हमारे चारों ओर के परिवर्तन

हमारे चारों ओर के परिवर्तन कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 5

हमारे चारों ओर के परिवर्तन स्मरणीय बिन्दु

  • हमारे आस-पास भिन्न-भिन्न तरह के परिवर्तन होते रहते हैं।
  • जब किसी पदार्थ के गुण में स्थायी रूप से भिन्नता आती है तो इसे परिवर्तन कहा जाता है।
  • परिवर्तन निम्नलिखित तरह के हो सकते हैं
  • (1) मंद एवं तीव्र परिवर्तन
  • (2) वांछनीय एवं अवांछनीय परिवर्तन
  • (3) भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
  • (4) उत्क्रमणीय एवं अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
  • परिवर्तन के लिए कोई-न-कोई कारण होता है।
  • परिवर्तन में या तो ऊर्जा निष्कासित होती है या अवशोषित।
  • भौतिक परिवर्तन वह परिवर्तन होता है, जिससे कोई नया पदार्थ नहीं बनता, जबकि रासायनिक परिवर्तन में नये पदार्थ बनते हैं
  • जो परिवर्तन एक निश्चित समय के बाद पुनः दोहराए जाते हैं, आवर्ती परिवर्तन किसी निश्चित समय में नहीं दोहराए जाते।
  • जिस किसी परिवर्तन का विपरीत परिवर्तन संभव हो तो उसे उत्क्रमणीय तथा असम्भव हो तो उसे अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं।
  • जो परिवर्तन कम समय में पूर्ण होते हैं, उन्हें तीव्र परिवर्तन कहते हैं। जिस परिवर्तन को पूर्ण होने से अधिक समय लगता है, उन्हें मंद परिवर्तन कहते हैं।
  • ऐसे परिवर्तन जो मनुष्य के लिए उपयोगी है वांछनीय परिवर्तन कहलाते हैं। 
  • ऐसे परिवर्तन जो मनुष्य के लिए अनुपयोगी है, अवांछनीय परिवर्तन कहलाते हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1. निम्नलिखित परिवर्तनों को मंद या तीव्र उत्क्रमणीय या अनुत्क्रमणीय, वांछनीय या अवांछनीय आवर्ती या अनावर्ती तथा भौतिक या रासायनिक परिवर्तनों के रूप में कीजिए-

(1) चन्द्र कलाओं का बनना।

उत्तर- आवर्ती परिवर्तन ।

(2) आकाश में बिजली चमकना ।

उत्तर- अवांछनीय परिवर्तन।

(3) गोबर से गोवर गैस का बनना।

उत्तर- रासायनिक परिवर्तन।

(4) किसी वाहन में पेट्रोल का दहन ।

उत्तर- अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

(5) दूध का दही का बनना ।

उत्तर- मंद परिवर्तन।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति भौतिक तथा रासायनिक शब्दों से कीजिए

1. भोजन का पाचन ……. परिवर्तन है।

2. बर्फ का जल बनना ……….परिवर्तन है।

3. दूध का फटना …….परिवर्तन है।

4. मोमबत्ती के मोम का पिघलना एक…………. परिवर्तन हैं, लेकिन इसका जलना एक……… परिवर्तन है।

उत्तर– 1. रासायनिक, 2. भौतिक, 3. रासायनिक, 4. भीतिक,रासायनिक

प्रश्न 3. उचित संबंध जोड़िए-

‘क’
भूकम्प आनाआवर्ती परिवर्तन
बीज का अंकुरित होनारासायनिक परिवर्तन
मोम का पिघलनामंद परिवर्तन
दिन और रात का होनाभौतिक परिवर्तन
पटाखों का फटना।अनावर्ती परिवर्तन।
मोम का पिघलना

उत्तर- 1. अनावर्ती परिवर्तन 2. मंद परिवर्तन, 3. भौतिक परिवर्तन, 4. आवर्ती परिवर्तन, 5. रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. कुल्फी का पिघलना भौतिक परिवर्तन है या रासायनिक परिवर्तन स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- कुल्फी का पिघलना भौतिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है केवल अवस्था में परिवर्तन होता है।

2. जल का वाष्पीकरण कौन-सा परिवर्तन है ? कारण सहित लिखिए ।

उत्तर- जल का वाष्पीकरण एक उत्क्रमणीय परिवर्तन है। हम जानते हैं कि “जिस परिवर्तन का विपरीत दिशा में परिवर्तन सम्भव हो वह उत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाता है।” जब हम जल को गर्म करते हैं तो वाष्प में बदल जाता है और ठंडा करने पर पुनः पानी में बदल जाता है।
यह क्रिया दोनों क्रियाओं में सम्भव है।

3. दीवारों का रंग उड़ना कौन-सा परिवर्तन है ? कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- दीवारों का रंग उड़ना अवांछनीय परिवर्तन है, क्योंकि ऐसे परिवर्तन जो मनुष्य के लिए अनुपयोगी होते हैं अवांछनीय परिवर्तन कहलाते हैं।

4. पाश्चुरीकरण की क्रिया कैसे की जाती है ? इसका क्या उपयोग है ?

उत्तर- दूध का उच्च ताप तक गर्म करके ठंडा किया जाता है। इस प्रक्रिया में दूध को दूषित करने वाले जीवाणु मर जाते हैं। और दूध पॉश्चुरीकृत हो जाता है, इस विधि को पॉश्चुरीकरण कहते हैं। दूध को दूषित होने से बचाने के लिए इसका उपयोग किया। जाता है।

5. उदाहरण देते हुए स्पष्ट करें कि एक ही परिवर्तन विभिन्न परिस्थितियों में वांछनीय एवं अवांछनीय हो सकता है।

उत्तर- दूध का फटना एक वांछनीय रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि इस प्रक्रिया में दूध से पनीर बनाया जाता है। परन्तु दूध का फटना अवांछनीय परिवर्तन है। क्योंकि दूध को देर तक गर्म न करने पर जीवाणु की संख्या में वृद्धि से दूध दूषित हो जाता है।

6. परिवर्तन में ऊर्जा की भूमिका को उदाहरण देकर समझाइए ।

उत्तर- भौतिक परिवर्तन में ऊष्मीय ऊर्जा का या तो अवशोषण होता है या उत्सर्जन। जैसे-बर्फ से पानी एवं पानी से बर्फ का बनना-
इसी तरह रासायनिक परिवर्तनों में ऊष्मीय ऊर्जा का अवशोषण होता है या उत्सर्जन, जैसे- नाइट्रिक ऑक्साइड के निर्माण में ऊष्मीय ऊर्जा अवशोषित होती है। चूने पर पानी डालने से ऊष्मीय ऊर्जा उत्सर्जित होती है। अतः सभी भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन में ऊष्मीय ऊर्जा उत्सर्जित होती है अथवा अवशोषित।

7. कौन-सा परिवर्तन है ? समझाइए।

उत्तर- पतझड़ आवर्ती परिवर्तन है क्योंकि आवर्ती परिवर्तन नियमित रूप से किसी निश्चित अवधि के बाद बार-बार होते हैं। और पतझड़ हर बार नियमित रूप से निश्चित अवधि के बाद बार-बार आते हैं, यह चक्र चलता रहता है। अतः पतझड़ एक आवर्ती परिवर्तन है।

8. आपके शरीर में होने वाली किसी आवर्ती परिवर्तन का नाम लिखिए।

उत्तर- आवर्ती परिवर्तन-दिल और नाड़ी की धड़कन ।

प्रश्न 5. निम्नलिखित का कारण बताइए-

(1) पका हुआ भोजन फ्रिज (प्रशीतक) में रखा जाता है।

उत्तर- फ्रिज में तापमान की कमी के कारण जीवाणुओं की वृद्धि रुक जाती है। इसलिए पका हुआ भोजन फ्रिज (प्रशोतक) में रखा जाता है। जीवाणु भोजन को नष्ट कर देते हैं।

(2) वर्षा के दिनों में नमक को वायुरुद्ध डिब्बे में रखते हैं।

उत्तर- वर्षा के दिनों में नमी अधिक होती है। अतः नमक को नमी से बचाने के लिए वायुरुद्ध डिब्बे में रखते हैं।

(3) अमरूद का पकना रासायनिक परिवर्तन है।

उत्तर- अमरूद का पकना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि कच्चे अमरूद और पक्के अमरूद के गुणों में बहुत भिन्नता होती है। पक्के अमरूद के रूप में नया पदार्थ मिलता है। अतः अमरूद का पकना रासायनिक परिवर्तन है।

(4) डिब्बा बनाने से पहले लोहे की चादर पर टिन का लेप चढ़ाते हैं।

उत्तर लोहे की चादर को जंग से बचाने के लिए डिब्बा बनाने से पहले लोहे की चादर पर टिन का लेप चढ़ाते हैं।

(5) पंखे का घुमना एक आवर्ती परिवर्तन है।

उत्तर हम जानते हैं कि आवर्ती परिवर्तन एक निश्चित समय के बाद पुनः दोहराए जाते हैं और पंखा एक चक्कर पूरा करने के पश्चात् अपने मूल स्थान पर वापस आ जाता है, तथा पुनः अपनी निर्धारित गति करने लगता है अतः पंखे का घूमना एक आवर्ती परिवर्तन है।

गति

Leave a Reply