घर्षण कक्षा 8 वीं विज्ञान अध्याय 14
घर्षण की परिभाषा
घर्षण वह बल है जो संपर्क में रखे दो पृष्ठों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है।
यह बल संपर्क में आने वाले दोनों पृष्ठों पर कार्य करता है।
घर्षण के कारण
- संपर्क में आने वाले पृष्ठ पूरी तरह चिकने नहीं होते।
- पृष्ठों की सूक्ष्म अनियमितताओं (खुरदरापन) के कारण घर्षण उत्पन्न होता है।
घर्षण किन बातों पर निर्भर करता है
घर्षण बल निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है—

- संपर्क में आने वाले पृष्ठों की आकृति
- पृष्ठों की चिकनाई या खुरदरापन
स्थैतिक घर्षण
जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर सर्पी (फिसलने की) गति करने का प्रयास करती है,
तो उस गति का विरोध करने वाला घर्षण बल स्थैतिक घर्षण कहलाता है।
घर्षण को बढ़ाने के उपाय
- किसी पृष्ठ को खुरदुरा या रूखा बनाकर घर्षण को बढ़ाया जा सकता है।
- जैसे—सड़कों पर रेत डालना।
घर्षण को कम करने के उपाय
- स्नेहक जैसे—तेल, ग्रीस, ग्रेफाइट आदि लगाकर घर्षण को कम किया जा सकता है।
- मशीनों में बॉल बेयरिंग का प्रयोग घर्षण कम करने के लिए किया जाता है।
लोटनिक घर्षण
जब कोई वस्तु किसी सतह पर लुढ़कती (लोटन करती) है, तब लोटनिक घर्षण कार्य करता है।
लोटनिक घर्षण, सर्पी घर्षण की तुलना में कम होता है।
तरलों में घर्षण
- जब कोई वस्तु तरल (जैसे—जल या वायु) में गति करती है, तो उस पर भी घर्षण बल लगता है।
- वस्तुओं को उचित एवं सुव्यवस्थित आकृति देकर तरल घर्षण को कम किया जा सकता है।
भूकम्प (Earthquake)
भूकम्प पृथ्वी का अचानक होने वाला कम्पन या झटका है।
यह पृथ्वी की भूपर्पटी के भीतर गहराई में होने वाली गड़बड़ी या हलचल के कारण उत्पन्न होता है।
प्रश्न 1. केले के छिलके पर पैर पड़ने से हम फिसल क्यों जाते हैं ?
उत्तर- केले के छिलके पर पैर पड़ने से हम फिसल जाते हैं। क्योंकि चिकनी सतह पर घर्षण बल कम होता है।
प्रश्न 2. खिलाड़ी कीलदार जूते क्यों पहनते हैं? समझाइये।
उत्तर- खिलाड़ी कीलदार जूते पहनते हैं क्योंकि ऐसा करने से जूतों तथा जमीन के बीच घर्षण बढ़ जाता है, अतः खिलाड़ियों को दौड़ने में आसानी होती है।

प्रश्न 3. अब्दुल को हल्का बॉक्स धकेलना है और रमा को उसी फर्श पर भारी बॉक्स को धकेलना है। कौन अधिक घर्षण बल का अनुभव करेगा और क्यों ?
उत्तर-रमा अधिक घर्षण बल का अनुभव करेगी। क्योंकि भारी बॉक्स का द्रव्यमान अधिक होने से उस पर लगने वाले घर्षण बल का मान अधिक होगा।
प्रश्न 4. संपर्क और असंपर्क बल को उदाहरण सहित समझाइए ।
उत्तर- संपर्क बल- वे बल जो किसी वस्तु के संपर्क में आने पर लगता या लगाया जाता है संपर्क बल कहलाता है।
जैसे- (i) पुस्तक मेज के पृष्ठों के मध्य लगा घर्षण बल ।
(ii) पेशियाँ किसी वस्तु के संपर्क में हो तब लगाया गया पेशीय चल। असंपर्क बल- वे बल जो किसी वस्तु के संपर्क में आए
बिना ही लगते या लगाए जाते हैं, असंपर्क बल कहलाते हैं। जैसे- (i) किसी चुम्बक द्वारा लोहे के टुकड़े पर लगाया गया चुम्बकीय बल।
(ii) पृथ्वी के द्वारा वस्तुओं पर लगाया जाने वाला आकर्षण बल (गुरुत्व बल)।
प्रश्न 5. हवाई जहाज का आकार घर्षण को कैसे कम करता है ? समझाइए।
उत्तर- हवाई जहाज का सामने वाला भाग नुकीला होता है। जिससे घर्षण को कम-से-कम किया जाता है।
प्रश्न 6. लगातार चलती हुई कोई मशीन गर्म क्यों हो जाती है ?
उत्तर-घर्षण के कारण अत्यधिक ऊष्मा उत्पन्न होती है जिससे लगातार चलती हुई कोई मशीन गर्म हो जाती है।
प्रश्न 7. क्या स्नेहक पदार्थों के उपयोग से घर्षण को शून्य किया जा सकता है ?
उत्तर – स्नेहक पदार्थों के उपयोग से घर्षण को शून्य नहीं किया जा सकता है क्योंकि कोई भी सतह पूर्णत: चिकनी नहीं होती है, उसमें कुछ अनियमितताएँ अवश्य होती हैं।
प्रश्न 8. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. घर्षण एक-दूसरे के संपर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच………….. का विरोध करता है।
2. घर्षण पृष्ठों की ……………पर निर्भर करता है।
3. घर्षण से …………उत्पन्न होती है।
4. कैरम बोर्ड पर पावडर छिड़कने से घर्षण…….. हो जाता है .
15. सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से …………..होता है।
उत्तर- 1. सापेक्ष गति, 2. आकृति तथा चिकनेपन की अवस्था, 3. ऊष्मा, 4. कम, 5. कुछ कम ।
प्रश्न 9. आबिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों पर लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा-
(a) संगमरमर गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया ।
(b) समाचार पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गोला फर्श ।
(c) तौलिया, समाचार पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गोला फर्श ।
(d) संगमरमर का गौला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया समाचार पत्र ।
उत्तर- (a) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार पत्र, तौलिया
प्रश्न 10. यदि आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं तब उस रखी कोई पुस्तक, नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है। लगने वाले घर्षण बल की दिशा चित्र बनाकर समझाइए ।

प्रश्न 11. आपके लिए गीले फर्श पर चलना आसान होगा उदाहरण सहित समझाइए ।
उत्तर- हमारे लिए गीले फर्श पर चलना आसान नहीं होता है क्योंकि गीले फर्श पर घर्षण कम होता है जिससे फिसलने का डर बना रहता है।
MCQs on Friction for Class 8 Science Chapter 14
1. घर्षण बल किसका विरोध करता है?
(a) वस्तु के भार का
(b) सापेक्ष गति का
(c) सतह के चिकनेपन का
(d) गुरुत्वाकर्षण बल का
उत्तर: (b) सापेक्ष गति का
2. घर्षण किस पर निर्भर करता है?
(a) सतह की चिकनाई
(b) सतह की आकृति
(c) दोनों (a) और (b)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (c) दोनों (a) और (b)
3. स्नेहक पदार्थों का उपयोग क्यों किया जाता है?
(a) घर्षण बढ़ाने के लिए
(b) घर्षण को कम करने के लिए
(c) घर्षण को शून्य करने के लिए
(d) ऊष्मा बढ़ाने के लिए
उत्तर: (b) घर्षण को कम करने के लिए
4. स्थैतिक घर्षण कब कार्य करता है?
(a) जब वस्तु स्थिर होती है
(b) जब वस्तु गति में होती है
(c) जब वस्तु पर बल लगाया जाता है लेकिन वह नहीं हिलती
(d) जब वस्तु लुढ़क रही हो
उत्तर: (c) जब वस्तु पर बल लगाया जाता है लेकिन वह नहीं हिलती
5. सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कैसा होता है?
(a) अधिक
(b) कम
(c) समान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b) कम
6. कौन-सा घर्षण सबसे कम होता है?
(a) स्थैतिक घर्षण
(b) सर्पी घर्षण
(c) लोटनिक घर्षण
(d) गीले फर्श पर घर्षण
उत्तर: (c) लोटनिक घर्षण
7. खिलाड़ी कीलदार जूते क्यों पहनते हैं?
(a) घर्षण बढ़ाने के लिए
(b) घर्षण कम करने के लिए
(c) गति को बढ़ाने के लिए
(d) आराम के लिए
उत्तर: (a) घर्षण बढ़ाने के लिए
8. केले के छिलके पर फिसलने का कारण क्या है?
(a) घर्षण अधिक होता है
(b) घर्षण कम होता है
(c) सतह खुरदरी होती है
(d) सतह चिकनी होती है
उत्तर: (b) घर्षण कम होता है
9. घर्षण बल का निर्माण क्यों होता है?
(a) सतहों की अनियमितताओं के कारण
(b) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण
(c) सतह की चिकनाई के कारण
(d) ऊष्मा के कारण
उत्तर: (a) सतहों की अनियमितताओं के कारण
10. बॉल बेयरिंग का उपयोग क्यों किया जाता है?
(a) घर्षण बढ़ाने के लिए
(b) घर्षण कम करने के लिए
(c) गति कम करने के लिए
(d) सतह को खुरदरा बनाने के लिए
उत्तर: (b) घर्षण कम करने के लिए
11. हवाई जहाज का आकार किस प्रकार का होता है?
(a) चौड़ा
(b) नुकीला
(c) खुरदरा
(d) सपाट
उत्तर: (b) नुकीला
12. कैरम बोर्ड पर पाउडर छिड़कने से घर्षण पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(a) घर्षण बढ़ता है
(b) घर्षण कम होता है
(c) घर्षण समाप्त हो जाता है
(d) घर्षण स्थिर रहता है
उत्तर: (b) घर्षण कम होता है
13. लोटनिक घर्षण, सर्पी घर्षण से कैसा होता है?
(a) अधिक
(b) कम
(c) समान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर: (b) कम
14. कौन-सा पृष्ठ सबसे अधिक घर्षण उत्पन्न करेगा?
(a) गीला संगमरमर
(b) सूखा संगमरमर
(c) खुरदरा तौलिया
(d) समाचार पत्र
उत्तर: (c) खुरदरा तौलिया
15. घर्षण के कारण उत्पन्न होने वाला प्रभाव क्या है?
(a) ऊष्मा
(b) प्रकाश
(c) ध्वनि
(d) विद्युत
उत्तर: (a) ऊष्मा
16. स्नेहक पदार्थ किस प्रकार कार्य करते हैं?
(a) सतहों को चिकना बनाकर
(b) सतहों को खुरदरा बनाकर
(c) सतहों को गर्म करके
(d) सतहों को ठंडा करके
उत्तर: (a) सतहों को चिकना बनाकर
17. सतह को खुरदुरा बनाने से घर्षण पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(a) घर्षण कम होता है
(b) घर्षण बढ़ता है
(c) घर्षण समाप्त हो जाता है
(d) घर्षण स्थिर रहता है
उत्तर: (b) घर्षण बढ़ता है
18. स्थैतिक घर्षण का एक उदाहरण क्या है?
(a) कार का चलना
(b) गेंद का लुढ़कना
(c) स्थिर वस्तु पर बल लगाना
(d) पानी का बहना
उत्तर: (c) स्थिर वस्तु पर बल लगाना
19. घर्षण बल की दिशा किस ओर होती है?
(a) गति की दिशा में
(b) गति के विपरीत दिशा में
(c) गुरुत्व बल की दिशा में
(d) सतह के समानांतर
उत्तर: (b) गति के विपरीत दिशा में
20. घर्षण को पूरी तरह समाप्त करना संभव है?
(a) हां
(b) नहीं
(c) केवल चिकनी सतह पर
(d) केवल स्नेहक के उपयोग से
उत्तर: (b) नहीं
















