चुहिया की शादी (हिंदी कक्षा – 3)

जानने योग्य

  • कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
  • कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
  • सुनी हुई रचनाओं की विषय-वस्तु घटनाओं, पात्रों, शीर्षक आदि के बारे में बातचीत करते हैं. प्रश्न पूछते हैं अपनी प्रतिक्रिया देते हैं राय बताते हैं / अपने तरीके से (कहानी, कविता आदि) अपनी भाषा में व्यक्त करते है।
  • आस-पास होने वाली गतिविधियों / घटनाओं और विभिन्न स्थितियों में हुए अपने अनुभवो के बारे में बताते, बातचीत करते और प्रश्न पूछते हैं।
  • कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
  • अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।

प्रश्न और अभ्यास

प्र. 1. ऋषि को चुहिया कैसे मिली?

प्र. 2. चुहिया जब बड़ी हो गई तो ऋषि को किस बात की चिंता हुई?

प्र. 3. चुहिया अपने लिए किस प्रकार का वर चाहती थी?

प्र.4. ऋषि ने सबसे अधिक शक्तिमान किसे माना?

प्र.5. बादल ने हिमालय पर्वत को अपने आपसे शक्तिमान क्यों बताया?

प्र.6. ऋषि चुहिया की शादी करने के लिए किस-किसके पास गए?

प्र. 7. यदि चुहिया ऋषि की गोद में नहीं गिरती तो उसका क्या होता?

प्र. 8. तुम्हारे विचार से संसार में सबसे शक्तिशाली कौन है?

प्र. 9. नीचे लिखे वाक्यों को कहानी के क्रम के अनुसार लिखो।

क – ऋषि अपनी पुत्री को लेकर सूर्यदेव के पास पहुँचे।

ख- चुहिया चार-छह दिन में ठीक हो गई।

ग- ऋषि ने एक मोटे-तगड़े चूहे से चुहिया का विवाह कर दिया।

घ- पर्वतराज बोले, ऋषिवर, आप मेरे यहाँ पधारे, इसके लिए मैं आपका आभारी