जीव विज्ञान : विज्ञान की एक प्रमुख शाखा

जीव विज्ञान, विज्ञान की एक प्रमुख शाखा है, और विज्ञान किसी भी क्रिया, कारक, तथ्य अथवा वस्तु का व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध अध्ययन (ज्ञान) है।

विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन (Latin) भाषा के शब्द साइंटिया (Scientia) से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है “To know” (जानना) है।

विज्ञान के शाखा

विज्ञान के शाखा, जो निम्नानुसार हैं-

सामाजिक विज्ञान (Social science) –

इसके अन्तर्गत मानवों के पारस्परिक सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। राजनीति विज्ञान एवं समाज विज्ञान इसकी प्रमुख शाखाएँ हैं।

प्राकृतिक विज्ञान (Natural science)-

इसके अन्तर्गत प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं का अध्ययन करते हैं। इसकी दो प्रमुख शाखाएँ हैं-

(i) भौतिकीय विज्ञान (Physical science)-

इसमें प्रकृति के अजीवित पदार्थों के बारे में अध्ययन करते हैं। इसके अन्तर्गत निम्न विषय आते हैं-

(a) भौतिकी (Physics) – इसमें प्रकृति में उपस्थित पदार्थों में होने वाले परिवर्तनों ताप, प्रकाश, गति, विद्युत्, ध्वनि आदि भौतिक क्रियाओं का अध्ययन करते हैं।

(b) रसायन (Chemistry) – इसके अन्तर्गत पदार्थों की रचना, इनके गुणों तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करते हैं।

(c) भू-गर्भ विज्ञान (Geology) –इसके अन्तर्गत पृथ्वी की संरचना, उसके गुणों तथा उसमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन करते हैं।

(d) खगोल विज्ञान (Astronomy)- इसके अन्तर्गत खगोलीय पिण्डों का अध्ययन करते हैं।

(ii) जीव विज्ञान (Biology)-

इसके अन्तर्गत जीवों का अध्ययन किया जाता है।

जीव विज्ञान की परिभाषा ( Definition of Biology)

जीव विज्ञान को विज्ञान की एक अलग शाखा के रूप में प्रतिस्थापित करने का श्रेय महान् दार्शनिक अरस्तु (384 से 422 ई.पू.) को जाता है, इसी कारण इन्हें “जीव विज्ञान का जनक” (Father of biology) भी कहते हैं।

लेकिन जीव विज्ञान (Biology) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लैमार्क (Lamarck) तथा ट्रेविरेनस (Traviranus) नामक प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने सन् 1801 में किया।

यह एक ग्रीक शब्द है जो दो शब्दों से मिलकर बना है— बायोस (Bios – Life) जिसका अर्थ है जीवन और लोगोस (Logos – Study) जिसका अर्थ है अध्ययन। अर्थात् बायोलॉजी का शाब्दिक अर्थ “जीवों का अध्ययन’ (Study of life) है।