वार्षिक आकलन 2024-25 Class 5 Hindi 3


(वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (5 x 1 = 5 अंक)

प्रश्न 1. जेब्रा क्रासिंग किसके लिए होता है –
उत्तर – (अ) पैदल चलने वालों के लिए

प्रश्न 2. कुतुबमीनार की …………………. देखते हुए नंदा पीछे लुढ़क गई थी –
उत्तर – (स) ऊँचाई

प्रश्न 3. गंगा के तट पर कौन रहते थे –
उत्तर – (अ) ऋषि

प्रश्न 4. विवेकानंद आश्रम के स्थापना कोन करिस –
उत्तर – (अ) स्वामी आत्मानंद

प्रश्न 5. नौ सेना रक्षा करती है –
उत्तर – (अ) समुद्री सीमाओं की


(अति लघु उत्तरीय प्रश्न) (4 x 2 = 8 अंक)

प्रश्न 6. सड़क किससे बनती है?
उत्तर – सड़क पत्थर, डामर, कंक्रीट और मिट्टी से बनती है।

प्रश्न 7. पक्षियों ने रंग पाने के लिए क्या प्रयास किए?
उत्तर – पक्षियों ने ब्रह्माजी से प्रार्थना की और रंग माँगे।

प्रश्न 8. मोइना द्वारा पूछे गए ‘क्यूँ-क्यूँ’ वाले प्रश्नों को लिखो।

उत्तर- मोइना द्वारा पूछे गये क्यूँ क्यूँ वाले पाँच प्रश्न-

(1) क्यूँ मुझे मीलों चलना पड़ता है नदी से पानी लाने के लिए ?

(2) क्यूँ रहते हैं हम पत्तों की झोपड़ी में ?

(3) हम दिन में दो बार चावल क्यूँ नहीं खा सकते ?

(4) ध्रुव तारा हमेशा उत्तर की ओर के आकाश में ही क्यूँ रहता है ?

(5) पेड़ क्यूँ नहीं काटने चाहिए?

प्रश्न 9. सफलता पाने के लिए हमें क्या-क्या संघर्ष करना चाहिए?
उत्तर – हमें सतत प्रयास और नींद और चैन त्याग देना चाहिए।


(लघु उत्तरीय प्रश्न) (5 x 3 = 15 अंक)

प्रश्न 10. पगडंडी व सड़क में क्या अंतर है?
उत्तर – पगडंडी एक संकरी, कच्ची और प्राकृतिक रास्ता होती है जो पैदल चलने के लिए होती है। सड़क चौड़ी, पक्की और मजबूत होती है, जो गाड़ियों और लोगों दोनों के लिए बनाई जाती है।

प्रश्न 11. ब्रह्माजी ने रंग-रोगन के लिए मोर को क्यों चुना?
उत्तर- ब्रह्माजी ने रंग-रोगन के लिए मोर को ही इसलिए चुना, क्योंकि उसकी पूँछ लम्बी और ऊँची गर्दन थी। वह हमेशा अपने काम के प्रति सजग रहता था।

प्रश्न 12. सुनीता को दुकानदार का व्यवहार क्यों बुरा लगा?
उत्तर – सुनीता को दुकानदार का व्यवहार बुरा लगा क्योंकि दुकानदार ने थैला उसकी गोद में रख दिया। सुनीता ने गुस्से से कहा” मैं भी दूसरों की तरह खुद अपने आप सामान रख सकती हूँ।”

प्रश्न 13. कर्नाटक के सीमावर्ती राज्यों के नाम लिखो?
उत्तर – कर्नाटक के सीमावर्ती राज्य हैं: उत्तर में महाराष्ट्र, पश्चिम में गोवा, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण में तमिलनाडु और केरल।

प्रश्न 14. हम किसी कार्य को करने में असफल हो जाते हैं तो हमें निराश क्यों नहीं होना चाहिए?
उत्तर- हमें चींटी के समान सतत् प्रयास करना चाहिए जिससे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है, इसलिए हमें निराश नहीं होना चाहिए।

अथवा

बहस करे ले बने चुप रहना हे, कावर?

उत्तर- बहस करे ले तकरार ह बढ्थे, इही खातिर चुप रहना चाही।


(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (3 x 4 = 12 अंक)

प्रश्न 15. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर उसके उत्तर लिखो।
उत्तर –
(1) पेड़ और पौधों की क्या महत्वता है?
पेड़ और पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, सब्जियाँ देते हैं और पर्यावरण को सुंदर बनाते हैं।
(2) पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन कैसे होगा?
पेड़-पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव हो जाएगा क्योंकि हमें साँस लेने के लिए ऑक्सीजन नहीं मिलेगी।
(3) हमें क्या करना चाहिए ताकि हम पेड़ और पौधों को बचा सकें और उन्हें बढ़ा सकें?
हमें अधिक पेड़ लगाने चाहिए, उनकी देखभाल करनी चाहिए और कटाई रोकनी चाहिए।

91991
आज रानी पिकनिक पर जा रही है। वह चिड़ियाघर घूमने जा रही है। वह सभी जानवरों को देखने के लिए
उत्साहित है। रानी का पसंदीदा जानवर जिराफ़ है। वह उसकी लंबी गर्दन और धब्बों से प्यार करती है। रानी को उम्मीद है
कि वह आज जिराफ़ों को खाना खिला पाएगी। वह तस्वीरें लेने के लिए अपना कैमरा साथ लेकर जा रही है।
(1) आज रानी कहाँ जा रही है?

आज रानी पिकनिक पर चिड़ियाघर घूमने जा रही है।

(2) रानी का पसंदीदा जानवर कौन सा है?

रानी का पसंदीदा जानवर जिराफ़ है।

(3) रानी को जिराफ़ के बारे में क्या पसंद है?

रानी को उसकी लंबी गर्दन और धब्बे पसंद हैं।

(4) रानी चिड़ियाघर में तस्वीरें लेने के लिए क्या ले कर जा रही है?

रानी चिड़ियाघर में तस्वीरें लेने के लिए अपना कैमरा ले कर जा रही है।

प्रश्न 16. छठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।
उत्तर –
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
[विद्यालय का नाम],
[स्थान]।

विषय: छठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु आवेदन।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], [पिता का नाम] का पुत्र/पुत्री, आपके विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहता/चाहती हूँ। मैंने पाँचवीं कक्षा [विद्यालय का नाम] से उत्तीर्ण की है। कृपया मुझे प्रवेश देने की कृपा करें।

धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी,
[आपका नाम]
दिनांक: 21 मार्च 2025

अथवा

प्रिय बड़े भैया,

सादर प्रणाम!

मैं यहाँ कुशल हूँ और आशा करता हूँ कि आप भी वहाँ सब कुशल-मंगल होंगे। मैं आपको यह पत्र इसलिए लिख रहा हूँ ताकि मैं आपको अपने जीवन में हो रही कुछ घटनाओं के बारे में बता सकूँ।

मैं अपनी पढ़ाई में व्यस्त हूँ और मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर रहा हूँ। मुझे कुछ विषयों में थोड़ी कठिनाई हो रही है, लेकिन मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूँ और मुझे यकीन है कि मैं उन्हें पार कर लूँगा।

मैंने कुछ नए दोस्त भी बनाए हैं। वे सभी बहुत अच्छे लोग हैं और मुझे उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

मुझे आपकी बहुत याद आती है। मुझे आशा है कि आप जल्द ही मुझसे मिलने आएँगे।

कृपया माताजी और पिताजी को मेरा प्रणाम कहें।

आपका प्यारा भाई/बहन, [आपका नाम]

प्रश्न 17. किसी एक राष्ट्रीय त्योहार पर निबंध लिखो।
उत्तर –
स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है जो हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है। इस दिन 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है।
इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाता है। लोग देशभक्ति के गीत गाते हैं और परेड में हिस्सा लेते हैं। दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री का भाषण होता है। यह त्योहार हमें एकता, शांति और देश के प्रति कर्तव्य की प्रेरणा देता है। हमें अपने देश को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए।