छात्र इस पोस्ट के माध्यम से मानवीय पर्यावरण: बस्तियां, परिवहन एवं संचार कक्षा 7 सामाजिक विज्ञान (भूगोल) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये फिर प्रश्न उत्तर नीचे देखते हैं।
अध्याय:-7 (मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन एवं संचार)
आओ कुछ करके सीखें
प्रश्न 1 – आप बर्फ से बने आवास कहाँ पाते हैं। उन्हें कौन बनाता है एवं वे क्या कहलाते है ?
उत्तर :- स्वीडन, फिनलैंड, नॉर्वे, ऑस्ट्रिया में बर्फ से बने घर पाए जाते है। बर्फ से निर्मित एक आश्रय जिसे मूलतः इनुइट द्वारा बनाया जाता है। इग्लू बनाने के लिए जिस बर्फ का उपयोग किया जाता है उसमें पर्याप्त संरचनात्मक मजबूती होनी चाहिए ताकि उसे उचित तरीके से काटा और एक पर एक रखा जा सके। इस प्रयोजन के लिए इस्तेमाल किए जाने के लिए ऐसी हिम उपयुक्त होती है जो हवा से उड़ाई गई हो और जो बर्फ के टुकड़ों को सघन बनाती है और जोड़ती है। बर्फ से बने घर को इग्लू कहते है।
प्रश्न 2 – परिवहन के उन साधनों की एक सूची बनाएँ जिनका उपयोग आपकी कक्षा के छात्र स्कूल आने के लिए करते हैं ।
उत्तर :- साइकिल, कार, बस, बाइक, स्कूटी, स्कूटर इत्यादि।
प्रश्न 3 – अंग्रेजी, हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषा के कुछ समाचारपत्रों एवं टी.वी. चैनलों के नाम लिखें।
उत्तर :- समाचार पत्र:- द स्पेक्टेटर, अर्ली टाइम्स (जम्मू), आनंद बाज़ार पत्रिका, इम्फ़ाल की प्रैस, बिजनेस लाइन, मणिपुर टूडे।
टीवी चैनल :- एनिमल प्लेनेट, डिस्कवरी चैनल, ज़ी टीवी, स्टार वर्ल्ड, स्टार मैक्स, एच बी ओ, स्टार मूवीज़।
अभ्यास:-
प्रश्न 1 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या है ?
उत्तर :- परिवहन लोगों एवं सामान के आवागमन के साधन होते हैं। पुराने समय में अधिक दूरी की यात्रा करने में अत्यधिक समय लगता था। उस समय लोग पैदल चलते थे एवं अपने सामान को ढ़ोने के लिए पशुओं का उपयोग करते थे। पहिए की खोज से परिवहन आसान हो गया। समय के साथ परिवहन के विभिन्न साधनों का विकास होता गया, लेकिन आज भी लोग परिवहन के लिए पशुओं का उपयोग करते हैं। परिवहन के आधुनिक साधन समय एवं ऊर्जा की बचत करते हैं। परिवहन के चार मुख्य साधन हैं – सड़कमार्ग, रेलमार्ग, जलमार्ग एवं वायुमार्ग।
(ख) बस्ती से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- बस्तियाँ, वे स्थान है जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं। पहले मनुष्य वृक्षों एवं गुफाओं में निवास करते थे। जब उन्होंने फसलें उगाना शुरू किया, तो उनके लिए एक जगह स्थायी घर बनाना आवश्यक हो गया। बस्तियों का विकास नदी घाटियों के निकट हुआ, क्योंकि वहाँ पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध था एवं भूमि उपजाऊ थी। व्यापार, वाणिज्य एवं विनिर्माण विकास के साथ ही मानव बस्तियाँ बड़ी होती गई। नदी घाटी के निकट बस्ती पनपने लगी एवं सभ्यता का विकास हुआ। बस्तियाँ स्थायी या अस्थायी हो सकती हैं। जो बस्तियाँ कुछ समय लिए बनाई जाती है, उन्हें अस्थायी बस्तियाँ कहते हैं। यद्यपि अधिकांश बस्तियाँ आज स्थायी बस्तियां हैं। इन बस्तियों में लोग रहने के लिए घर बनाते हैं।
(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या है ?
उत्तर :- ग्रामीण बस्तियों में लोग कृषि, मत्स्य पालन वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन संबंधी कार्य करते हैं। ग्रामीण बस्ती सघन या प्रकीर्ण हो सकती हैं। सघन बस्तियों में घर पास – पास बने होते हैं। प्रकीर्ण बस्तियों में लोगों के घर दूर – दूर व्यापक क्षेत्र में फैले होते हैं।
(घ) रेलमार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएं ?
उत्तर :- रेलमार्ग के द्वारा तीव्रता से एवं कम खर्च में लोगों का आवागमन एवं भारी सामान को ढोने का कार्य होता है। सुपरफास्ट रेलगाड़ियों से परिवहन की गति और तीव्र हो गई है। मैदानी भागों में रेलमार्गों का जाल व्यापक रूप से फैला है ।
(च) संचार से आप क्या समझते है ?
उत्तर :- संचार दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया है। तकनीकी विकास के साथ मानव ने संचार के नए एवं तीव्र साधनों को विकसित कर लिया है। संचार के क्षेत्र में विकास से विश्व में सूचना क्रांति आई है। सूचना प्रदान करने के लिए शिक्षा तथा मनोरंजन के लिए संचार के विभिन्न साधनों का उपयोग होता है। समाचारपत्रों , रेडियो एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते है इसलिए इनको जनसंपर्क माध्यम कहते है। सेटेलाइट से संचार में तीव्रता आई है। अब हम इंटरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मेल या ई – मेल भेज सकते हैं। इंटरनेट के माध्यम से विश्वभर में केवल सूचना एवं परस्पर समीपता ही नहीं मिलती, अपितु इनसे हमारा जीवन अधिक सुखमय भी बन गया है। अब हम घर बैठे ही रेल, हवाईजहाज एवं सिनेमा या होटल तक के लिए टिकट आरक्षित करवा सकते हैं। संपूर्ण विश्व में इस प्रकार लोगों के बीच, लोगों एवं सेवाओं तथा संस्थाओं के बीच तीव्र गति से आपसी संपर्क समय होने के कारण आज हम एक विश्व समाज के रूप में विकसित हो रहे हैं।
(छ) जन संपर्क माध्यम क्या है ?
उत्तर :- जिन संचार के साधनों द्वारा हम अधिक लोगों तक संदेश को पहुँचा सकते हैं, उन्हें जनसंपर्क माध्यम कहते हैं। रेडियो, टेलीविजन, समाचार – पत्र एवं पत्रिकाएँ जनसंपर्क माध्यम हैं।
प्रश्न 2 – सही ( √ ) उत्तर चिन्हित कीजिए:-
(क) इनमें से कौन – सा संचार का साधन नहीं है
(i) टेलीफोन (ii) पुस्तक (iii) मेज
उत्तर:- मेज
(ख) इनमें से कौन – सा सड़क का भूमिगत निर्माण है
(i) फ्लाईओवर (ii) एक्सप्रेस वे (iii) सब वे
उत्तर :- सब वे
(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लिए निम्न में से कौन – सा यातायात का साधन उपयुक्त है
(i) ज़हाज (ii) रेलगाड़ी (iii) कार
उत्तर :- ज़हाज
(घ) यातायात का कौन – सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता है।
(i) साइकिल (ii) बस (iii) हवाईजहाज़
उत्तर :- साईकिल
प्रश्न 3 – निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ें बनाइए :-
(क) इंटरनेट (i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन ,एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते है
(ख) नहर मार्ग (ii) आस – पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
(ग) नगरीय क्षेत्र (iii) स्टिल्ट पर मकान
(घ) सघन बस्ती (iv) अंतर्देशीय जलमार्ग
(v) संचार का एक साधन
उत्तर:-
(क) इंटरनेट (v) संचार का एक साधन
(ख) नहर मार्ग (iv) अंतर्देशीय जलमार्ग
(ग) नगरीय क्षेत्र (i) क्षेत्र जहाँ लोग उत्पादन एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते है
(घ) सघन बस्ती (ii) आस – पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
प्रश्न 4 – कारण बताइए :-
आज विश्व सिमटता जा रहा है ।
उत्तर :- 1. आज विश्व में परिवहन के तीव्रगामी साधन हैं , जिनसे कुछ ही समय में दूर – दूर तक जाया जा सकता है । हम प्रातः दिल्ली से नाश्ता लेकर लंदन में दोपहर का भोजन कर सकते हैं ।
2. संचार के साधनों ने विश्व को और समीप ला दिया है । विश्व के किसी भी कोने में होने वाला खेल हम सीधा देख सकते हैं ।
3. किसी भी एक देश में होने वाली घटना का एक बार में तुरंत पता चल जाता है ।
प्रश्न 5 – क्रियाकलाप:-
(क) अपने स्थानीय क्षेत्र में एक सर्वेक्षण करें एवं देखें कि लोग अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए कितने साधनों का उपयोग करते हैं ?
(i) परिवहन के दो से अधिक साधन ।
(ii) परिवहन के तीन से अधिक साधन।
(iii) पैदल तय की जाने वाली दूरी में ही रहते हैं।
उत्तर :- कई लोग अपने कार्यस्थल ओर जाने के लिए दो साधनों का प्रयोग करते है जैसे कि जिसके काम करने की जगह दूर है इसलिए उसे पहले सड़क मार्ग और और फिर रेल या बस मार्ग का साधन लेना पड़े उसी प्रकार पहले घर से बाइक फिर बस और फिर रेल मार्ग अपनाना पड़े। और कई ऐसे लोग होते है जिनका कार्यस्थल ज्यादा दूर ना हो और वे पैदल अपनी दूरी तय कर सके।
(ख) निम्नलिखित परिस्थितियों में आप संचार के किस साधन को प्राथमिकता देंगे ?
(i) आपके दादाजी अचानक बीमार पड़ गए । आप डॉक्टर को कैस सूचित करेंगे ?
उत्तर:- हम डॉक्टर को फोन के माध्यम से सूचित करेंगे।
(ii) आपकी माँ पुराने घर को बेचना चाहती है । आप इस समाचार को दूसरों तक कैसे पहुंचाएंगे?
उत्तर :- इसके लिए हम कई सारे चैनेल पर या समाचार पत्र द्वारा प्रदशन कर सकते है।
(iii) आप अपने चचेरे भाई के विवाह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जिसके कारण आप अगले दो दिन तक स्कूल से अनुपस्थित रहेंगे। आप अपने शिक्षक को कैसे सूचित करेंगे ?
उत्तर :- हम अपने शिक्षक को छुट्टी के लिए एक प्रार्थना पत्र लिखेंगे।
(vi) आपका मित्र अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क घूमने जा रहा है । आप उसके साथ प्रतिदिन कैसे संपर्क में रहेंगे ?
उत्तर :- हम इंटरनेट द्वारा अपने मित्र से संपर्क में रह सकते है, जैसे:- फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि।