निम्न में से कौन-सी संख्या पूर्णांक (Integer) है?
Which of the following is an integer?
A) 4.5
B) −7
C) ½
D) √9
संख्या के प्रकार/ Types of Numbers
Details
प्राकृत संख्याएँ (Natural Number) :-
- गिनती में उपयोग की जाने वाली सभी संख्याएँ प्राकृतिक संख्या कहलाती हैं।
- Ex :- 1, 2, 3, 4, 5,………
सम संख्याएँ (Even Number) :-
- ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 2 से पूर्णतः विभाजित होती हैं, उन्हें सम संख्या कहा जाता हैं।
- Ex :- 2, 4, 6, 8, 10,………
विषम संख्याएँ (Odd Numbers) :-
- ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 2 से पूर्णतः से विभाजित न हो उन्हें विषम संख्या कहते हैं।
- Ex :- 1, 3, 5, 7, 9,………
पूर्णांक संख्याएँ :-
- धनात्मक त्रणात्मक और जीरों से मिलकर बनी हुई संख्याएँ पूर्णांक संख्या होती हैं।
- Ex :- -3, -2, -1, 0, 1, 2,………
पूर्णांक संख्याएँ तीन प्रकार की होती हैं।
धनात्मक संख्याएँ :- एक से लेकर अनंत तक की सभी धनात्मक संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक हैं।
Ex : +1, +2, +3, +4, +5,………
त्रणात्मक संख्याएँ :- 1 से लेकर अनंत तक कि सभी त्रणात्मक संख्याएँ त्रणात्मक पूर्णांक हैं।
Ex : -1, -2, -3, -4, -5,………
उदासीन पूर्णांक :- ऐसा पूर्णांक जिस पर धनात्मक और त्रणात्मक चिन्ह का कोई प्रवाह ना पड़े। और यह जीरो होताा हैं।
Ex : -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3,………
पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers) :-
- प्राकृतिक संख्याएँ में 0 से सामिल कर लेने से पूर्ण संख्या बनती हैं।
- Ex :- 0, 1, 2, 3, ………
भाज्य संख्या (Composite Numbers) :-
- ऐसी प्राकृत संख्या जो स्वंय और 1 से विभाजित होने के अतिरिक्त कम से कम किसी एक अन्य संख्या से विभाजित हो उन्हें भाज्य संख्या कहते हैं।
- Ex :- 4, 6, 8, 9, 10, 12, ………
अभाज्य संख्याएँ (Prime Numbers) :-
- ऐसी प्राकृतिक संख्याएँ जो सिर्फ स्वंय से और 1 से विभाजित हो और किसी भी अन्य संख्या से विभाजित न हो उन्हें अभाज्य संख्याएँ कहेंगे।
- Ex :- 2, 3, 5, 11, 13, 17, ………
सह अभाज्य संख्या (Co-Prime Numbers) :-
- कम से कम 2 अभाज्य संख्याओ का ऐसा समूह जिसका (HCF) 1 हो सह अभाज्य संख्या कहलाती हैं।
- Ex :- (5, 7), (2, 3)
परिमेय संख्याएँ (Rational Numbers) :-
- ऐसी सभी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में लिखा जा सकता हैं। उन्हें परिमेय संख्या कहते है (q हर का मान जीरो नहीं होना चाहिए)
- Ex :- 5, 2/3, 11/4, √25
अपरिमेय संख्याएँ (Irrational Numbers) :-
- ऐसी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में नही लिखा जा सकता और मुख्यतः उन्हें (√) के अंदर लिखा जाता हैं और कभी भी उनका पूर्ण वर्गमूल नहीं निकलता अपरिमेय संख्या कहते हैं।
- Ex :- √3, √105, √11, √17,
- नोट : π एक अपरिमेय संख्या हैं।
वास्तविक संख्या (Real Numbers) :-
- परिमेय और अपरिमेय संख्याओ को सम्मलित रूप से लिखने पर वास्तविक संख्या प्राप्त होती हैं।
- Ex :- √3, 2/5, √15, 4/11,
अवास्तविक संख्या (Imaginary Numbers) :-
- ऋणात्मक संख्याओं का वर्गमूल लेने पर जो संख्याएँ बनती हैं, उन्हें काल्पनिक संख्या या अवास्तविक संख्या कहते हैं।
- जैसे :- √-2, √-5
संख्या के प्रकार MCQs
Details
प्रश्न 1️⃣
कौन-सी संख्या पूर्णांक (Whole Number) है परंतु प्राकृतिक संख्या (Natural Number) नहीं है?
Which number is a whole number but not a natural number?
A) 1
B) 0
C) −1
D) 2
✅ उत्तर: B) 0
🧠 व्याख्या:
प्राकृतिक संख्या 1 से शुरू होती है, जबकि पूर्णांक 0 से।
प्रश्न 2️⃣
निम्न में से कौन-सी संख्या परिमेय (Rational) नहीं है?
Which of the following is not a rational number?
A) 3/5
B) 0.333…
C) √2
D) 7
✅ उत्तर: C) √2
🧠 व्याख्या:
√2 को p/q के रूप में नहीं लिखा जा सकता, इसलिए यह अपरिमेय है।
प्रश्न 3️⃣
निम्न में से कौन-सी संख्या पूर्णांक (Integer) है?
Which of the following is an integer?
A) 4.5
B) −7
C) ½
D) √9
✅ उत्तर: B) −7
🧠 व्याख्या:
पूर्णांक में धनात्मक, ऋणात्मक और शून्य सभी पूर्ण संख्याएँ आती हैं।
प्रश्न 4️⃣
निम्न में से कौन-सी संख्या अभाज्य (Prime Number) नहीं है?
Which of the following is not a prime number?
A) 2
B) 3
C) 9
D) 7
✅ उत्तर: C) 9
🧠 व्याख्या:
9 = 3 × 3, इसलिए यह अभाज्य नहीं, संयुक्त संख्या है।
प्रश्न 5️⃣
यदि किसी संख्या के केवल दो गुणनखंड (factors) हों, तो वह संख्या कहलाती है —
If a number has only two factors, it is called —
A) संयुक्त संख्या (Composite Number)
B) अभाज्य संख्या (Prime Number)
C) परिमेय संख्या (Rational Number)
D) पूर्णांक (Integer)
✅ उत्तर: B) अभाज्य संख्या
प्रश्न 6️⃣
कौन-सी संख्या अपरिमेय (Irrational) है?
Which of the following is an irrational number?
A) 4/5
B) 0.75
C) √3
D) −8
✅ उत्तर: C) √3
🧠 व्याख्या:
√3 को भिन्न के रूप में नहीं लिखा जा सकता, इसलिए यह अपरिमेय है।
प्रश्न 7️⃣
संख्या −2, −1, 0, 1, 2 किस वर्ग की संख्याएँ हैं?
The numbers −2, −1, 0, 1, 2 belong to which set?
A) Natural numbers
B) Whole numbers
C) Integers
D) Rational numbers
✅ उत्तर: C) Integers
प्रश्न 8️⃣
निम्न में से कौन-सी संख्या वास्तविक संख्या (Real Number) नहीं है?
Which of the following is not a real number?
A) √5
B) −3
C) 0
D) √(−4)
✅ उत्तर: D) √(−4)
🧠 व्याख्या:
√(−4) काल्पनिक (Imaginary) संख्या है, वास्तविक नहीं।
प्रश्न 9️⃣
निम्न में से कौन-सी संख्या संयुक्त संख्या (Composite Number) है?
Which of the following is a composite number?
A) 1
B) 13
C) 15
D) 19
✅ उत्तर: C) 15
🧠 व्याख्या:
15 = 3 × 5 ⇒ दो से अधिक गुणनखंड हैं।
प्रश्न 🔟
निम्न में से कौन-सी संख्या सम संख्या (Even Number) नहीं है?
Which of the following is not an even number?
A) 0
B) 2
C) 6
D) 9
✅ उत्तर: D) 9
🧠 व्याख्या:
9 को 2 से विभाजित करने पर शेषफल 1 बचता है, इसलिए यह विषम संख्या है।
मनीलाल पटेल, जिन्हें सभी प्रेम से मनीभाई नवरत्न के नाम से जानते हैं, शिक्षा के क्षेत्र में एक समर्पित और प्रेरणादायक शिक्षक हैं। वे M.Sc., B.Ed., NET योग्यताधारी हैं तथा NCC एवं HWB प्रमाणन भी रखते हैं।
मनी सर वर्तमान में जवाहर नवोदय विद्यालय (NVS) तथा प्रयास विद्यालय के प्रवेश परीक्षा हेतु छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। और साथ में Edudepart में वरिष्ठ मुख्य संपादक के रूप में अपनी निशुल्क सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
हिंदी माध्यम से जुड़े मनी सर एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं —वे व्यंग्य कवि, गीतकार, गायक, यूट्यूबर, ब्लॉगर और लेखक भी हैं।
शिक्षा और साहित्य—दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए मनी सर निरंतर विद्यार्थियों एवं पाठकों को प्रेरित करते रहते हैं।

