वार्षिक आकलन 2024-25 Class 5 Hindi 4

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (5 x 1 = 5 अंक)

प्रश्न 1: ‘सड़क जोड़ती है।’ में अनुपयुक्त वाक्य है –
(अ) गाँव से गाँव को, (ब) गाँव से शहर को, (स) शहर से शहर को, (द) शहर से आकाश को
उत्तर: (द) गाँव से शहर को

प्रश्न 2: सैनिक हरदम रहता है –
(अ) सजग, (ब) लापरवाह, (स) कमजोर, (द) कोई नहीं
उत्तर: (अ) सजग

प्रश्न 3: शहीद का सही अर्थ है –
(अ) बलिदान होना, (ब) कुर्बान होना, (स) मरना, (द) निछावर होना
उत्तर: (अ) बलिदान होना

प्रश्न 4: भूमकाल आंदोलन के नायक थे –
(अ) गुण्डाधूर, (ब) ढिबरीधूर, (स) सोनू मांझी, (द) मेजर गेयर
उत्तर: (अ) गुण्डाधूर

प्रश्न 5: ‘बाबा अंबेडकर’ को किस नाम से जाना जाता है –
(अ) गायकवाड़, (ब) भीमराव, (स) रजनीश, (द) राहुल
उत्तर: (ब) भीमराव


अति लघु उत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8 अंक)

प्रश्न 6: सड़क दुर्घटना से बचने के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए?
उत्तर- सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए, यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

प्रश्न 7: मोर के शरीर का रंग उतर जाता तो क्या होता?
उत्तर: उत्तर- मोर के शरीर पर लगा रंग वर्षा के पानी से धुल जाता तो मोर सफेद रंग का होता।

प्रश्न 8: मोइना ने स्कूल का समय बदलने के लिए क्या-क्या तर्क दिए?
उत्तर: मोइना ने स्कूल का समय बदलने के लिए निम्न तर्क दिये –

अगर स्कूल का समय नहीं बदला तो

( 1 ) मैं बूढ़ी माँ को बता दूँगी कि बकरी चराने वाले या गाय चराने वाले हम लोगों में से कोई भी नहीं आ सकेगा, (2) मुझे सुबह बाबू की बकरियाँ चरानी होती है ।

प्रश्न 9: सफलता पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर- सफलता पाने के लिए हमें सतत् प्रयास करना चाहिए। अपना नींद चैन सब त्याग देना चाहिए।


लघु उत्तरीय प्रश्न (5 x 3 = 15 अंक)

प्रश्न 10: सुनीता को सब लोग गौर से क्यों देख रहे थे?
उत्तर- सुनीता को लोग गौर से इसलिए देख रहे थे. क्योंकि वह अपने पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थी और पहिया-कुर्सी में बैठकर चली रही थी।

प्रश्न 11: ऋषि ने अपने शिष्यों की परीक्षा कैसे ली?
उत्तर – ऋषि ने अपने शिष्यों को अलग-अलग दिशाओं में भेजकर मेहनत से धन कमाने वाले अपने लिए कोई अद्भुत सा भेंट लाने की बात कही और यह भी कहा कि भेंट जिसका सबसे सुंदर होगा वहीं गद्दी का अधिकारी होंगे। इस प्रकार उनकी परीक्षा ली।

प्रश्न 12: मैसूर के दशहरे का वर्णन करो।
उत्तर- मैसूर में दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन राजा की सवारी शानदार ढंग से हाथी पर निकलती है। देश विदेश के लाखों आदमी इसे देखने यहाँ आते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर विजयादशमी तक यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं।

प्रश्न 13: सुखराम सोन के फर ल का करिस?
उत्तर- सुखराम सोन के फर ला शहर जाके बेच दिस अउ उही रुपया ले नवा घर बनवाइस ।

प्रश्न 14: परीक्षा में सफल होने के लिए तुम क्या-क्या तैयारी करते हो?
उत्तर: परीक्षा में सफल होने के लिए मैं रोज पढ़ाई करता हूँ, नोट्स बनाता हूँ और पुराने प्रश्न पत्र हल करता हूँ। समय सारणी बनाकर पढ़ता हूँ और शिक्षकों से मदद लेता हूँ।

अथवा

जल, थल, वायु सेना के कार्यों को लिखें।

थल सेना (आर्मी):

  • भूमि पर युद्ध और देश की सीमाओं की रक्षा करना।

वायु सेना (एयरफोर्स):

  • हवाई क्षेत्र की रक्षा करना और हवाई हमले करना।
  • घायलों और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाना।

नौसेना (नेवी):

  • समुद्री तटों और सीमाओं की रक्षा करना।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (3 x 4 = 12 अंक)

प्रश्न 15: कक्षा छठवीं में भर्ती होने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।
उत्तर:
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
[स्कूल का नाम],
[पता]।

विषय: कक्षा छठवीं में भर्ती हेतु आवेदन।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], [पिता का नाम] का पुत्र/पुत्री हूँ। मैंने कक्षा पाँचवीं [पिछले स्कूल का नाम] से उत्तीर्ण की है। मैं आपके विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश लेना चाहता/चाहती हूँ। मेरा पिछले वर्ष का अंकपत्र संलग्न है। कृपया मुझे प्रवेश देने की कृपा करें।

धन्यवाद।
भवदीय,
[आपका नाम]
[दिनांक: 21 मार्च, 2025]

बड़े भाई की शादी में शामिल होने हेतु तीन दिन के अवकाश के लिए आवेदन पत्र लिखिए

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य,

[विद्यालय का नाम],

[विद्यालय का पता]

विषय: बड़े भाई की शादी में शामिल होने हेतु तीन दिन के अवकाश के लिए आवेदन पत्र।

महोदय/महोदया,

सविनय निवेदन है कि मेरे बड़े भाई का विवाह दिनांक [विवाह की तिथि] को होना निश्चित हुआ है। इस शुभ अवसर पर मेरे परिवार के सभी सदस्यों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। अतः, मैं दिनांक [अवकाश की आरंभ तिथि] से [अवकाश की अंतिम तिथि] तक विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ रहूँगा/रहूँगी।

अतः, आपसे अनुरोध है कि मुझे उक्त तीन दिनों का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। मैं आपकी अत्यंत आभारी रहूँगा/रहूँगी।

धन्यवाद।

आपका/आपकी आज्ञाकारी छात्र/छात्रा, [आपका नाम] कक्षा: [आपकी कक्षा] अनुक्रमांक: [आपका रोल नंबर] दिनांक: [आवेदन की तिथि]

प्रश्न 16: निम्न गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए सवालों के उत्तर लिखो।
(1) इस कहानी का शीर्षक लिखिए।
उत्तर: “चींटी और शेर”

(2) पात्रों के नाम लिखिए।
उत्तर: शेर, चींटी, जंगल के अन्य जानवर।

(3) इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर: इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि छोटा होने के बावजूद हिम्मत और बुद्धि से बड़ी से बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है।

अथवा

पेड़ और पौधों की जगह हमारे प्राकृतिक संसाधनों में महत्वपूर्ण हैं। यह हमें श्वास लेने के लिए ऑक्सीजन और
भोजन के लिए फल और सब्जियाँ प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुंदर और हरा – भरा बनाए रखते हैं। इनके बिना हमारा जीवन असम्भव हो जाएगा। हमें इन्हें बचाने और बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

(1) पेड़ और पौधों की क्या महत्वता है?

पेड़ और पौधे हमारे प्राकृतिक संसाधनों में महत्वपूर्ण हैं। यह हमें श्वास लेने के लिए ऑक्सीजन और भोजन के लिए फल और सब्जियाँ प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुंदर और हरा-भरा बनाए रखते हैं।  

(2) पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन कैसे होगा?

पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव हो जाएगा। हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन नहीं मिलेगी, खाने के लिए फल और सब्जियां नहीं मिलेंगी और हमारा पर्यावरण भी प्रदूषित हो जाएगा।

(3) हमें क्या करना चाहिए ताकि हम पेड़ और पौधों को बचा सकें और उन्हें बढ़ा सकें?

हमें पेड़ और पौधों को बचाने और बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, वन कटाई को रोकना चाहिए और पर्यावरण को साफ रखना चाहिए।

प्रश्न 17: किसी एक विषय पर निबंध लिखिए – होली।
उत्तर:
होली
होली रंगों का त्योहार है जो भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो होलिका दहन की कथा से जुड़ा है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डालते हैं, गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं।
होली से पहले रात को होलिका दहन होता है, जिसमें लकड़ियों की आग जलाकर बुराई को जलाने का संदेश दिया जाता है। अगले दिन लोग रंगों से खेलते हैं और मिठाइयाँ खाते हैं, जैसे गुजिया और ठंडाई। यह त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है। होली हमें पुरानी दुश्मनी भूलकर सभी के साथ खुशी मनाने की सीख देती है।