Your cart is currently empty!
— by
उद्योग कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान ( भूगोल )

- नये उभरते उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य लाभ आदि को सनराइज उद्योग कहा जाता है।
- अमेरिका की 5 झीलों में सुपीरियर झील सबसे बड़ी है।
- भारतीय सूती वस्त्र उद्योग का 1/3 भाग निर्यात किया जाता है।
- इस्पात उद्योग उद्योगों का आधार है।
- औद्योगिक प्रदूषण का निराकरण आज की मुख्य आवश्यकता है।
महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द
- उद्योग-आर्थिक गतिविधियों, जो वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण और सेवा व्यवस्था से संबंधित है।
- विनिर्माण कच्चे माल को उत्पादों के रूप में परिवर्तित करना। 3. औद्योगिक तंत्र- जिसमें निवेश, प्रक्रम और निर्गत शामिल हो।
- प्रगलन धातुओं को अयस्क से अलग करना।। 1
- अवसंरचना बुनियादी ढाँचा ।
- कृषि उद्योग- कृषि के द्वारा प्राप्त पदार्थों पर आधारित उद्योग।
- खनिज उद्योग खनिज अयस्कों का उपयोग करके चलने वाले उद्योग।
- वनोद्योग वनों से प्राप्त वस्तुओं पर आधारित उद्योग ।
- कुटीर उद्योग दस्तकारों द्वारा पर में बैठकर चलाये जाने वाले उद्योग।
- निजी उद्योग एक परिवार या एक विशेष व्यक्ति समूह द्वारा चलाये जाने वाले उद्योग।
- सार्वजनिक उद्योग-सरकार द्वारा चलाये जाने वाले उद्योग । 12. संयुक्त क्षेत्र के उद्योग- व्यक्ति समूह और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से चलने वाले उद्योग ।
- सहकारी उद्योग उत्पादकों अथवा कामगार समूह द्वारा संचालित उद्योग 14. सूचना प्रौद्योगिकी सूचना का संग्रहण, प्रक्रमण और वितरण।
- औद्योगिक विपक्ष तकनीकी विफलता से उत्पन्न संकट।
- सिलीकॉन पठार- बंगलुरु का पठार
अभ्यास प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- “उद्योग” शब्द का संबंध उन आर्थिक गतिविधियों से है जो वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के खनन एवं अन्य सेवाओं से संबंधित हैं।
(ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं, जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं ?
उत्तर-उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले तथ्य हैं- 1. कच्चे माल की प्राप्ति, 2. भूमि, 3. श्रम, 4. शक्ति, 5. पूँजी, 16. परिवहन के साधन, 7. बाजार।
(iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदण्ड कहा जाता है और क्यों ?
उत्तर- आधुनिक उद्योग का मेरूदण्ड लोहा इस्पात उद्योग को कहा जाता है क्योंकि प्रतिदिन हम जिन वस्तुओं का उपयोग करते हैं वे लोहा इस्पात से बनी होती हैं अथवा लोहा इस्पात से निर्मित मशीन या औजारों से बनी होती हैं।
(iv) कपास उद्योग मुम्बई में तेजी से क्यों विकसित हुआ। है ?
उत्तर- मुम्बई में कपास उद्योग के विकास के कारण निम्न- • लिखित हैं- 1. कच्चे माल (कपास) की प्राप्ति, 2 समुद्री जलवायु 3. मशीनें आयात करने के लिये बंदरगाह, 4. कुशल और सस्ते श्रमिक।
(v) बेंगलूरु और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है ?
उत्तर-बेंगलूरु और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच समानतायें इस प्रकार हैं-
1. दोनों स्थानों पर सर्वाधिक मात्रा में सूचना प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और शैक्षिक संस्थान हैं।
2. सुहावनी जलवायु और आकर्षक स्वच्छ पर्यावरण हैं।
3. परिवहन की सभी सुविधायें उपलब्ध हैं।
4. निपुण और अनुभवी कुशल प्रबंधक उपलब्ध हैं।
5. सरकार द्वारा पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
प्रश्न 2. सही विकल्प चुनिए—
(i) सिलिकॉन घाटी अवस्थित है –
(क) बेंगलूरु में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में।
(ii) कौन-सा उद्योग “सनराइज उद्योग” के नाम से जाना | जाता है-
(क) लोहा इस्पात उद्योग
(ख) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी।
(iii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है-
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक।
उत्तर-(i) (ख), (ii) (ग), (iii) (ख)।
प्रश्न 3. अंतर स्पष्ट कीजिए-
(1) कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
उत्तर- (i) कृषि आधारित उद्योग और खनिज आधारित उद्योग में अंतर-
कृषि आधारित उद्योग | खनिज आधारित उद्योग |
कृषि से प्राप्त पदार्थ उत्पादन का आधार है। | खनिजों को संशोधित कर वस्तुओं का निर्माण होता है। |
कृषि उत्पाद हमेशा मिलने को संभावना होती है। | खनिज के भंडारों की आपूर्ति सीमित होती है। |
उदाहरण- चीनी, जूट वस्त्र, तेल, कागज | उदाहरण लोहा इस्पात, सीमेंट,उर्वरक, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग परिवहन उपकरण। |
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग | संयुक्त क्षेत्र के उद्योग |
1. उद्योगों का संचालन एवं स्वामित्व सरकार का होता है. | उद्योगों का संचालन एवं स्वामित्व व्यक्ति और राज्य सरकार का होता है। |
2. उत्पादन का स्तर बड़ा होता है। | उत्पादन का स्तर सामान्य, होता है। |
3. उद्देश्य-लोक कल्याण उदाहरण- लोहा इस्पात उद्योग । | उद्देश्य-लाभ प्राप्ति उदाहरण-मारूति उद्योग। |
प्रश्न 4 दिये गये स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए।
1. कच्चा माल- ……….और ………
2. अंतिम उत्पाद-…………और ………
3. तृतीयक क्रियाकलाप- ………….और ………
4. कृषि आधारित उद्योग-…………और ………
5. कुटीर उद्योग-…………और ………
6. सहकारिता-………..और ………
उत्तर- 1. लौह अयस्क, चूना पत्थर, 2, इस्पात, वस्त्र, 3. परिवहन, अध्यापन, 4. पटसन, चीनी उद्योग, 5. टोकरी बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना, 6. अमूल, सुधा डेयरी उद्योग ।
उद्योग” (कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान – भूगोल) पर आधारित 20 MCQ
यहाँ “उद्योग” (कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान – भूगोल) पर आधारित 20 MCQ प्रश्न दिए गए हैं:
- उद्योग शब्द का क्या तात्पर्य है?
A) किसी वस्तु का निर्माण
B) खनिजों का निष्कर्षण और सेवा का प्रबंधन
C) मुनाफ़ा कमाना
D) केवल कृषि से संबंधित गतिविधियाँ - औद्योगिक तंत्र में क्या शामिल होता है?
A) केवल कच्चे माल
B) निवेश, प्रक्रम और निर्गत
C) केवल श्रम
D) केवल उत्पादन - “विनिर्माण” का क्या अर्थ है?
A) कच्चे माल का उत्पादन
B) कच्चे माल को उत्पादों के रूप में परिवर्तित करना
C) प्रौद्योगिकी का विकास
D) सर्विस उद्योग का संचालन - कृषि आधारित उद्योग में क्या होता है?
A) कृषि से प्राप्त पदार्थों का उपयोग
B) खनिज अयस्कों का उपयोग
C) वनस्पति से उत्पाद तैयार करना
D) सेवाओं का निर्माण - कुटीर उद्योग किसके द्वारा चलाए जाते हैं?
A) सरकारी विभाग
B) एक परिवार या व्यक्ति
C) बड़े निगम
D) शहरी विकास निगम - ‘सिलिकॉन घाटी’ कहाँ स्थित है?
A) बेंगलूरु
B) कैलिफोर्निया
C) अहमदाबाद
D) दिल्ली - ‘सनराइज उद्योग’ कौन सा उद्योग है?
A) लोहा इस्पात उद्योग
B) सूती वस्त्र उद्योग
C) सूचना प्रौद्योगिकी
D) रासायनिक उद्योग - ‘सूती वस्त्र उद्योग’ में मुम्बई में क्यों विकास हुआ है?
A) सस्ते श्रमिकों का उपलब्ध होना
B) कच्चे माल की उपलब्धता
C) समुद्री जलवायु
D) सभी - किस उद्योग को “आधुनिक उद्योग का मेरुदण्ड” कहा जाता है?
A) सूती वस्त्र उद्योग
B) लोहा इस्पात उद्योग
C) पेट्रोलियम उद्योग
D) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग - किस प्रकार के उद्योगों में कच्चे माल के रूप में खनिजों का उपयोग किया जाता है?
A) कृषि उद्योग
B) खनिज उद्योग
C) कुटीर उद्योग
D) सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग - ‘सार्वजनिक उद्योग’ का स्वामित्व किसका होता है?
A) निजी कंपनियों का
B) सरकारी विभाग का
C) सहकारी समितियों का
D) व्यक्तियों और सरकार का संयुक्त स्वामित्व - सार्वजनिक उद्योग का उदाहरण क्या है?
A) मारुति उद्योग
B) भद्रावती इस्पात उद्योग
C) भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी
D) टाटा उद्योग - सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की प्रमुख विशेषता क्या है?
A) जलवायु पर निर्भरता
B) उच्च तकनीकी कौशल
C) प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भरता
D) कृषि उत्पादों का उपयोग - किसे सहकारी उद्योग कहा जाता है?
A) व्यक्तियों द्वारा संचालित
B) सरकारी द्वारा संचालित
C) उत्पादकों या कामगारों द्वारा संचालित
D) संयुक्त क्षेत्र द्वारा संचालित - ‘कृषि आधारित उद्योग’ का उदाहरण क्या है?
A) इस्पात उद्योग
B) चीनी उद्योग
C) ऑटोमोबाइल उद्योग
D) खनिज उद्योग - खनिज आधारित उद्योग का एक उदाहरण क्या है?
A) जूट उद्योग
B) तेल उद्योग
C) इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग
D) इस्पात उद्योग - कुटीर उद्योगों में क्या उत्पादन होता है?
A) भारी मशीनें
B) हस्तशिल्प वस्त्र और घरेलू सामान
C) औद्योगिक मशीनरी
D) तेल और गैस - किस उद्योग को “मूल उद्योग” कहा जाता है?
A) सूचना प्रौद्योगिकी
B) कृषि उद्योग
C) इस्पात उद्योग
D) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग - ‘प्रगलन’ शब्द का अर्थ क्या है?
A) धातु को अयस्क से अलग करना
B) खनिजों का निष्कर्षण
C) विद्युत शक्ति का उत्पादन
D) कच्चे माल की खरीददारी - उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?
A) कच्चे माल की उपलब्धता
B) श्रम, पूंजी, और बाजार
C) परिवहन के साधन
D) सभी
उत्तर:
- B
- B
- B
- A
- B
- B
- C
- D
- B
- B
- B
- B
- B
- C
- B
- D
- B
- B
- A
- D
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.