हमने सीखा (We have learnt)
दो अनुपातों में समता समानुपात कहलाता है। यदि a : b और c : d बराबर या समान हैं, तो यह समानुपात बनाते हैं।
समानुपात में पहले तथा चौथे पद को बाह्यपद तथा दूसरे तथा तीसरे पद को मध्यपद कहते हैं।
जब चार संख्याएँ समानुपात में हो तो
बाह्यपदों का गुणनफल = मध्यपदों का गुणनफल
यदि हमें पता है कि a : b और c : d एक समान हैं तो उससे निम्न समानुपात बन सकते हैं-
a:b :: c:d
c:a :: d:b
b:a :: d:c
b:d :: a:c
दी गई राशियों से पहले एक राशि का इकाई मान ज्ञात कर फिर वांछित संख्या में राशियों का मान ज्ञात करने की विधि को ऐकिक विधि कहा जाता है।

Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।
