वर्ग एवं घन संख्या कक्षा 8 गणित

🟨 वर्ग संख्या के लिए पूर्व अपेक्षित दक्षता:
- गुणा की मजबूत समझ
छात्र गुणा (Multiplication) को भली-भांति समझते हों जैसे:- 3 × 3 = 9
- 5 × 5 = 25
- 1 से 20 तक के पहाड़े याद हों
विशेष रूप से 1 से 20 तक के पहाड़ों का ज्ञान होना चाहिए। - दो अंकों की संख्या को गुणा करने की क्षमता
जैसे:- 12 × 12 = 144
- 15 × 15 = 225
- संख्या रेखा की समझ
जिससे वर्ग को रेखा पर दर्शा सकें (जैसे 2 × 2 स्क्वायर क्षेत्रफल में)। - क्षेत्रफल की प्रारंभिक समझ
वर्ग आकृति (square shape) और उसके क्षेत्रफल की अवधारणा होनी चाहिए।
🟩 घन संख्या के लिए पूर्व अपेक्षित दक्षता:
- तीन संख्याओं के गुणा की समझ (Multiplying thrice)
जैसे:- 2 × 2 × 2 = 8
- 4 × 4 × 4 = 64
- घन की आकृति की प्रारंभिक समझ (Cube shape)
बच्चों को घनाकार वस्तुओं का प्रत्यक्ष अनुभव होना चाहिए। - घातांक की प्रारंभिक समझ (Exponents Basics)
जैसे:- 23=2×2×2
- 52=5×5
- गुणा को दोहराए जाने की आदत
लगातार गुणा करने में गति और सटीकता होनी चाहिए। - मूल संख्याओं का ज्ञान
जिनसे वर्ग और घन बनते हैं।
दी गई संख्या का वर्ग ज्ञात करना।

प्राकृत वर्ग संख्याओं के गुणधर्म
- जब किसी संख्या का घातांक 2 होता है, तो प्राप्त होने वाली संख्या वर्ग (Square) कहलाती हैं।
- प्रथम दस प्राकृत संख्याओं के वर्गों के इकाई के स्थान पर अंक 0, 1, 4, 5, 6 व 9 ही आते हैं।
- यदि किसी पूर्ण वर्ग संख्या के अंत में शून्यों के पूरे जोड़े बनते हैं तो वह संख्या पूर्ण वर्ग होती है।
- सम संख्याओं के वर्ग सदैव सम होते हैं। इसी प्रकार विषम संख्याओं के वर्ग सदैव विषम होते हैं।
पूर्ण वर्ग संख्याओं को ज्यामितीय वर्गों द्वारा निरूपण

पूर्ण वर्ग की पहचान

कौन सी न्यूनतम संख्या जिसे गुणा करने पर गुणनफल पूर्ण वर्ग संख्या बन जाये ?

कौन सी न्यूनतम संख्या जिसे भाग देने पर भागफल पूर्ण वर्ग संख्या बन जाये ?

पूर्ण वर्ग संख्याओं का वर्गमूल

गुणनखण्ड द्वारा संख्याओं के वर्गमूल ज्ञात करना :

भाग विधि द्वारा संख्याओं के वर्गमूल ज्ञात करना :

पूर्ण घन की पहचान
अभाज्य गुणनखंड विधि:
दिए गए संख्या के अभाज्य गुणनखंड निकालें। यदि सभी गुणनखंडों की घात (power) 3 के गुणज (multiple of 3) में हो, तो वह संख्या पूर्ण घन होगी।
उदाहरण: 216 के अभाज्य गुणनखंड: 216=23×33, चूंकि सभी गुणनखंडों की घात 3 के गुणज में है, इसलिए 216 एक पूर्ण घन है।
घनमूल

