चतुर्भुज कक्षा 7 गणित
- चार भुजाओं से घिरी बन्द आकृति जिसके अन्दर के भाग में चार कोण बनते हैं, चतुर्भुज कहलाती है।
- किसी चतुर्भुज में चार शीर्ष, चार भुजाएँ तथा चार कोण होते हैं।
- चतुर्भुज के सम्मुख शीर्षों को मिलाने वाले रेखाखण्ड विकर्ण कहलाते हैं। चतुर्भुज में दो विकर्ण होते हैं।
- चतुर्भुज की वे दो भुजाएँ, जिसमें एक शीर्ष उभयनिष्ठ होता है, संलग्न भुजाएँ कहलाती हैं।
- चतुर्भुज में वे दो भुजाएँ जिनमें कोई भी शीर्ष उभयनिष्ठ नहीं होता, सम्मुख भुजाएँ कहलाती हैं।
- चतुर्भुज ABCD के अन्तः भाग, चतुर्भुज की परिसीमा (स्वयं चतुर्भुज) के साथ मिलकर चतुर्भुजीय क्षेत्र ABCD बनाता है।
- चतुर्भुज के चारों अन्तःकोणों का योग 360° होता है।
- समान्तर चतुर्भुज की सम्मुख भुजाएँ परस्पर समान्तर एवं बराबर होती हैं।
- वह समान्तर चतुर्भुज, जिसका प्रत्येक कोण 90° का हो, आयत कहलाता है।
- वह समान्तर चतुर्भुज, जिसकी सभी भुजाएँ बराबर हों, समचतुर्भुज कहलाता है।
- वह चतुर्भुज, जिसकी सम्मुख भुजा का एक युग्म परस्पर समान्तर हो, समलम्ब चतुर्भुज कहलाता है।
- वह समान्तर चतुर्भुज जिसकी सभी भुजाएं बराबर हों और प्रत्येक कोण 90° का हो, वर्ग कहलाता है।

Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।
