समीकरण कक्षा 7 गणित
- वह राशि जिनके संख्यात्मक मान निश्चित नहीं होते हैं चर राशि कहलाते हैं। (जैसे x= 1, 2, 3 ……. आदि और y= 1, 2, 3 ……. ) यहाँ x और y चर राशि है।
- यदि बीजीय व्यंजकों के बीच समता (या बराबर) का चिन्ह हो, तो उसे समीकरण कहते हैं।
- किसी समीकरण में दी गई अज्ञात राशि का मान ज्ञात करना समीकरण को हल करना कहलाता है।
- समीकरण के दोनों पक्षों में समान राशि जोड़ने, घटाने, गुणा करने और भाग करने से समीकरण का मान नहीं बदलता।
- अज्ञात राशि का वह मान, जो दिए गए समीकरण को संतुष्ट करता है, समीकरण का हल या मूल कहलाता है।
- समीकरण की किसी राशि को एक पक्ष से दूसरे पक्ष में ले जाना पक्षान्तरण या पक्ष बदलना कहलाता है।

Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।
