर लिखो।
उत्तर:
तीन अंकों वाली सबसे छोटी संख्या = 100
दो अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या = 99
अंतर = 100 – 99 = 1


9. मैं तीन अंकों वाली एक संख्या हूँ। मेरे इकाई का अंक 4 है। बताओ, मैं सम संख्या हूँ या विषम संख्या?
उत्तर: सम संख्या (क्योंकि इकाई का अंक 4 है, जो सम है)।


10. वह संख्या लिखो जो तीन अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या से ठीक पहले आती है।
उत्तर: 998


11. दो अंकों वाली ऐसी पाँच सम संख्याएँ लिखो, जिनके दहाई का अंक 5 है।
उत्तर: 50, 52, 54, 56, 58


12. दो अंकों वाली ऐसी पाँच विषम संख्याएँ लिखो, जिनके दहाई का अंक 8 है।
उत्तर: 81, 83, 85, 87, 89


13. ऐसी तीन संख्याएँ लिखो, जिनमें इकाई का अंक, दहाई के अंक का दुगुना हो।
उत्तर:

  1. 12 (दहाई = 1, इकाई = 2)
  2. 24 (दहाई = 2, इकाई = 4)
  3. 36 (दहाई = 3, इकाई = 6)