प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन कीजिए
- पक्षियों का घर होता है —
उत्तर: (ख) घोंसला - “बस इतना सा ही संसार” वाक्य में ‘इतना सा’ का अर्थ है —
उत्तर: (क) बहुत छोटा - घोंघे ने अपने जीवन में पहली बार क्या देखा?
उत्तर: (क) लाल चींटी - निम्न में से औषधीय पेड़ कौन सा है?
उत्तर: (घ) नीम - हम खाकर कब पछताते हैं?
उत्तर: (ख) जब बहुत अधिक खा जाते हैं
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 2. चिड़िया किन-किन चीजों से घर बनाते हैं?
उत्तर: चिड़िया सूखे तिनकों, घास, पत्तों, रुई आदि से अपना घोंसला बनाती है।
प्रश्न 3. घोंघे को बड़ा सा पत्थर कैसा लगा?
उत्तर: घोंघे को बड़ा सा पत्थर पहाड़ जैसा लगा।
प्रश्न 4. नीम का स्वाद कैसा होता है?
उत्तर: नीम का स्वाद कड़वा होता है।
प्रश्न 5. हम खाना क्यों खाते हैं?
उत्तर: हम खाना इसलिए खाते हैं ताकि हमारी भूख मिटे, शरीर को ऊर्जा मिले और हम स्वस्थ रहें।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 6. चिड़िया को यह संसार कब-कब छोटा लगा?
उत्तर:
- जब वह अंडे के भीतर थी।
- जब उसका घोंसला सूखे तिनकों से बना।
- जब वह पेड़ की हरी-भरी शाखों पर निकली।
तब उसे लगा कि बस इतना-सा ही संसार है।
प्रश्न 7. घोंघे ने बगीचे के बाहर क्या-क्या देखा?
उत्तर: घोंघे ने बाहर जाकर बड़ा मैदान, सूखा पत्ता, पत्थर, लाल चींटे, गिलहरी, गेंद, कुत्ता, खजूर का पेड़ और बड़ का विशाल पेड़ देखा।
प्रश्न 8. कविता में नीम को डॉक्टर क्यों कहा गया है?
उत्तर: क्योंकि नीम अनेक रोगों को भगाता है। इसकी पत्तियाँ, फल, छाल सब औषधि के रूप में काम आते हैं। इसलिए नीम को डॉक्टर कहा गया है।
प्रश्न 9. हम सलाद के रूप में किन-किन चीजों को खाते हैं?
उत्तर: हम सलाद के रूप में खीरा, टमाटर, गाजर, मूली, प्याज, ककड़ी आदि खाते हैं।
प्रश्न 10. संतुलित आहार के रूप में हमें क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर: हमें चावल, दाल, सब्जी, दूध, दही, फल, हरी सब्जियाँ, सलाद, खरबूज, तरबूज आदि खाने चाहिए और पानी खूब पीना चाहिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11. चिड़िया को यह संसार कब-कब बड़ा लगा?
उत्तर: जब चिड़िया अंडे और घोंसले में थी, तब उसे संसार छोटा लगता था। परंतु जब उसने आसमान में उड़कर दूर तक पंख पसारे, तब उसे समझ आया कि यह संसार बहुत बड़ा है।
प्रश्न 12. बगीचे की दीवार में छेद देखकर घोंघे को कौन सी बात याद आती थी?
उत्तर: बगीचे की दीवार में छेद देखकर घोंघे को अपनी माँ की बात याद आती थी। उसकी माँ कहा करती थीं, “वहाँ कभी मत जाना। वह दुनिया हमारी दुनिया से बहुत अलग है।”
प्रश्न 13. नीम के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं? लिखिए।
उत्तर: नीम एक औषधीय वृक्ष है। इसकी पत्तियाँ, फल, छाल सब औषधि के रूप में प्रयोग होते हैं। नीम अनेक रोगों को ठीक करता है, प्रदूषित वायु को शुद्ध करता है और दाँतों के लिए लाभदायक है। नीम की छाया शीतल होती है। यह कड़वा होते हुए भी बहुत गुणकारी है।
