हिंदी साहित्य का वस्तुनिष्ठ प्रश्न आनंदवर्धन ने ध्वनि के कितने प्रकार माने हैं? आनंदवर्धन के अनुसार रीति के चार नियामक कौन-कौन से हैं? अभिनवगुप्त ने ध्वनि के कितने भेद किए हैं? मम्मट ने ध्वनि के शुद्ध भेदों की संख्या कितनी स्वीकार की है? पंडित राज जगन्नाथ ने काव्य के कितने भेद किए हैं? आचार्यों ने व्यंग्यार्थ की प्रधानता, गौणता, एवं अभाव के आधार पर काव्य के कितने भेद किए हैं? आधुनिक काल के प्रारंभिक समय में “काव्यकल्पद्रुम” नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी? “हृदयदर्पण” नामक ग्रंथ की रचना किसने की? “हिंदी वक्रोक्ति जीवित” की भूमिका किसने लिखी? रस निरूपण के प्रथम व्याख्याता और रस निरूपण का प्रथम ग्रंथ किसे माना जाता है? भरत ने कितने स्थाई भावों, सात्विक भावों, और संचारी भावों का उल्लेख किया है? किस आचार्य ने रीति को काव्य की आत्मा माना है और कांति गुण का वर्णन किया है? आचार्य रुद्रट ने शांत रस का स्थाई भाव किसे माना है? रस को ध्वनि के साथ युक्त करने का श्रेय किसे है? भोज ने कुल कितने रसों का विवेचन किया है, जिनमें चार नवीन रस कौन-कौन से हैं?