हमारा भोजन ( कक्षा – 3 पर्यावरण अध्याय – 17 )

सीखने के प्रतिफल

  1. समीपस्थ परिवेश में उपलब्ध पेड़ों की पत्तियों, तनों एवं छाल को साधारण अवलोकन द्वारा पहचाने जाने वाले लक्षणों (आकार, रंग, बनावट, गंध) के आधार पर पहचानता है।
  2. समीपस्थ परिवेश में पाए जाने वाले जन्तुओं एवं पक्षियों को उनके सामान्य लक्षणों (जैसे – गति, स्थान जहाँ वे पाए जाते हैं, रखे जाते हैं, भोजन आदतों उनकी ध्वनियों के आधार पर पहचानता
  3. अपने घर / शाला / आस-पास की वस्तुओं, संकेतों (पात्र, स्टोव, यातायात, संप्रेषण के साधन साइनबोर्ड) स्थान (विभिन्न प्रकार के घर / आश्रय, बस गतिविधियाँ (लोगों के कार्यों, खाना बनाने की प्रक्रिया आदि) को पहचानता है।
  4. विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों, जन्तुओं और पौधों के लिए पानी तथा भोजन की उपलब्धता एवं घर तथा परिवेश में जल के उपयोग का वर्णन करते हैं।साइनबोर्ड) स्थान (विभिन्न प्रकार के घर / आश्रय, बस गतिविधियाँ (लोगों के कार्यों, खाना बनाने की प्रक्रिया आदि) को पहचानता है।
  5. मौखिक / लिखित / अन्य तरीकों से परिवार के सदस्यों की भूमिका, परिवार का प्रभाव (गुणों / लक्षणों / आदतों / व्यवहार में) मिलजुलकर रहने की आवश्यकता का वर्णन करते हैं।

हमने क्या सीखा ?

मौखिक

1. भोजन से हमें क्या मिलता है?

2. शरीर को रोगों से बचाने के लिये क्या-क्या खाना चाहिए?

3.होली के त्यौहार में आपके घर पर कौन-कौन से पकवान बनाए जाते हैं?

लिखित

  1. इनमें से अनाज छाँटो बाजरा, मूँग, गोभी, आलू, गेहूँ, अरहर, भिंडी, चावल
  2. अपनी पसंद के चार पकवानों के नाम लिखो।
  3. कच्ची और पकाकर खाए जाने वाली दो-दो चीजों के नाम लिखो।

खोजो आस-पास

  1. अपने गाँव/शहर के पाँच परिवारों से पूछकर पता करो कि दीपावली एवं होली के त्यौहार पर उनके घर में कौन-कौन से पकवान बनते हैं?
  2. तुम्हारे आस-पास कौन-कौन सी सब्जियाँ, अनाज और फल उगाए जाते हैं ?