मापन स्मरणीय बिन्दु
- 1. लम्बाई, क्षेत्रफल, आयतन, द्रव्यमान, समय, ताप आदि राशियों को जिनका मापन किया जा सकता है, भौतिक राशियाँ कहते हैं।

- 2. मापन का अर्थ किसी अज्ञात राशि का उसी प्रकार की ज्ञात राशि से तुलना करना।
- 3. किसी राशि का मापन करने के लिए दो बातों का ज्ञान आवश्यक है!. मात्रक, 2 संख्यात्मक मान
- 4. लम्बाई का मात्रक मीटर तथा समय का मात्रक सेकण्ड है।
- 5. संसार के सभी वैज्ञानिक, मात्रकों को अंतर्राष्ट्रीय पद्धति SI का उपयोग करते हैं।
- 6. कोई वस्तु जितना स्थान घेरती है, वह उसका आयतन कहलाता है।
- 7. द्रवों के आयतन को दर्शाने के लिए लीटर उपयोग करते हैं।
- 8. द्रव्यमान किसी वस्तु में पदार्थ की मात्रा की माप है।
- 9. छोटे द्रव्यमान की परिशुद्धता को मापने की लिए भीतिक तुला या रासायनिक तुला का उपयोग करते हैं।
- 10. किसी बर्तन को धारिता उसके अन्दर का आयतन होती है।
- 11. विराम घड़ी की को इच्छानुसार चालू या बंद किया जा सकता है।
- 12. भारत में माप के सही उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भारत सरकार के माप-तौल विभाग की है।
- 13. स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप 37°C होता है।
- 14. डॉक्टरी तापमापी की नली बल्ब के पास एक जगह अत्यन्त सँकरी व घुमावदार होती है।
- 15. डॉक्टर तापमापी में 35°C से 42°C तक चिन्ह अंकित होते हैं।
अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्न के सही विकल्प चुनिए-
1. मापन मुख्य रूप से एक प्रक्रिया है-
(अ) बदलने की
(ब) गणना की
(स) तुलना करने की
(द) अन्तर स्पष्ट करने की।
(स) तुलना करने की।
2. किसी राशि के परिणाम के पूर्ण विवरण के लिए आवश्यक है-
(अ) संख्यांक
(ब) मात्रक
(स) मात्रक और संख्यांक
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(स) मात्रक और संख्यांक
3. लम्बाई का SI मात्रक है-
(अ) मीटर
(ब) सेन्टीमीटर
(स) मिलीमीटर
(द) किलोमीटर।
उत्तर–(अ) मीटर।
4. ताप का SI मात्रक है-
(अ) केल्विन
(ब) सेल्सियस
(द) फारेनहाइट ।
(स) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- फारेनहाइट ।
5. स्वस्थ मनुष्य के शरीर का ताप होता है-
(अ) 96°C
(द) 40-0°K
(ब) 37.0° K
(द) 37-0°C.
उत्तर-(द) 37.0°C1
प्रश्न २.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. एक टन में……..किलोग्राम होते हैं।
2. एक किलोमीटर में ……..मीटर होते हैं।
3. डॉक्टरी तापमापी…….से…….के बीच के तापों को माप सकते हैं।
4. सुनार…….तुला का उपयोग करता है।
5. खेत की लम्बाई……..से मापते हैं।
उत्तर- (1) 1000, (2) 1000 (3) 37°C से 42°C (4) भौतिक तुला या रासायनिक तुला, (5) मीटर।
प्रश्न 3. उचित संबंध जोड़िए-
क’ | ख’ |
1. लम्बाई का मात्रक | सेकण्ड |
2. द्रव्यमान का मात्रक | घनमीटर |
3. समय का मात्रक | केल्विन |
4. ताप का मात्रक | किलोग्राम |
5. आयतन का मात्रक | मीटर |
उत्तर- 1. मीटर, 2. किलोग्राम, 3. सेकण्ड 4. केल्विन, 5. घनमीटर।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के लिए उत्तर दीजिए-
1. भौतिक राशि क्या है ? इसके तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर—ऐसी राशियाँ जिनका मापन किया जा सकता है। भौतिक राशियों कहलाती है।
उदाहरण- लम्बाई, क्षेत्रफल, द्रव्यमान।
2. मापन से प्राप्त परिणाम को व्यक्त करने के लिए किन दो बातों का उल्लेख आवश्यक है?
उत्तर—मापन से प्राप्त परिणाम को व्यक्त करने के लिए दो बातें आवश्यक हैं- (1) मात्रक, (2) संख्यात्मक मान।
3. निम्नलिखित लम्बाइयों को उनके घटते क्रम में लिखिए।
उत्तर- घटते क्रम में- किलोमीटर, मीटर, सेन्टीमीटर, मिलीमीटर।
4. निम्नलिखित द्रव्यमानों को उनके बढ़ते क्रम में लिखिए।
उत्तर-बढ़ते क्रम में मिलीग्राम, ग्राम, किलोग्राम, क्विंटल, टन।
5. विराम घड़ी साधारण घड़ी से किस प्रकार भिन्न होती है ? विराम घड़ी- इसमें अल्प समय-अन्तराल को यथा-
उत्तर- र्थतापूर्वक मापा जाता है। इसका उपयोग प्रयोगशाला में या दौड़ प्रतियोगिता में समय मापन के लिए किया जाता है।
साधारण घड़ी- इसमें समय मापने के लिए ऐसी घटनाओं का उपयोग करते हैं, जो एक निश्चित समय में नियमित रूप से घटती है।
6. भारत में माप के सही उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है ?
उत्तर-भारत में माप के सही उपकरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भारत सरकार के माप-तौल विभाग की है।
8. आप कैसे जानेंगे कि द्रव्यमान मापने के लिए उपयोग किए जाने वाले बाट व तुला सही है ?
उत्तर-सही बाट व तुला पर माप-तौल विभाग की मोहर लगी होती है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर |
प्रश्न 1. आप यह कैसे निश्चित करेंगे कि दण्ड तुला निर्धारित मानक के अनुसार है या नहीं।
उत्तर- दण्ड तुला निर्धारित मानक के अनुसार है या नहीं यह निश्चित करने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देते हैं-
(i) तुला दण्ड को केन्द्रीय अक्ष पर स्वतन्त्रतापूर्वक घूमना चाहिए।
(ii) तुला दण्ड पर केन्द्रीय अक्ष के दोनों ओर माप-तौल विभाग की मुहर बनी होनी चाहिए।
प्रश्न 3. अनियमित आकृति वाले ठोस का आयतन ज्ञात करने की विधि का वर्णन करो।
उत्तर- विधि – एक मापक सिलिण्डर लेते हैं। इसमें पानी भरकर पानी का तल नोट कर लेते हैं। अब एक अनियमित आकृति वाले ठोस वस्तु (पत्थर के टुकड़े) को धागे से बांधकर सावधानीपूर्वक पानी से भरे, मापक सिलिण्डर में डुबाते हैं। पानी का तल कुछ ऊपर उठ जाता है। उठे पानी के को नोट कर लेते हैं। पानी के दोनों तलों का अन्तर पत्थर के आयतन के बराबर होगा।
प्रश्न 4. तापमापी क्या है ?
उत्तर- तापमापी उस युक्ति को कहते हैं, जिसकी सहायता से किसी वस्तु का ताप मापा जाता है।

प्रश्न 5. डॉक्टरी तापमापी को उपयोग में लाते समय आप कौन-सी सावधानियाँ बरतेंगे ?
उत्तर-डॉक्टरी तापमापी को उपयोग में लाते समय हम निम्नलिखित सावधानियाँ बरतेंगे-
(i) ताप मापने के पहले उसके ऊपरी सिरे को पकड़कर उसे इस प्रकार झटकना चाहिए, कि पारा 35°C से नीचे गिर जाये।
(ii) तापमापी को पढ़ते समय उसके बल्ब को नहीं पकड़ना चाहिए।
(iii) पारे की धारी स्थिर होने पर ही पाठ्यांक नोट करना चाहिए।
प्रश्न 6. एक मीट्रिक टन में कितने क्विंटल होते हैं ?
उत्तर- एक मीट्रिक टन में 10 क्विंटल होते हैं।
प्रश्न 7. डॉक्टरी थर्मामीटर में कौन-सा द्रव भरा जाता है।
उत्तर- डॉक्टरी थर्मामीटर में पारा (द्रव) भरा जाता है।