घर कैसे-कैसे ? (कक्षा – 3 पर्यावरण अध्याय – 13)

सीखने के प्रतिफल

  1. समीपस्थ परिवेश में पाए जाने वाले जन्तुओं एवं पक्षियों को उनके सामान्य लक्षणों (जैसे – गति, स्थान जहाँ वे पाए जाते हैं, रखे जाते हैं, भोजन आदतों उनकी ध्वनियों के आधार पर पहचानता
  2. मौखिक / लिखित / अन्य तरीकों से परिवार के सदस्यों की भूमिका, परिवार का प्रभाव (गुणों / लक्षणों / आदतों / व्यवहार में) मिलजुलकर रहने की आवश्यकता का वर्णन करते हैं।
  3. वर्तमान एवं भूतकाल (व्यस्कों के साथ) वस्तुओं तथा गतिविधियों (जैसे-कपड़ों बर्तनों खेले जाने वाले खेलों / व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में अंतर करता है।

हमने क्या सीखा

मौखिक

1.पक्का घर बनाने में काम आने वाली चार चीजों के नाम बताओ?

2.कच्चे घरों में छत किसकी बनी होती है?

लिखित

1. मुख्य रूप से घर कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखो ।

2. घर हमें किन कठिनाइयों से बचाता है?

3. कई तरह के घरों के चित्र इकट्ठे करो या उनके चित्र बनाओ। चित्रों से एक सुन्दर चार्ट बनाओ। चित्र देखकर मिलान करो कि किस तरह के घर हैं और किसके बने हैं ?

खोजो आस-पास

1.अपने घर के बुजुर्गों से पता करो जब वे बच्चे थे तब किस तरह के घरों में रहते थे और वे किसके बने होते थे?

2.अलग-अलग जीव-जंतुओं / पशु-पक्षियों के घरों को क्या कहते हैं तथा ये कैसे होते हैं जानकारी इकट्ठी करो।