समय: 2 घंटे | पूर्णांक: 40
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (5 × 1 = 5)
प्रश्न 1) फूल का पर्यायवाची शब्द है –
(अ) वृक्ष (ब) गुलाब (स) पुष्प (द) जल
उत्तर: (स) पुष्प
प्रश्न 2) आजादी का विलोम शब्द है –
(अ) स्वतंत्रता (ब) गुलामी (स) अमर (द) बलिदान
उत्तर: (ब) गुलामी
प्रश्न 3) सड़क जोड़ती है, इनमें से अनुपयुक्त को अलग निकालो –
(अ) गाँव से गाँव को
(ब) गाँव से शहर को
(स) शहर से शहर को
(द) शहर से आकाश को
उत्तर: (द) शहर से आकाश को
प्रश्न 4) पठेरा का अर्थ होता है –
(अ) पछरी (ब) आला (स) रंधनी (द) दरवाजा
उत्तर: (ब) आला
प्रश्न 5) घी, गुड़ और शहद देने वाले वृक्ष का नाम है –
(अ) गन्ना (ब) महुआ (स) च्यूरा (द) साल
उत्तर: (स) च्यूरा
अति लघुत्तरीय प्रश्न (4 × 2 = 8)
प्रश्न 6) पक्षियों ने रंग पाने के लिए क्या प्रयास किया?
उत्तर: पक्षियों ने सभा बुलाई और विचार किया। फिर सब मिलकर भगवान ब्रह्मा जी के पास गए और उनसे रंग माँगा। ब्रह्मा जी ने मोर को रंगने का काम सौंपा।
प्रश्न 7) साधु के दे फर का होगे?
उत्तर: सुखराम ने साधु से मिले फलों में से कुछ खाए और बचे हुए फल घर के पठेरा (आले) में रख दिए। सुबह देखा तो वे फल सोने के हो गए थे।
प्रश्न 8) कवि किसका यशगान कर रहा है?
उत्तर: कवि अमर शहीदों का यशगान कर रहा है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।
प्रश्न 9) स्वामी आत्मानंद के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर: तुलेंद्र (तुलेन्द्र)।
लघुत्तरीय प्रश्न (5 × 3 = 15)
प्रश्न 10) मोइना द्वारा पूछे गए क्यों–क्यों वाले प्रश्नों को लिखो।
उत्तर: मोइना पूछती थी—
- क्यों मुझे मीलों चलना पड़ता है नदी से पानी लाने के लिए?
- क्यों रहते हैं हम पत्तों की झोंपड़ी में?
- हम दिन में दो बार चावल क्यों नहीं खा सकते?
- क्यों उनका बचा-खुचा खाऊँ मैं?
- मछलियाँ बोल क्यों नहीं पातीं?
- अगर कई तारे सूरज से बड़े हैं तो वे इतने छोटे क्यों नजर आते हैं?
- हर रात को तुम सोने के पहले किताबें क्यों पढ़ती हो?
प्रश्न 11) कथ, वर्ण और लिख के साथ ‘इत’ लगाकर एक–एक नया शब्द बनाओ।
उत्तर:
- कथ + इत = कथित
- वर्ण + इत = वर्णित
- लिख + इत = लिखित
प्रश्न 12) सड़क दुर्घटना से बचने के लिए क्या–क्या उपाय करना चाहिए?
उत्तर:
- यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
- तेज गति से वाहन नहीं चलाना चाहिए।
- सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए।
- गड्ढों को भरवाना चाहिए।
- सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाने चाहिए।
- स्पीड ब्रेकर बनवाने चाहिए।
- यातायात संकेतों का ध्यान रखना चाहिए।
प्रश्न 13) तुम अपना जन्मदिन कैसे मनाते हो? अपने शब्दों में लिखो।
उत्तर: मैं अपना जन्मदिन घर पर मनाता/मनाती हूँ। सुबह नहाकर मंदिर जाता/जाती हूँ। माँ केक बनाती है। मित्रों को बुलाता/बुलाती हूँ। सब केक काटते हैं, गाना गाते हैं, तालियाँ बजाते हैं। मिठाई बाँटते हैं। मुझे उपहार मिलते हैं। मैं सबको धन्यवाद देता/देती हूँ।
प्रश्न 14) मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करो –
- मन ललचाना – अर्थ: लालच आना।
वाक्य: मिठाई देखकर बच्चों का मन ललचा गया। - ढिंढोरा पीटना – अर्थ: सबको सूचना देना/घोषणा करना।
वाक्य: गाँव में ढिंढोरा पीटकर सभा की सूचना दी गई। - खुशी से झूम उठना – अर्थ: बहुत प्रसन्न होना।
वाक्य: परीक्षा में सफल होने की खबर सुनकर वह खुशी से झूम उठा।
लघुत्तरीय प्रश्न (3 × 4 = 12)
प्रश्न 15) सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाने चाहिए। क्यों?
उत्तर: सड़क के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाने चाहिए क्योंकि—
- गर्मी के दिनों में पैदल चलने वालों को छाया और आराम मिलता है।
- वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करते हैं और प्रदूषण कम करते हैं।
- सड़क की सुंदरता बढ़ती है।
- वृक्षों से फल मिलते हैं और पक्षियों को आश्रय मिलता है।
- दुर्घटना की स्थिति में वाहनों को रोकने में सहायता मिलती है।
