एक पूर्ण कोण (Complete Angle) कितने समकोणों (Right Angles) के बराबर होता है? (a) 1(b) 2(c) 4(d) 3
Ans.
उत्तर: (c) 4 (क्योंकि 4 x 900 = 3600)

कोण के प्रकार
(1) शून्य कोण: वह कोण जिसका माप 0° हो शून्य कोण कहलाता है।
(2) सरल कोण: वह कोण जिसका माप 180° हो सरल कोण कहलाता है।
(3) न्यूनकोण: वह कोण जो 0° से बड़ा तथा 90° से छोटा हो, न्यूनकोण कहलाता है।
(4) समकोण: वह कोण जिसकी माप 90° हो समकोण कहलाता है। समकोण में एक भुजा दूसरी भुजा पर लम्ब होती है।
(5)अधिक कोण: एक कोण जिसका माप 90° से अधिक परन्तु 180° से कम हो अधिक कोण कहलाता है।
(6) प्रतिवर्ती कोण (वृहत् कोण): वह कोण जिसका माप समकोण 180° से अधिक तथा 360° से कम हो, प्रतिवर्ती कोण कहलाता है।
(7) सम्पूर्ण कोण: यदि कोई किरण अपने प्रारम्भिक बिन्दु के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाने के बाद अपने प्रारम्भिक स्थिति से सम्पाती हो जाए तो इस प्रकार बना कोण सम्पूर्ण कोण कहलाता है। यह कोण 360° का होता है।
📐 कोण के प्रकार (Types of Angles): MCQs
एक कोण जिसका माप ठीक 900 होता है, कहलाता है:(a) न्यून कोण(b) समकोण(c) अधिक कोण(d) सरल कोण
Ans.
उत्तर: (b) समकोण
एक कोण जिसका माप 00 और 900 के बीच होता है, कहलाता है:(a) सरल कोण(b) न्यून कोण(c) अधिक कोण(d) प्रतिवर्ती कोण
Ans.
उत्तर: (b) न्यून कोण
1800 के बराबर माप वाला कोण क्या कहलाता है?(a) समकोण(b) पूर्ण कोण(c) सरल कोण(d) प्रतिवर्ती कोण
Ans.
उत्तर: (c) सरल कोण
1550 का कोण किस प्रकार का कोण है?(a) न्यून कोण(b) अधिक कोण(c) समकोण(d) प्रतिवर्ती कोण
Ans.
उत्तर: (b) अधिक कोण
एक कोण जिसका माप 1800 से अधिक लेकिन 3600 से कम होता है, क्या कहलाता है?(a) अधिक कोण(b) न्यून कोण(c) सरल कोण(d) प्रतिवर्ती कोण
Ans.
उत्तर: (d) प्रतिवर्ती कोण



