(वस्तुनिष्ठ प्रश्न) (5 x 1 = 5 अंक)
प्रश्न 1. ऋषि के कितने शिष्य थे –
उत्तर – (अ) तीन
प्रश्न 2. बालक मोहन ने कौन-सा शब्द गलत लिखा था –
उत्तर – (स) स्कूल
प्रश्न 3. राष्ट्रीय पर्व है –
उत्तर – (अ) 15 अगस्त
प्रश्न 4. डॉ. अंबेडकर के पिता किस विभाग में काम करते थे –
उत्तर – (अ) सेना
प्रश्न 5. देश की सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व होता है –
उत्तर – (ब) सेना पर
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न) (4 x 2 = 8 अंक)
प्रश्न 6. मेट्रो रेलवे स्टेशन की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर – मेट्रो रेलवे स्टेशन जमीन के नीचे और ऊपर दोनों जगह होती है . ये सुविधापूर्ण और बहुत सुन्दर होते हैं ।
प्रश्न 7. मोर की बात सुनकर उल्लू क्यों हँस पड़ा था?
उत्तर – मोर की बात सुनकर उल्लू हँस पड़ा क्योंकि मोर का पूरा शारीर रंग बिरंगा हो चुका था।
प्रश्न 8. नखलिस्तान में गरीब बुढ़िया क्या कर रही थी?
उत्तर – नखलिस्तान में गरीब बुढ़िया घर में जलाने के लिए सुखी लकड़ी चुन रही थी।
प्रश्न 9. कवि किसका यशगान कर रहा है?
उत्तर – कवि अमर शहीदों के बलिदान का यशगान कर रहा है।
(लघु उत्तरीय प्रश्न) (5 x 3 = 15 अंक)
प्रश्न 10. सुनीता को सब लोग गौर से क्यों देख रहे थे?
उत्तर – सुनीता को सब लोग गौर से देख रहे थे क्योंकि वह चलने में असमर्थ थी और पहिया कुर्सी में बैठकर चल रही थी ।
प्रश्न 11. भूमकाल आंदोलन का क्या असर हुआ?
उत्तर – भूमकाल आंदोलन के अंतर्गत बस्तर के पुसवाल बाजार लुटा गया इससे भूचाल आ गया. पुलिस ठाणे लुटे गये . शोषकों को मारा गया ।
प्रश्न 12. जंगल म कोन रहिन?
उत्तर – जंगल म हमर पुरखा मन रहिन।
प्रश्न 13. सड़क पर स्पीड ब्रेकर क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर – सड़क पर स्पीड ब्रेकर इसलिए बनाए जाते हैं ताकि गाड़ियाँ धीमी चलें और दुर्घटनाएँ कम हों।
प्रश्न 14. मुसवा ह कउवा ला मितान काबर नी बनाव कहिस ?
मुसवा औ कउवा के जन्मजात दुश्मनी रहिस इही खातिर मुसवा ह कउवा ला मितान नी बनाव कहिस.
प्रश्न 14. असफलता के क्या-क्या कारण हो सकते हैं लिखिए?
उत्तर – असफलता के कारण हो सकते हैं – मेहनत की कमी, सही योजना न होना, और आत्मविश्वास की कमी।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (3 x 4 = 12 अंक)
प्रश्न 15. अपने प्रधान पाठक को तीन दिन की छुट्टी हेतु आवेदन-पत्र लिखिए।
उत्तर –
सेवा में,
प्रधान पाठक महोदय,
[विद्यालय का नाम],
[स्थान]।
विषय: तीन दिन की छुट्टी हेतु आवेदन।
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], कक्षा 5 का छात्र/छात्रा हूँ। मुझे [कारण, जैसे बुखार या पारिवारिक कार्य] के कारण तीन दिन की छुट्टी चाहिए। कृपया मुझे 22 मार्च से 24 मार्च 2025 तक अवकाश प्रदान करें।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी,
[आपका नाम]
दिनांक: 21 मार्च 2025
अथवा
प्रिय [मित्र/सहेली का नाम],
मैं आशा करता/करती हूँ कि तुम ठीक हो। मैं तुम्हें हमारे स्कूल के आगामी वार्षिकोत्सव के बारे में बताने के लिए यह पत्र लिख रहा/रही हूँ।
जैसा कि तुम जानते/जानती हो, यह वर्ष का वह समय है जब हमारा स्कूल अपना वार्षिक उत्सव मनाता है। यह एक बहुत ही खास कार्यक्रम है, और हम सभी इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।
इस वर्ष, हमारे पास कई रोमांचक कार्यक्रम होंगे, जिनमें नृत्य प्रदर्शन, संगीत कार्यक्रम और नाटक शामिल हैं। हमारे पास खाने और पेय पदार्थों के कई स्टॉल भी होंगे।
मुझे पता है कि तुम एक प्रतिभाशाली कलाकार/कलाकार हो, और मुझे उम्मीद है कि तुम हमारे वार्षिकोत्सव में भाग लेने में सक्षम होगे/होगी। मुझे यकीन है कि तुम एक शानदार प्रदर्शन करोगे/करोगी।
कार्यक्रम [तारीख] को [समय] पर [स्थान] पर होगा। मुझे उम्मीद है कि तुम वहाँ होगे/होगी।
तुम्हारा/तुम्हारी,
[आपका नाम]
प्रश्न 16. निम्न अपठित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
गद्यांश: एक बार एक छोटा सा आम का पेड़ अपनी कहानी सुना रहा था। वह कह रहा था, “मैं पहले छोटा सा बीज था। फिर मैं पानी, मिट्टी और सूरज की मदद से बड़ा हो गया। अब मैं बहुत ऊँचा और खुश हूँ।”
उत्तर –
- आम का पेड़ क्या सुना रहा था?
आम का पेड़ अपनी कहानी सुना रहा था कि वह कैसे बड़ा हुआ। - आम का पेड़ पहले क्या था?
आम का पेड़ पहले एक छोटा सा बीज था। - आम के पेड़ ने बड़ा होने के लिए किन चीजों की मदद ली?
आम के पेड़ ने पानी, मिट्टी और सूरज की मदद ली।
प्रश्न 17. किसी एक त्योहार पर निबंध लिखिए।
उत्तर –
होली
होली रंगों का त्योहार है जो हर साल फाल्गुन मास में मनाया जाता है। यह खुशी और प्रेम का प्रतीक है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।
होली के दिन लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल डालते हैं। बच्चे पिचकारी से खेलते हैं और बड़े लोग गीत गाते हैं। मिठाइयाँ जैसे गुजिया खाई जाती हैं। यह त्योहार दोस्ती और भाईचारे को बढ़ाता है। हमें होली को सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों से मनाना चाहिए।