अब बतलाओ (हिंदी कक्षा – 3)

जानने योग्य

  • कही जा रही बात कहानी कविता आदि को ध्यान से समझते हुए सुनते और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हैं।
  • कहानी, कविता आदि को उपयुक्त उतार-चढ़ाव, गति, प्रवाह और सही पुट के साथ सुनाते हैं।
  • सुनी हुई रचनाओं की विषय-वस्तु घटनाओं, पात्रों, शीर्षक आदि के बारे में बातचीत करते हैं. प्रश्न पूछते हैं अपनी प्रतिक्रिया देते हैं राय बताते हैं / अपने तरीके से (कहानी, कविता आदि) अपनी भाषा में व्यक्त करते है।
  • कहानी, कविता अथवा अन्य सामग्री को समझते हुए उसमें अपनी कहानी / बात जोडते है।
  • तरह-तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका आदि) को समझकर पढने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं, अपनी राय देते हैं. शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक / लिखित रूप से) देते हैं।
  • तरह-तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार, बाल पत्रिका आदि) को समझकर पढने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं, अपनी राय देते हैं. शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक / लिखित रूप से) देते हैं।
  • अलग-अलग तरह की रचनाओं / सामग्री (अखबार बाल पत्रिका, होर्डिंग्स आदि) को समझकर पढ़ने के बाद उस पर आधारित प्रश्न पूछते हैं अपनी राय देते हैं/ शिक्षक एवं अपने सहपाठियों के साथ चर्चा करते हैं, पूछे गए प्रश्नों के उत्तर (मौखिक, साकेतिक) देते हैं।
  • विभिन्न उद्देश्यों के लिए लिखते हुए अपने लेखन में शब्दों के चुनाव, वाक्य संरचना और लेखन के स्वरूप (जैसे-दोस्त को पत्र लिखना, पत्रिका के संपादक को पत्र लिखना) को लेकर निर्णय लेते हुए लिखते हैं।

कोने में बिल्ली जो देखी

भागा चूहा आँख बंद कर ।

पीछे-पीछे बिल्ली दौड़ी,

तेज चाल से उछल-उछलकर ।।

चूहे को कुछ पता नहीं था,

गहरा कूआँ पड़ा सामने।

आँख बंद होने के कारण,

पानी में गिर लगा काँपने ।।

बिल्ली रानी लगी सोचने

अब मैं कैसे भूख मिटाऊँ ।

कौन यत्नकर, मैं चूहे को

पानी से बाहर ले आऊँ ?

पके-चुपके गई कहीं से,

रस्सी एक ढूँढकर लाई ।

फिर उसने वह जल्दी-जल्दी

कुएँ के अंदर लटकाई ।।

चूहे ने वह रस्सी पकड़ी,

और साथ ही ऊपर ताका।

उसी समय बिल्ली रानी ने,

कुएँ में नीचे को झाँका ।।

मेरे साथी अब बतलाओ,

चूहा क्या ऊपर आएगा ?

या रस्सी को छोड़ कुएँ के.

पानी में ही मर जाएगा ?

प्रश्न और अभ्यास

प्र. 1. चूहा क्यों भागा था ?

प्र. 2. चूहा कुएँ में कैसे गिर पड़ा ?

प्र. 3. चूहे को कुएँ में गिरा देखकर बिल्ली क्या सोचने लगी ?

प्र. 4. चूहे को कुएँ से निकालने के लिए बिल्ली ने क्या तरकीब सोची ?

प्र.5. चूहे ने रस्सी पकड़ ली। वह ऊपर जाना चाहता था लेकिन तभी उसे ऊपर बिल्ली दिखाई पड़ी। अब बताओ कि चूहा ऊपर जाएगा या वहीं पानी में पड़ा रहेगा ?

प्र.6. कविता में से वे पंक्तियाँ चुनकर लिखो जिनमें-

क. चूहे का कुएँ में गिरना बताया गया है।

ख. चूहे को काँपते हुए बताया गया है।

ग बिल्ली चूहे को कुएँ से निकालने का प्रयत्न करती है।

घ. बिल्ली के द्वारा चूहे का पीछा करना बताया गया है।

प्र.8. सही विकल्प पर का निशान लगाओ

क. सही शब्द है

अ. कुआँ

ब. कुँआ

स. कुआँ

ख. इनमें से “यत्न” शब्द का अर्थ है

अ. रत्न

ब. खुशी

स. कोशिश

ग. इनमें से ऊपर शब्द का विलोम शब्द है

अ. नीचे

ब. पीछे

स. आगे

घ. चूहा रहता है

अ पेड़ पर

ब. घोसले में

स , बिल में

Leave a Comment