हड्डियाँ कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 17

हड्डियाँ कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 17

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • हमारे शरीर में 206 हड्डियों से जो ढाँचा बनता है, उसे कंकाल कहते हैं।
  • खोपड़ी मस्तिष्क को सुरक्षित रखती है।
  • पसलियाँ शरीर के अन्दर नाजुक अंगों की रक्षा करती हैं।
  • रीढ़ की हड्डी पीठ पर होती है, जो हमारे शरीर को झुकने व सीधा करने में सहायक होती है।
  • कंधे पर पीठ की ओर दो तिकोनी हड्डियाँ होती हैं।
  • जहाँ एक हड्डी दूसरी हड्डियों से जुड़ी होती है, उसे जोड़ या संधि कहते हैं।
  • हड्डियों में उपस्थित जोड़-कब्जा जोड़, कन्दुक खलिका जोड़, सर्पी जोड़, घूर्णन जोड़।
  • हमारे शरीर में कई प्रकार की हड्डियाँ होती हैं- रीढ़ (पीठ) की हड्डी, कंधे की हड्डी, कूल्हे की हड्डी, छाती की हड्डी (पसली) हाथों और पैरों की हड्डी ।
  • रीढ़ की हड्डी के सहारे ही हमारा शरीर खड़ा रह सकता है।
  • हमारे शरीर में कुल 206 हड्डियाँ हैं। ये हमारे शरीर को आकृति प्रदान करती हैं।
  • कन्दुक खलिका जोड़ का उदाहरण कंधे एवं कूल्हे की हड्डियाँ हैं।
  • बाँह की हड्डी का ऊपरी गोलाकार सिरा कंधे के पास के गड्ढे में मूसल की तरह घूमता है। इसे ऊखल संधि कहते हैं।
  • कोहनी एवं घुटने पर की हड्डियाँ एक ही दिशा में मुड़ते हैं। जैसे दरवाजे का कब्जा एक ही ओर खुलता है। इसलिए इसे कब्जा जोड़ कहते हैं।