हमारे काम धंधे ( कक्षा – 3 पर्यावरण अध्याय – 20 )

सीखने के प्रतिफल

  1. अपने घर / शाला / आस-पास की वस्तुओं, संकेतों (पात्र, स्टोव, यातायात, संप्रेषण के साधन साइनबोर्ड) स्थान (विभिन्न प्रकार के घर / आश्रय, बस गतिविधियाँ (लोगों के कार्यों, खाना बनाने की प्रक्रिया आदि) को पहचानता है।
  2. वर्तमान एवं भूतकाल (व्यस्कों के साथ) वस्तुओं तथा गतिविधियों (जैसे-कपड़ों बर्तनों खेले जाने वाले खेलों / व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में अंतर करता है।
  3. भ्रमण के दौरान विभिन्न तरीकों से एकत्रित की गई वस्तुओं/गतिविधियों/जगहों का अवलोकन, अनुभव, जानकारियाँ दर्ज करना तथा पैटर्न विकसित करते हैं उदाहरण चन्द्रमा का आकार, मौसम आदि ।

हमने क्या सीखा

मौखिक

1. कपड़ों की सिलाई कौन करता है?

2. घड़ा बनाने वाले को क्या कहते हैं?

3. टेबल कुर्सी कौन बनाता है?

लिखित

1.कुछ प्रमुख काम-धंधों के नाम लिखो ।

2. लोहे का सामान बनाने के लिए उसे भट्टी में क्यों गर्म करना पड़ता है ?

3.नीचे दिए गए समूहों में एक नाम मेल नहीं खाता, उसे ढूंढकर अलग करो और अलग करने का आधार भी बताओ।

अ. हल, खुरपी, सुई, फावड़ा

च. उस्तरा, ऊँची, आरी, कँधी

स. हथौड़ी, घन, धुम्मस, पेचकस

द. कुदाली, आरी, कुल्हाड़ी, हँसिया

खोजो आस-पास

1.अपने यहाँ के बुजुर्गों से पता करो कि काम धंधे करने वालों की जिंदगी में अब क्या फर्क आया है?

2. अब कई चीजें प्लास्टिक से बनने लगी हैं, इससे किन-किन लोगों के काम-धंधों पर असर पड़ा है?

Leave a Comment

You cannot copy content of this page