जानने योग्य :-.
- कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
- कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
- सुनी हुई रचनाओं की विषय-वस्तु घटनाओं, पात्रों, शीर्षक आदि के बारे में बातचीत करते हैं. प्रश्न पूछते हैं अपनी प्रतिक्रिया देते हैं राय बताते हैं / अपने तरीके से (कहानी, कविता आदि) अपनी भाषा में व्यक्त करते है।
- कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
- आस-पास होने वाली गतिविधियों / घटनाओं और विभिन्न स्थितियों में हुए अपने अनुभवो के बारे में बताते, बातचीत करते और प्रश्न पूछते हैं।
- तरह-तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका आदि) को समझकर पढने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं, अपनी राय देते हैं. शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक / लिखित रूप से) देते हैं।
- तरह-तरह की कहानियों, कविताओं / रचनाओं की भाषा की बारीकियों (जैसे शब्दों की पुनरावृत्ति, संज्ञा, सर्वनाम, विभिन्न विराम चिह्नों का प्रयोग आदि) की पहचान और प्रयोग करते हैं।
- स्वेच्छा से या शिक्षक द्वारा तय गतिविधि के अंतर्गत वर्तनी के प्रति सचेत होते हुए स्व-नियंत्रित लेखन (कनवेंशनल राइटिंग) करते हैं।
- विभिन्न उद्देश्यों के लिए लिखते हुए अपने लेखन में शब्दों के चुनाव, वाक्य संरचना और लेखन के स्वरूप (जैसे-दोस्त को पत्र लिखना, पत्रिका के संपादक को पत्र लिखना) को लेकर निर्णय लेते हुए लिखते हैं।
पुनरावृत्ति
1. नीचे दी गई पंक्तियों को पढ़ों और सही जवाब पर गोला लगाओ बेंच पर बैठे हैं। उन्होंने रमा को रोते हुए देखा। उन्होंने
डॉक्टर शर्मा पार्क में पूछा, “तुम क्यों रो रही हो? रमा- अंकल जी, मेरे घुटने पर चोट लगी है। मैं खड़ी नहीं हो सकती।
डॉक्टर शर्मा – “मत रोओ। मैं तुम्हें अस्पताल ले जाऊँगा। अस्पताल में नर्स ने उसका जख्म साफ किया और दवाई लगा दी। यह रमा को देखकर मुस्कराई और पूछा, क्या अब तुम्हें ठीक लग रहा है?
रमा- हाँ. मैं ठीक हूँ। धन्यवाद।” डॉक्टर रमा को घर वापस ले जाता है।
1. रमा क्यों रो रही है?
(क) वह अकेली है।
(ख) वह डरी हुई है।
(ग) उसे चोट लगी है।
2. डॉक्टर शर्मा ने क्या किया?
(क) वह उसे पार्क में ले गया ।
(ख) वह उसे अस्पताल ले गया ।
(ग) उसने उसे दवाई दी।
3. रमा ने नर्स को धन्यवाद क्यों दिया?
(क) उसने उसे ठीक कर दिया।
(ख) वह उसे देखकर मुस्कराई।
(ग) उसने उसे घर छोड़ा।
4. रमा को कहाँ दर्द था?
(क) सिर में
(ख) हाथ में
(ग) पैर में
5. अंत में डॉक्टर रमा को ले जाता है।
(क) घर में
ख) अस्पताल में
(ग) पार्क में
1. बुधवार को छठे घंटे में राहित क्या पढ़ता है?
(क) गणित
(ख) विज्ञान
(ग) सामाजिक अध्ययन
(घ) हिन्दी
2. रोहित पुस्तकालय किस दिन जाता है?
(क) सोमवार
(ख) मंगलवार
(ग) बुधवार
(घ) व हस्पतिवार
3. रोहित कौन-सा विषय दो घंटे लगातार पढता है?
(क) अंग्रेजी
(ख) विज्ञान
(ग) गणित
(घ) हिन्दी
4. पूरे सप्ताह में रोहित कौन-सा विषय ज्यादा पढ़ता है?
(क) हिन्दी
(ख) अंग्रेजी
(ग) गणित
(घ) सामाजिक अध्ययन
5. पूरे सप्ताह में रोहित की कक्षा के लिए कला के कितने घंटे होते है?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच