जानने योग्य
- कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
- कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
- आस-पास होने वाली गतिविधियों / घटनाओं और विभिन्न स्थितियों में हुए अपने अनुभवो के बारे में बताते, बातचीत करते और प्रश्न पूछते हैं।
- कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
- तरह-तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका आदि) को समझकर पढने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं, अपनी राय देते हैं. शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक / लिखित रूप से) देते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार बाल पत्रिका, होर्डिंग्स आदि) को समझकर पढ़ने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं अपनी राय देते हैं/ शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक, साकेतिक) देते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।
प्रश्न और अभ्यास
प्र.1. मीठे बोल से कवि का क्या तात्पर्य है ?
प्र. 2. चार मीठे फलों के नाम लिखो।
प्र. 3. हमें मीठे बोल क्यों बोलने चाहिए ?
प्र.4. इस कविता में रसगुल्ला को अनमोल मीठा क्यों बताया गया है ? सोचकर लिखो कि मीठा रसगुल्ला अनमोल होता है या मीठे बोल अनमोल होते हैं?
प्र.5. कठोर बोल मीठे होते हैं या कोमल बोल?
प्र.6. क और ख में से अधूरी पंक्ति लेकर कविता की पंक्तियों पूरी करो और लिखो।
क्र.सं. | क | ख |
1 | मीठी होती | लड्डू गोल |
2 | मीठा होता | मीठे बोल |
3 | मीठे होते. | खीर हमारी |
4 | सबसे मीठे | रस का घोल |