संख्याओं का खेल कक्षा 8 गणित

संख्याओं का खेल कक्षा 8 गणित

1.दो पूर्ण संख्याओं का योगफल एक पूर्ण संख्या होती है।

  • उदाहरण: 5 + 3 = 8 (दोनों पूर्ण संख्याएँ हैं और उनका योगफल भी पूर्ण संख्या है)

2. दो पूर्ण संख्याओं का योग एवं उनका क्रम बदल कर योग करने पर योगफल समान होगा।

  • उदाहरण: 4 + 7 = 11 और 7 + 4 = 11

3. किसी पूर्ण संख्या में शून्य जोड़ने या शून्य में कोई पूर्ण संख्या जोड़ने पर मान पूर्ण संख्या ही रहेगा।

  • उदाहरण: 9 + 0 = 9 और 0 + 12 = 12

4. यदि a, b और c तीन पूर्ण संख्याएँ हैं तो (a+b) + c = a + (b+c)

  • उदाहरण: (2 + 5) + 8 = 7 + 8 = 15 और 2 + (5 + 8) = 2 + 13 = 15

5. दो पूर्ण संख्याओं a और b हो तो a > b तथा a = b स्थिति में घटाने पर एक पूर्ण संख्या होगी।

  • उदाहरण: 10 – 6 = 4 (10 > 6) और 7 – 7 = 0 (7 = 7)

6. यदि a कोई पूर्ण संख्या हो तो a – 0 = a

  • उदाहरण: 15 – 0 = 15

7. यदि a कोई पूर्ण संख्या हो तो a – a = 0

  • उदाहरण: 23 – 23 = 0

8. दो पूर्ण संख्याओं का गुणनफल भी एक पूर्ण संख्या होगा- a x b = c यदि a व b दो पूर्ण संख्या है तो उनका गुणनफल c भी एक पूर्ण संख्या होगा।

  • उदाहरण: 6 * 4 = 24

9. दो पूर्ण संख्याओं का गुणनफल एवं उनका क्रम बदलकर गुणा करने पर गुणनफल समान रहेगा। a x b = b x a

  • उदाहरण: 3 * 8 = 24 और 8 * 3 = 24

10. तीन पूर्ण संख्याओं का विभिन्न स्थितियों में गुणनफल समान होता है। (a x b) x c = a x (b x c)

  • उदाहरण: (2 * 5) * 7 = 10 * 7 = 70 और 2 * (5 * 7) = 2 * 35 = 70

11. यदि a कोई पूर्ण संख्या हो एवं उसे शून्य से गुणा करें तो गुणनफल शून्य होगा a x 0 = 0

  • उदाहरण: 11 * 0 = 0

12. यदि a कोई पूर्ण संख्या हो एवं उसे 1 से गुणा करें तो गुणनफल a x 1 = a होगा।

  • उदाहरण: 17 * 1 = 17