निम्नलिखित संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?
a. 7122
b. 7211
c. 7212
d. 7221
संख्याओं की तुलना: छोटी संख्या / बड़ी संख्या
Details
1. छोटी संख्या (Smaller Number):
- वह संख्या जो दूसरी संख्या से कम होती है।
- इसे <(कम) चिन्ह से दर्शाया जाता है।
- उदाहरण:
- 25<30 (25 छोटी संख्या है)।
- 0.5<1.2 (0.5 छोटी संख्या है)।
2. बड़ी संख्या (Larger Number):
- वह संख्या जो दूसरी संख्या से अधिक होती है।
- इसे > (अधिक) चिन्ह से दर्शाया जाता है।
- उदाहरण:
- 50>45 (50 बड़ी संख्या है)।
- 2.7>1.9 (2.7 बड़ी संख्या है)।
संख्या की तुलना करने के नियम:
(a) पूर्णांक संख्या (Whole Numbers):
- अधिक अंक वाली संख्या बड़ी होती है।
- 456>78 (क्योंकि 456 में 3 अंक हैं और 78 में 2 अंक)।
- यदि अंकों की संख्या समान हो, तो बाएं से दाएं अंकों की तुलना करें।
- 345>325 (क्योंकि 3 और 3 समान हैं, लेकिन 4 > 2)।
(b) दशमलव संख्या (Decimal Numbers):
- पूर्णांक भाग की तुलना करें।
- 5.6>4.9 (क्योंकि 5 > 4)।
- यदि पूर्णांक भाग समान हो, तो दशमलव भाग की तुलना करें।
- 3.45>3.40 (क्योंकि 45 > 40)।
(c) ऋणात्मक संख्या (Negative Numbers):
- ऋणात्मक संख्या में बड़ी संख्या छोटी मानी जाती है।
- −5<−3 (क्योंकि ऋणात्मक संख्या में -5 अधिक ऋणात्मक है)।
छोटी और बड़ी संख्या की पहचान के तरीके:
- संख्या रेखा (Number Line):
- संख्या रेखा पर बाईं ओर की संख्या छोटी होती है।संख्या रेखा पर दाईं ओर की संख्या बड़ी होती है।
- −3<−2<0<2<3
- अंकों की गिनती:
- अधिक अंकों वाली संख्या बड़ी होती है।
- 789>78
- दशमलव के बाद के अंकों की तुलना:
- 0.56>0.55
उदाहरण प्रश्न:
Details
(a) पूर्णांक:
- कौन बड़ी है: 245 या 529 ?
उत्तर: 529>245
(b) दशमलव:
- कौन छोटी है: 2.34 या 2.3 ?
उत्तर: 2.3<2.34
(c) ऋणात्मक:
- कौन छोटी है: −7 या −5 ?
उत्तर: −7<−5
Pages: 1 2
