जानने योग्य
- कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
- कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं में आए नए शब्दों को संदर्भ में समझकर उनका अर्थ सुनिश्चित करते हैं।
- तरह-तरह की कहानियों, कविताओं / रचनाओं की भाषा की बारीकियों (जैसे शब्दों की पुनरावृत्ति, संज्ञा, सर्वनाम, विभिन्न विराम चिह्नों का प्रयोग आदि) की पहचान और प्रयोग करते हैं।
- अलग-अलग तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका, होर्डिंग्स आदि) को समझकर पढ़ने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं / अपनी राय देते हैं / शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं।
- स्वेच्छा से या शिक्षक द्वारा तय गतिविधि के अंतर्गत वर्तनी के प्रति सचेत होते हुए स्व-नियंत्रित लेखन (कनवेंशनल राइटिंग) करते हैं।
प्रश्न और अभ्यास
प्र.1. कहानी का शीर्षक बंदर बाँट क्यों है ?
प्र. 2. तुम इस नाटक को क्या नाम देना चाहोगे और क्यों ?
प्र. 3. सफेद बिल्ली और काली बिल्ली दोनों रोटी पर अपना हक क्यों जता रही थी?
प्र.4. बंदर ने दोनों बिल्लियों से क्या कहकर स्वयं उनका फैसला करने की बात कही?
प्र.5. बंदर ने बिल्लियों के झगड़े का क्या निर्णय दिया?
प्र.6. सोचकर लिखो कि अगर बंदर न आ जाता तो बिल्लियों अपना झगड़ा कैसे निपटाती।
प्र. 7. बिल्लियाँ यदि बंदर से फैसला कराने से मना कर देती तो क्या होता?
प्र.8. अगले दिन दोनों बिल्लियों को एक तरबूज मिला। दोनों सोचने लगी इस तरबूज को एक कैसे बाँटा जाए। मी फिर से बंदर आ गया। आगे क्या हुआ होगा?
प्र.9. नीचे लिखे वाक्यों में से जो वाक्य सही हो, उनके सामने सत्य और जो गलत हो, उनके सामने ‘असत्य’ लिखो।
क- रोटी पहले सफेद बिल्ली ने देखी।
ख- रोटी सफेद बिल्ली ने ही पहले लपकी।
ग- सफेद बिल्ली ने काली बिल्ली को डरपोक कहा।
घ- दोनों बिल्लियों ने बंदर से फैसला करने को कहा।
ड- बंदर ने तराजू पर रोटी के टुकड़े ताले।
प्र.10. इन पंक्तियों को कविता के रूप में लिखो।
क. मेरा फैसला है कि रोटी तोड़-तोड़कर तुम्हें बराबर-बराबर दी जाएं।
ख. तुम दोनों झगड़ क्यों रही हो?