पद 1
हम लौ एक एक करि जाना।
दौड़ कहूँ तिनहीं को दोजग जिन नाहिन पहिचानां || एकै पवन एक ही पानी एकै जोति समाना। एकै खाक गढ़े सब भांडै एकै कोहरा सांनां ।। जैसे बाढ़ी काष्ट ही काटै अगिनि न काटै कोई। सब घटि अंतरि तूही व्यापक धरै सरुपै सोई।। माया देखि के जगत लुभानां काहे रे नर गरबांनां । निरमै भया कछू नहि ब्यापै कहै कबीर दिवाना ।।
0
+
&
+
पद 2
संतों देखत जग बौराना ।
साँच कहाँ तो मारन धावै झूठे जग पतियाना।। नेमी देखा धरमी देखा, प्रात करै असनाना। आतम मारि पखानहि पूजै, उनमें कछु नहिं जाना ।। बहुतक देखा पीर औलिया, पढ़ें कितेब कुराना। के मुरीद तदबीर बतावें, उनमें उन्हें जो जाना ।। आसन मारि डिंभ पर बैठे, मन में बहुत गुमाना। पीपर पाथर पूजन लागे, तीरथ गर्व भुलाना।। टोपी पहिरे माला पहिरे, छाप तिलक अनुमाना।
120/ आरोह
साखी सब्दहि गावत भूले, आतम खबरि न जाना। हिन्दू कहै मोहि राम पियारा, तुर्क कह रहिमाना । आपस में दोउ लरि परि म्ए, मर्म न काहू जाना ।। घर घर मन्तर देत फिरत हैं, महिमा के अभिमाना। गुरु के सहित सिख्य सब बड़े अंत काल पछिताना | कहै कबीर सुनो हो संतो, ई सब भर्म भुलाना | केतिक कहाँ कहा नहि मार्ने, सहजै सहज समाना।।

Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।
