अभ्यास
पाठ से
प्रश्न 1. विश्व के लोग टेलीविजन पर आँखें क्यों गड़ाए हुए ये ?
उत्तर- विश्व के लोग टेलीविजन पर इसलिए आँखें गड़ाए हुए थे क्योंकि उस दिन कोलंबिया शटल पृथ्वी पर लौटने वाली थी, जिसमें भारत की बेटी कल्पना चावला भी शामिल थी।
प्रश्न 2. टैगोर बाल निकेतन करनाल के बच्चे किसका और क्यों इंतजार कर रहे थे ?
उत्तर—टैगोर बाल निकेतन करनाल के बच्चे अपने विद्यालय की पूर्व छात्रा कल्पना चावला के अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटने को उत्सव के रूप में मनाने हेतु इंतजार कर रहे थे।
प्रश्न 3. विश्व में शोक की लहर क्यों दौड़ गई ?
उत्तर-विश्व में शोक की लहर इसलिए दौड़ गई क्योंकि कल्पना चावला एवं कोलंबिया स्पेस शटल में सवार सातों अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई।
प्रश्न 4. कल्पना खुले आसमान को क्यों निहारती थी ?
उत्तर – कल्पना खुले आसमान को इसलिए निहारती थी क्योंकि उसे ग्रह, नक्षत्र और तारागणों में विशेष रूचि थी।
प्रश्न 5. कल्पना का अटल ध्येय क्या था ?
उत्तर- कल्पना का अटल ध्येय उसका यह संदेश था- ” अपने विश्वास के धरातल से आगे बढ़कर चलो तभी असंभव को संभव बनाया जा सकता है।”
प्रश्न 6. ‘जो काम लड़के कर सकते हैं, वह मैं भी कर सकती हूँ कल्पना चावला यह क्यों कहती थी ?
उत्तर-कॉलेज में पढ़ते समय कल्पना दत्तचित्त होकर अपना कोर्स तो तैयार करती ही थी, साथ ही कॉलेज के सभी क्रिया-कलापों में भी भाग लेती थी। वह अक्सर कहती थी- “जो काम लड़के कर सकते हैं, वह मैं भी कर सकती हूँ।”
प्रश्न 7. मोंट्यू फाउण्डेशन की स्थापना का उद्देश्य लिखिए।
उत्तर- मॉट्यू फाउण्डेशन की स्थापना का उद्देश्य प्रतिभावान | नवयुवकों और नवयुवतियों को जिन्हें धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ता है, विश्वविद्यालय की शिक्षा प्राप्त कराने में सहायता करना है ।
पाठ से आगे
प्रश्न 3. कल्पना का मानना था कि जो काम लड़के कर सकते हैं वह मैं भी कर सकती हूँ। आप कक्षा में चर्चा कर लिखिए कि जीवन का ऐसा कौन-सा क्षेत्र है जहाँ लड़कियाँ कार्य नहीं कर सकतीं।
उत्तर- कल्पना का मानना था कि जो काम लड़के कर सकते हैं वह मैं भी कर सकती हूँ। अर्थात् जीवन का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र है जहाँ लड़कियाँ कार्य नहीं कर सकती।
प्रश्न 4. एयरोनाटिक्स इंजिनियरिंग, इंजीनियरिंग का कौन-सा क्षेत्र है और इसमें किस विषय की पढ़ाई होती है ? शिक्षक और साथियों से बातचीत कर लिखिए।
उत्तर- एयरोनाटिक्स इंजीनियरिंग का वह क्षेत्र है, जिसमें अंतरिक्ष विषय की पढ़ाई की जाती है। इसमें छात्र-छात्राओं को कॉलेज के क्रिया-कलापों में भाग लेने के साथ-साथ अपना कोर्स स्वयं तैयार करना होता है।

Mani Sir एक अनुभवी शिक्षक, शिक्षा मार्गदर्शक और डिजिटल शिक्षा सामग्री निर्माता हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए सरल, तथ्यपूर्ण और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनका उद्देश्य कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाकर विद्यार्थियों की सफलता सुनिश्चित करना है।
वे विशेष रूप से Prayas आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVST), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), SCERT, CG Board, CTET, तथा अन्य शैक्षिक परीक्षाओं के लिए नोट्स, मॉडल प्रश्नपत्र, MCQ, माइंड मैप, चार्ट, अध्ययन सामग्री और वीडियो लेक्चर तैयार करते हैं।
