कंकाल, जोड़ एवं पेशियाँ : स्मरणीय तथ्य
- कशेरुक: छल्ले के जैसी हड्डियाँ जिनसे मिलकर मनुष्य की रीढ़ की हड्डी बनती है, को कशेरुक कहते हैं।
- हसली: छाती के ऊपरी भाग में कंधे से लेकर गर्दन तक फैली हुई हड्डी को हसली कहते हैं।
- संधि: हड्डियाँ आपस में जहाँ जुड़ती हैं वह स्थान जोड़ या संधि कहलाता है।
- कंकाल: हमारा शरीर हड्डियों के ढाँचे से बना होता है, जिसे कंकाल कहते हैं।
- मस्तिष्क: मस्तिष्क खोपड़ी के अंदर सुरक्षित रहता है।
- रीढ़ की हड्डी: रीढ़ की हड्डी कशेरुकाओं से मिलकर बनी होती है।
- पसलियाँ: पसलियाँ छाती में पिंजरे के समान रचना बनाने में सहायक हैं।
- अंस मेखला: अंस मेखला से हाथों की तथा श्रोणी मेखला से पैरों की हड्डियाँ जुड़ी रहती हैं।
- उपास्थि: उपास्थि नरम और लचीली होती है। यह कान, नाक, कशेरुकाओं के बीच, पसलियों और छाती की हड्डियों के बीच में पाई जाती है।
- कंदुक-खल्लिका जोड़: अंस मेखला और हाथ की हड्डी के बीच तथा श्रोणी मेखला और जाँघ की हड्डी के बीच पाया जाने वाला जोड़ कंदुक-खल्लिका जोड़ कहलाता है।
- कब्जा जोड़: कब्जा जोड़ कोहनियों में पाया जाता है।
- पेशियाँ: माँसपेशियों के संकुचन और शिथिलन से हड्डियों में गति होती है।
- पेशी तंत्र: हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में पाई जाने वाली पेशियाँ मिलकर पेशी तंत्र बनाती हैं।
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए—
- कंदुक-खल्लिका जोड़ पाया जाता है
(क) कंधे और हाथ की हड्डी में
(ख) कोहनी में
(ग) ऊपरी जबड़े में
(घ) कलाई में - कशेरुकाएँ पाई जाती हैं
(क) खोपड़ी में
(ख) हाथ में
(ग) मेरुदंड में
(घ) अंगुलियों में - उपास्थि पाई जाती है
(क) हाथ
(ख) कान में
(ग) पैर में
(घ) खोपड़ी में - कब्जा जोड़ पाया जाता है
(क) ऊपरी जबड़े में
(ख) कोहनी में
(ग) निचले जबड़े में
(घ) कंधे में
उत्तर:
- (क) कंधे और हाथ की हड्डी में
- (ग) मेरुदंड में
- (ख) कान में
- (ख) कोहनी में
प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों को सुधार कर लिखें
- (क) उपास्थियाँ शरीर के कोमल अंगों फेफड़े, मस्तिष्क आदि को चोट से बचाती हैं।
उत्तर: अस्थियाँ शरीर के कोमल अंगों जैसे फेफड़े, मस्तिष्क आदि को चोट से बचाती हैं। - (ख) हाथों की हड्डियाँ, श्रोणी मेखला से जुड़ी होती हैं।
उत्तर: जाँघ की हड्डियाँ, श्रोणी मेखला से जुड़ी होती हैं। - (ग) मस्तिष्क पसलियों में सुरक्षित रहता है।
उत्तर: फेफड़ा पसलियों में सुरक्षित रहता है। - (घ) हड्डियाँ और पेशियाँ मिलकर पेशी तंत्र बनाती हैं।
उत्तर: विभिन्न अंगों में पाई जाने वाली पेशियाँ मिलकर पेशी तंत्र बनाती हैं।
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
- आपके शरीर की सबसे लंबी हड्डी किस अंग में पाई जाती है?
उत्तर: शरीर में घुटने से नीचे की हड्डी सबसे लंबी हड्डी है। - शरीर में मेरुदंड की क्या उपयोगिता है?
उत्तर: शरीर में मेरुदंड कशेरुकाओं से बना होता है और इसी मेरुदंड के भीतर मेरुरज्जु सुरक्षित रहता है, जो शरीर को अचानक आने वाली दुर्घटनाओं से बचने का आदेश देता है। - घुटने और अंगुलियों में पाई जाने वाले जोड़ को समझाइए।
उत्तर: घुटने और अंगुलियों में ठीक उसी प्रकार जोड़ होता है जैसे कब्जे और दरवाजे के बीच होता है। दरवाजे में लगे कब्जे के कारण दरवाजा एक ही ओर खुलता है। - केंचुआ हमारे जैसे सीधा खड़ा क्यों नहीं हो सकता?
उत्तर: हमारे शरीर में हड्डियों का ढाँचा पाया जाता है, जो शरीर को आकार देता है और सीधा खड़ा रहने में सहायक होता है। परंतु केंचुए के शरीर में हड्डियाँ नहीं होतीं, इसलिए वह सीधा खड़ा नहीं हो सकता। - शरीर के उन सभी अंगों की सूची बनाइए जिन्हें छूकर या हिला-डुलाकर पेशियों को महसूस किया जा सकता है।
उत्तर:- घुटना
- अंगुलियों में
- अंगूठा
- जाँघ
- बाँह
- हृदय
- यदि हमारी अंगुलियों की हड्डियों में जोड़ न होते तो क्या होता?
उत्तर: यदि हमारी अंगुलियों की हड्डियों में जोड़ न होते तो उन्हें मोड़ना संभव नहीं होता। - हड्डी और उपास्थि में क्या अंतर है?
उत्तर: हड्डी कड़ी और स्थिर होती है, जबकि उपास्थि लचीली और नरम होती है। - कल्पना कर लिखें कि यदि आपके शरीर में पेशियों के स्थान पर धागे होते तो क्या होता?
उत्तर: पेशियों में संकुचन और शिथिलन का गुण होता है, जबकि धागे में यह गुण नहीं पाया जाता। ज्यादा तनाव पड़ने पर धागा टूट जाता है, जिससे पेशियों द्वारा प्राप्त गुण शरीर में नहीं पाए जाते।