पानी (कक्षा – 3 पर्यावरण अध्याय – 11)

सीखने के प्रतिफल

  1. समीपस्थ परिवेश में पाए जाने वाले जन्तुओं एवं पक्षियों को उनके सामान्य लक्षणों (जैसे – गति, स्थान जहाँ वे पाए जाते हैं, रखे जाते हैं, भोजन आदतों उनकी ध्वनियों के आधार पर पहचानता
  2. विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्तियों, जन्तुओं और पौधों के लिए पानी तथा भोजन की उपलब्धता एवं घर तथा परिवेश में जल के उपयोग का वर्णन करते हैं।
  3. वर्तमान एवं भूतकाल (व्यस्कों के साथ) वस्तुओं तथा गतिविधियों (जैसे-कपड़ों बर्तनों खेले जाने वाले खेलों / व्यक्तियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों में अंतर करता है।
  4. दैनिक जीवन की गतिविधियों में वस्तुओं के गुणों तथा मात्राओं का अनुमान लगाता है तथा उन्हें संकेतों एवं अमानक इकाईयों (बित्ता / चम्मच/मग) आदि द्वारा जाँच करता है।
  5. अच्छे बुरे स्पर्श के आधार पर परिवार में कार्य / खेल / भोजन के संबंध में स्टीरियो टाइप व्यवहार पर परिवार तथा शाला में भोजन तथा पानी के दुरूपयोग पर अपनी आवाज उठाता है। अपना मत रखता है। अपने आस-पास के पौधों, जन्तुओं बड़ों, विशेष आवश्यकता वालों तथा पारिवारिक व्यवस्था (रंग-रूप, क्षमताओं, पसन्द / नापसंद तथा भोजन तथा आश्रय संबंधी मूलभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता में विविधता) के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है।

हमने क्या सीखा ?

मौखिक

1. मनुष्य के अलावा पानी किस-किस के उपयोग में आता है?

2. यदि हमें पानी न मिले तो क्या होगा?

3. रसोई घर में पानी का क्या क्या उपयोग है?

लिखित

1. पानी के कोई दो उपयोग लिखो।

2. अपने गांव / शहर के पानी के स्त्रोतों के नाम लिखो।

3. पीने के पानी का बर्तन कैसा होना चाहिए ?

खाली स्थान भरो :

  1. पीने का पानी हमेशा रखना चाहिये। (ढककर, खुला)
  2. पीने के पानी का स्रोत है। (तालाब, नल)
  3. किसान खेतों की सिंचाई से करता है। (ट्यूब वेल, हैंडपंप)

खोजो आस-पास

  1. समूह बनाकर पानी के उपयोग से संबंधित कामों जैसे कुएं, तालाब अथवा नल से पानी भरना, कपड़े धोना और नहाना आदि का मूक अभिनय करो।
  2. पता करो कि तुम्हारे यहाँ पानी के स्रोतों के आसपास किस-किस प्रकार की गंदगी है ? इसे दूर करने के लिए क्या उपाय करेंगे?
  3. पानी का खर्च कम करने के लिए हम क्या-क्या कर सकते हैं?