कम्प्यूटर का कमाल कक्षा 5 वीं पर्यावरण अध्ययन अध्याय 30

कम्प्यूटर का कमाल कक्षा 5 वीं पर्यावरण अध्ययन

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  1. कम्प्यूटर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है।
  2. यह यंत्र मानव मस्तिष्क की तरह कार्य करता है।
  3. इस मशीन की याददाश्त मनुष्य की तरह होती है।
  4. इसमें आँकड़े इकट्ठे करने की अद्भुत क्षमता होती है।
  5. इसके आ जाने से मनुष्य का काम सरल हो गया है।
  6. विद्यार्थी घर बैठे कम्प्यूटर से पढ़ाई कर सकते हैं।
  7. आजकल तो कम्प्यूटर द्वारा चित्र बनाया जा सकता है।
  8. छपाई की जाती है, चिकित्सक भी इसका उपयोग कर रहे हैं।
  9. हम कम्प्यूटर में बहुत सा डाटा (सूचनाएँ) संचित कर सकते हैं।
  10. बिजली का बिल कम्प्यूटर द्वारा बनाये जाते हैं।
  11. कम्प्यूटर का आकार बाक्स जैसा होता है। इसमें अनेक उपकरण होते हैं। जैसे—मॉनीटर, की बोर्ड, माऊस, सी.पी. यू. प्रिंटर, स्पीकर।
  12. विद्यार्थी कम्प्यूटर द्वारा इंटरनेट में अपना रिजल्ट पता कर लेते हैं।
  13. इन्टरनेट द्वारा दुनिया के अनेकों कम्प्यूटर एक-दूसरे को जानकारी दे सकते हैं।
  14. ई-मेल (इलेक्ट्रॉनिक मेल) द्वारा कुछ भी ख़बर चंद मिनटों में पहुँचाया जा सकता है।

पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कम्प्यूटर के कामों की सूची बनाओ।
उत्तर- विद्यालय में गुणा-भाग के प्रश्न हल करता है। छात्रों का रिकार्ड रखना, परीक्षा परिणाम तैयार करना। कार्यालयों में फाइलों का रिकार्ड रखना, बिल बनाना। बैंक में खातों का रिकार्ड रखना, पैसा जमा करना और निकालने का हिसाब रखना ।
घरों में– वीडियो गेम खेलना, फिल्म देखना, गाना सुनना, अपने प्रियजनों को लिखना । यातायात में – बस, रेल, हवाई जहाज के टिकिट अरक्षण करना, रेल, हवाई जहाज आने की सूचना देना।
बाजार में – स्टोर और शॉपिंग माल में कम्प्यूटर बिल बनाने का काम करता है। साथ ही स्टाक भी बताता है।
डिजाइन बनाने में – वास्तुशास्त्री और इंजीनियर कम्प्यूटर की मदद से नए-नए डिजाइन तैयार करते हैं।
अस्पतालों में – सही बिमारी का पता लगाने में किया जाता है ।
फोटो उतारना, कार्टून फिल्में बनाना, समय और तारीख देखना, दूर बैठे व्यक्ति का जवाब प्राप्त करना। यह कम्प्यूटर का काम है।

प्रश्न 2. तुम्हारे आस-पास कोई ऑफिस या दुकान है, जहाँ कम्प्यूटर लगा हो ? पता करो वहाँ कम्प्यूटर की मदद से कौन-कौन से काम होते हैं ?
उत्तर— ऑफिस में फाइलों का नम्बर बताना, महीने भर का बजट बनाना, कर्मचारियों का वेतनमान तैयार करना, आय-व्यय का हिसाब रखना। दूकानों में खरीदे गये सामानों का बिल बनाना, सामान के स्टाक भी बताना। यह सब काम कम्प्यूटर की मदद से होता है।

I. मौखिक

  1. कम्प्यूटर का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?
    • शिक्षा (स्कूल, कॉलेज),
    • व्यवसाय (ऑफिस, दुकानें),
    • चिकित्सा (हॉस्पिटल्स, रिसर्च लैब),
    • मनोरंजन (वीडियो गेम, फिल्में),
    • सरकारी कार्य (डाटा संग्रह, योजनाएं),
    • बैंकिंग और वित्त (लेन-देन, रिकॉर्ड रखना)।
  2. कम्प्यूटर के माउस का क्या कार्य है?
    • माउस का उपयोग स्क्रीन पर पॉइंटर को नियंत्रित करने, फ़ाइलें खोलने, आइटम को खींचने और छोड़ने (Drag and Drop), और क्लिक के माध्यम से विभिन्न कार्य करने के लिए किया जाता है।

II. लिखित

निष्कर्ष: कम्प्यूटर अधिक सुविधाजनक और आधुनिक है। कम्प्यूटर-टाइप मशीन से बेहतर है।

कम्प्यूटर के प्रमुख भागों के नाम लिखो।

मॉनीटर

की-बोर्ड

माउस

सीपीयू (CPU)

प्रिंटर

स्पीकर

की-बोर्ड का क्या कार्य है?

की-बोर्ड का उपयोग डेटा और टेक्स्ट इनपुट करने, कमांड देने और विभिन्न कार्यों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

कम्प्यूटर से ई-मेल कैसे किया जाता है?

ईमेल भेजने की प्रक्रिया:

ईमेल अकाउंट में लॉगिन करें।

“Compose” बटन पर क्लिक करें।

रिसीवर का ईमेल पता दर्ज करें।

विषय (Subject) और संदेश (Message) लिखें।

यदि जरूरी हो, तो फाइल अटैच करें।

“Send” बटन पर क्लिक करें।

कम्प्यूटर टाइपिंग मशीन से किस प्रकार बेहतर है? बताओ।

कम्प्यूटर:

टेक्स्ट को एडिट और फॉर्मेट किया जा सकता है।

डाटा सेव किया जा सकता है।

स्पेलिंग और ग्रामर चेक किया जा सकता है।

इंटरनेट के माध्यम से ईमेल या प्रिंटिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।

टाइपिंग मशीन:

इसमें गलतियों को सुधारना कठिन होता है।

टेक्स्ट सेव नहीं किया जा सकता।

केवल प्रिंटिंग का उपयोग होता है।