जानने योग्य
- कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
- कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
- सुनी हुई रचनाओं की विषय-वस्तु घटनाओं, पात्रों, शीर्षक आदि के बारे में बातचीत करते हैं. प्रश्न पूछते हैं अपनी प्रतिक्रिया देते हैं राय बताते हैं / अपने तरीके से (कहानी, कविता आदि) अपनी भाषा में व्यक्त करते है।
- कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
- आस-पास होने वाली गतिविधियों / घटनाओं और विभिन्न स्थितियों में हुए अपने अनुभवो के बारे में बताते, बातचीत करते और प्रश्न पूछते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।
- तरह-तरह की कहानियों, कविताओं / रचनाओं की भाषा की बारीकियों (जैसे शब्दों की पुनरावृत्ति, संज्ञा, सर्वनाम, विभिन्न विराम चिह्नों का प्रयोग आदि) की पहचान और प्रयोग करते हैं।
- विभिन्न उद्देश्यों के लिए लिखते हुए अपने लेखन में शब्दों के चुनाव, वाक्य संरचना और लेखन के स्वरूप (जैसे-दोस्त को पत्र लिखना, पत्रिका के संपादक को पत्र लिखना) को लेकर निर्णय लेते हुए लिखते हैं।
प्रश्न और अभ्यास
प्र.1. चूजा अंडे से निकलकर किसे ढूँढने निकला ?
प्र. 2. चूजे को क्रम से रास्ते में कौन-कौन मिले ?
प्र. 3. कहानी में बत्तख और मैना में क्या समानताएँ बताई गई हैं ? प्र.4. कहानी में बत्तख और मुर्गी में क्या अंतर बताया गया है ?
प्र.5. अगर चूजा सारस के पास जाता तो सारस उससे क्या कहता ?
प्र.6. चूजा अंडे से निकलता है। पता करो कि और कौन-कौन से जीव, चूजे की तरह अंडे से निकलते हैं और कौन से जीव माँ के पेट से बच्चे के रूप में पैदा होते हैं?
अंडे से निकलने वाले जीव | माँ के पेट से पैदा होने वाले जीव |
प्र.8. प्रश्न और उत्तर पढ़कर लिखो । किसने, किससे कहा ? प्रश्न क्या तुम मेरी अम्मा हो ?”
उत्तर – “नहीं-नहीं, मेरे तो पंख ही नहीं हैं ?”
प्रश्न- “जरूर तुम ही हो मेरी अम्मा।”
उत्तर = मैं बोलती हूँ क्वैकक्वैक और तुम्हारी माँ तो काँ काँ बोलती है।”
प्र.9 इस पाठ में स्लेटी, पीली, भूरी रंगों के नाम आए हैं। अपनी पसंद की चीजों क नाम लिखकर उसके रंगों का नाम भी लिखो।
प्र.10 सही विकल्प पर निशान लगाओ –
1. इसके पंख होते हैं –
अ. मेंढक
स. गिलहरी
ब. कबूतर
2 मुर्गी के बच्चे को कहते हैं –
अ मेमना
ब. चूजा
स बछड़ा
3. “निराश” का अर्थ है
अ. बहुत खुश होना
ब. आशावान होना
स. आशा छोड़ देना