जानने योग्य
- कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
- कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
- सुनी हुई रचनाओं की विषय-वस्तु घटनाओं, पात्रों, शीर्षक आदि के बारे में बातचीत करते हैं. प्रश्न पूछते हैं अपनी प्रतिक्रिया देते हैं राय बताते हैं / अपने तरीके से (कहानी, कविता आदि) अपनी भाषा में व्यक्त करते है।
- कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
- तरह-तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका आदि) को समझकर पढने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं, अपनी राय देते हैं. शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक / लिखित रूप से) देते हैं।
- तरह-तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका आदि) को समझकर पढने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं, अपनी राय देते हैं. शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक / लिखित रूप से) देते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार बाल पत्रिका, होर्डिंग्स आदि) को समझकर पढ़ने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं अपनी राय देते हैं/ शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक, साकेतिक) देते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।
प्रश्न और अभ्यास
प्र.1 गब्बर शेर ने बब्बन बंदर को स्कूल से भागने पर क्या समझाया ?.
प्र. 2 गब्बर शेर ने बब्बन बंदर को शाबाशी क्यों दी ?
प्र. 3 स्कूल में कौन-कौन पढ़ने आए ?
प्र.4 बब्बन स्कूल से कब भागा ?
प्र.5 बब्बन स्कूल से क्यों भागा ?
प्र.6 बंदर के बच्चे को स्कूल क्यों नहीं अच्छा लगा होगा ?
प्र. 7 गब्बर शेर ने बमान बंदर को स्कूल जाने के लिए प्यार से समझाया। यदि वह बब्बन से मार-पीट करता तो क्या होता ?
प्र.8 लल्ली लोमड़ी पढ़ाते समय नाचती गाती थी। वह ऐसा क्यों करती थी ?
प्र.9 अगर बब्बन बंदर गब्बर शेर के समझाने पर भी स्कूल न जाता तो क्या होता?
प्र.10 शिक्षक नीच दिए वाक्यों की पट्टियों बनाएँ और बच्चों से उन्हें कहानी की घटनाओं के कम के आधार पर जमाने के लिए कहें।
बब्बन बंदर पेड़ पर चढकर छिप गया।
गब्बर शेर ने जंगल में स्कूल खोला।
बच्चन बंदर कक्षा से उठकर भाग गया।
गब्बर ने जानवरों के बच्चों को स्कूल में आने को कहा।
गब्बर शेर जंगल का राजा था।
बब्बन बंदर को पढ़ना अच्छा नहीं लगता था।
गब्बर शेर ने पढ़ाने का काम लल्ली लोमड़ी को सौंपा।
बब्बन बंदर पढाई में सबसे होशियार हो गया।
प्र.11 सही विकल्प पर निशान लगाओ
क. जंगल का राजा कहलाता है।
अ. लोमड़ी
ब. बंदर
स. शेर
ख. शेर
अ. भिनभिनाता है
ब. दहाड़ता है
स. रेंकता है
ग. शाबाशी देना का अर्थ है
अ. गाली देना
व उत्साह बढाना
स. आगे बढ़ना