मापन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 5

मापन कक्षा 7 विज्ञान पाठ 5 स्मरणीय तथ्य

1. क्षेत्रफल – किसी भी वस्तु की सतह के फैलाव का माप उसका क्षेत्रफल कहलाता है। क्षेत्रफल का SI मात्रक वर्गमीटर होता है।

क्षेत्रफल

2.घनत्व – किसी पदार्थ के इकाई आयतन के द्रव्यमान को उसका घनत्व कहते हैं। घनत्व का SI मात्रक किलोग्राम / घनमीटर है।

3. सही और सूक्ष्म माप की विधियों में हम कुछ विशिष्ट उपकरणों का उपयोग करते हैं। जैसे- वस्तु की लम्बाई मापने के लिये मीटर स्केल या मापक फीता का उपयोग करते हैं।

4. कम लंबाई, मोटाई मापने के लिये अप्रत्यक्ष विधियाँ उपयोग में लाई जाती हैं।

5. छोटी वस्तुओं के क्षेत्रफल को वर्ग सेंटीमीटर या वर्ग मिलीमीटर में दर्शाना सुविधाजनक है।

6. बड़ी सतहों जैसे खेत का क्षेत्रफल एयर अथवा हैक्टेयर जैसे मात्रकों में दर्शाया जाता है।

7. नियमित आकृति के वस्तुओं की सतह के क्षेत्रफल की गणना उसकी लंबाई/चौड़ाई/अर्द्धव्यास इत्यादि मापकर तथा उचित सूत्र का उपयोग करके ज्ञात की जा सकती है।

8. अनियमित आकृति का क्षेत्रफल ग्राफ पेपर द्वारा ज्ञात किया जाता है।

8. जिस पदार्थ का घनत्व अधिक होता है उस पदार्थ के कण भारी एवं पास-पास होते हैं।

9. क्षेत्रफल के मात्रकों के गुणज तथा अपवर्तक

  • 1 वर्गमीटर = 10000 वर्ग सेंटीमीटर
  • 1 हैक्टेयर = 100 एयर
  • | डेसीमल = 40 वर्ग मीटर
  • 9. घनत्व का SI मात्रक किलोग्राम/घनमीटर है।
  • 1 एयर = 100 वर्ग मीटर
  • 1 एकड़ = 100 डेसिमल
  • 1 हेक्टेयर = 10000 वर्ग मीटर
  • 1 एकड़ = 4000 वर्ग मीटर।