महानदी की आत्मकथा कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 9

महानदी की आत्मकथा कक्षा 5 वीं विषय- पर्यावरण अध्ययन अध्याय 9

महानदी की आत्मकथा
महानदी की आत्मकथा

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  1. छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदी का नाम महानदी है।
  2. महानदी सिहावा की पहाड़ी से निकलती है।
  3. यह नदी उड़ीसा तक जाती है और बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  4. महानदी में पैरी नदी, सोंदूर नदी भी मिलती है। महानदी में वर्ष भर पानी रहता है।
  5. महानदी के किनारे धमतरी, राजिम, नयापारा, आरंग, सिरपुर, तुरतुरिया, शिवरीनारायण आदि शहर या गाँव बसे हैं।
  6. महानदी पर धमतरी में गंगरेल बाँध बनाया गया है।
  7. उड़ीसा के संबलपुर में महानदी पर हीराकुंड बाँध बनाया गया है।
  8. छत्तीसगढ़ का प्रमुख तीर्थ राजिम है। इसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहते हैं।
  9. राजिम में महानदी, पैरी और सोंदूर नदी का संगम स्थल है। जहाँ प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा तथा महाशिवरात्रि पर मेला लगता है ।
  10. सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर, राम मंदिर, और गंधेश्वर मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।

पाठ के मध्य के प्रश्नोत्तर

जिस गाँव, कस्बे या शहर में तुम रहते हो, वहाँ आस- पास क्या कोई नदी है ? यदि है तो अपने शिक्षक, बड़ों से पूछकर नीचे दी गई जानकारी इकट्ठी करो-

प्रश्न 1. नदी का नाम क्या है ? उत्तर- हमारे शहर रायपुर के समीप स्थित नदी का नाम खारुन है।

प्रश्न 2. यह नदी कहाँ से निकलती है ? उत्तर – यह नदी दुर्ग जिले के पूर्व में पेटेचुआ के पास से निकलती है।

प्रश्न 3. नदी कहाँ तक जाती है ?
उत्तर – यह नदी जामघाट के समीप शिवनाथ नदी में मिल जाती है।

प्रश्न 4. क्या इस नदी में कोई और नदी भी मिलती है ?
उत्तर- नहीं।

प्रश्न 5. क्या इस नदी में वर्षभर पानी रहता है ?
उत्तर— नहीं, यह नदी गर्मियों में सूख जाती है।

प्रश्न 6. इस नदी के किनारे कौन-कौन से गाँव अथवा शहर बसे हैं ?
उत्तर- इस नदी के किनारे रायपुर नगर बसा हुआ है ।

प्रश्न 7. अब नक्शे में देखो मेरे (महानदी) के किनारे, आरंग, कौन-कौन से शहर या गाँव बसे हैं ?
उत्तर- महानदी के किनारे धमतरी, राजिम

सिरपुर, शिवरीनारायण और चन्द्रपुर नगर बसे हुए हैं। प्रश्न 8. पता करो और कौन-कौन सी सब्जियाँ और फल नदी के किनारे उगाए जाते हैं ?
उत्तर- नदी के किनारे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, उगरा, करेला, लौकी, कुंदरू, परवल आदि फल व सब्जियाँ उगाई जाती हैं हमने क्या सीखा

मौखिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. महानदी कहाँ से निकलती है ?
उत्तर- महानदी सिहावा की पहाड़ी से निकलती है। बताओ ।

प्रश्न 2. महानदी के तट पर बसे तीन स्थानों के नाम उत्तर- महानदी के तट पर बसे तीन स्थानों के नाम- राजिम, आरंग, सिरपुर हैं।

लिखित प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. छत्तीसगढ़ में महानदी किस-किस दिशा में बहती है ?
उत्तर – छत्तीसगढ़ में महानदी सिहावा की पहाड़ी से निकलकर दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा तथा शिवरीनारायण में उत्तर दिशा से पूर्व दिशा में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न 2. बाँध बनाने से क्या लाभ हैं? उत्तर—बाँध बनाने से अनेक लाभ हैं-

  1. बाँध से नहरें निकालकर सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है।
  2. सिंचाई के लिए पानी मिलने पर फसलों का उत्पादन बढ़ा है।
  3. बाँध से बिजली पैदा की जाती है।
  4. बाँधों से मत्स्य पालन किया जाता है, जिससे मछुआरों को रोजगार मिलता है।

प्रश्न 3. राजिम में महानदी में कौन-कौन सी नदियाँ आकर मिलती हैं? उत्तर- राजिम में महानदी में पैरी और सोंदूर नदियाँ आकर मिलती हैं।

प्रश्न 4. महानदी का सफर कहाँ जाकर समाप्त होताहै ? उत्तर- महानदी का सफर बंगाल की खाड़ी में जाकर समाप्त होता है।

Share करें

Leave a Comment