सजीवों में प्रजनन: स्मरणीय तथ्य
प्रजनन: जीवित प्राणियों की वह प्रक्रिया जिसके द्वारा वे अपने जैसे अन्य प्राणी उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं, उसे प्रजनन कहा जाता है।
निषेचन: नर जनन इकाई एवं मादा जनन इकाई के मेल को निषेचन कहते हैं।
परागण: परागकणों का परागकोष से वर्तिकाग्र तक पहुँचना परागण कहलाता है।
अलैंगिक प्रजनन: बीज के अतिरिक्त पौधे के अन्य किसी भाग से नए पौधे के उगने को अलैंगिक प्रजनन कहते हैं।
परिवर्धन: युग्मनज से भ्रूण तथा भ्रूण से शिशु बनने की क्रिया को परिवर्धन कहते हैं।
पुनर्जनन: शरीर के कटे भागों से संपूर्ण जीव का बनना पुनर्जनन कहलाता है।
पुनरुद्भवन: कुछ पौधे एवं प्राणी अपने खोए अथवा छिन्न-भिन्न हुए अंगों को पुनः उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं, इस क्षमता को पुनरुद्भवन कहते हैं।
बाह्य निषेचन: जब अंडे का निषेचन मादा के शरीर के बाहर होता है, तो उसे बाह्य निषेचन कहते हैं।
आंतरिक निषेचन: जब अंडे का निषेचन मादा के प्रजनन अंगों के भीतर होता है, तो उसे आंतरिक निषेचन कहते हैं।
जनन दो प्रकार से होते हैं:
- अलैंगिक जनन
- लैंगिक जनन
अलैंगिक जनन में विभिन्न लिंगों (नर एवं मादा) की आवश्यकता नहीं होती।
पुष्पीय पौधों में प्रजनन अंग:
- पुरुष के प्रजनन अंग पुंकेसर में होते हैं।
- मादा के प्रजनन अंग स्त्रीकेसर में होते हैं।
पुंकेसर में परागकण और स्त्रीकेसर में बीजाण्ड होते हैं। परागकण में नर युग्मक एवं बीजाण्ड में मादा युग्मक होते हैं।
युग्मकों की वृद्धि एवं परिवर्धन के फलस्वरूप वयस्क का निर्माण होता है। अंगों की वृद्धि से आकार, रूप तथा भार में परिवर्तन होता है।
वृद्धि का प्रकार:
- अधिकांश जन्तुओं में वृद्धि एक निश्चित उम्र तक होती है, जबकि पौधों में वृद्धि अनिश्चित काल तक होती है।
प्रकार:
- परिवर्धन का प्रकार:
- आंतरिक परिवर्धन (मादा के शरीर के भीतर)
- बाह्य परिवर्धन (शरीर के बाहर)
अभ्यास के प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प चुनिए:
- फूल में जनन अंग होते हैं-
- (क) बाह्य दल एवं दल
- (ख) स्त्रीकेसर एवं पुंकेसर
- (ग) बाह्यदल एवं पुंकेसर
- (घ) दल एवं स्त्रीकेसर
उत्तर: (ख) स्त्रीकेसर एवं पुंकेसर
- बीज बनता है-
- (क) अंडाणु से
- (ग) बीजांड से
- (ख) परागकण से
- (घ) अंडाशय से
उत्तर: (ग) बीजांड से
- शुक्राणु उत्पन्न होते हैं-
- (क) अंडाशय में
- (ख) गर्भाशय में
- (ग) वृषण में
- (घ) शुक्राशय में
उत्तर: (ग) वृषण में
- मनुष्य में अंडाणु का निषेचन होता है-
- (क) अंडाशय में
- (ख) अंडवाहिनी में
- (घ) शरीर के बाहर
- (ग) गर्भाशय में
उत्तर: (ख) अंडवाहिनी में
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
- नरयुग्मक एवं मादा युग्मक के मेल को __________ कहते हैं।
- फूलों में निषेचन के बाद __________ बदल जाता है।
- गन्ना में __________ विधि द्वारा प्रजनन होता है।
- अमीबा __________ विधि से अलैंगिक जनन करता है।
- हाइड्रा में अलैंगिक प्रजनन के लिए बनने वाले उभार को __________ कहते हैं।
उत्तर:
- निषेचन
- फल
- अलैंगिक
- विखंडन
- कलिका
प्रश्न 3. सही अथवा गलत कथनों को पहचान कर उन्हें सही कर लिखिए-
- कुम्हड़े का फूल एकलिंगी होता है। उत्तर: गलत (कुम्हड़े का फूल द्विलिंगी होता है)
- अलैंगिक जनन से भ्रूण तथा बीज बनते हैं। उत्तर: गलत (लैंगिक जनन से भ्रूण तथा बीज बनते हैं)
- गुलाब के पौधे प्रायः बीजों से उगाये जाते हैं। उत्तर: गलत (गुलाब के पौधे प्रायः तने से उगाये जाते हैं)
- लैंगिक प्रजनन में शुक्राणु एवं अंडाणु का मेल आवश्यक है। उत्तर: सही
- अमीबा प्रायः लैंगिक विधि से प्रजनन करता है। उत्तर: गलत (अमीबा प्रायः अलैंगिक विधि से प्रजनन करता है)
- मछली में आंतरिक निषेचन होता है। उत्तर: गलत (मछली में बाह्य निषेचन होता है)
प्रश्न 4. निम्नलिखित को समझाइए-
- अंडज: अंडे देने वाले जन्तु को अंडज कहते हैं। इनमें अंडे से इल्ली, इल्ली से प्यूपा और प्यूपा से शंसी बनता है। इसे कायान्तरण कहते हैं। उदाहरण: मक्खी, मच्छर आदि।
- जरायुज: बच्चे पैदा करने वाले जंतु को जरायुज कहते हैं। इनका भ्रूण गर्भाशय में विकसित होता है और ये पूर्ण विकसित शिशु को जन्म देते हैं। उदाहरण: गाय, घोड़ा, बिल्ली आदि।
- निषेचन: नर जनन इकाई और मादा जनन इकाई के मेल को निषेचन कहते हैं। उदाहरण: पौधों में नर जनन इकाई पुंकेसर और मादा जनन इकाई स्त्रीकेसर होते हैं। जन्तुओं में नर जनन इकाई शुक्राणु और मादा युग्म इकाई अंडाणु होती हैं।
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-
- प्रजनन किसे कहते हैं? उत्तर: जीवों द्वारा अपने समान नए जीव उत्पन्न करना प्रजनन कहलाता है।
- संक्षिप्त जानकारी दीजिए-
- लैंगिक प्रजनन: नर एवं मादा जनकों की आवश्यकता होती है। इसमें युग्मनज से भ्रूण और शिशु का निर्माण होता है।
- अलैंगिक जनन: एक जनक से नए जीवों का उत्पन्न होना। उदाहरण: अमीबा, हाइड्रा।
- परागण: जब परागकण पुंकेसर से स्त्रीकेसर तक पहुँचते हैं, तो उसे परागण कहते हैं।
- द्विलिंगी पुष्प का चित्र बनाकर स्त्रीकेसर एवं पुंकेसर के विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।
- अलैंगिक जनन एवं लैंगिक जनन में मुख्य अंतर लिखिए। उत्तर: अलैंगिक जनन में एक जनक की आवश्यकता होती है, जबकि लैंगिक जनन में नर और मादा दोनों की आवश्यकता होती है।
- अमीबा में अलैंगिक प्रजनन को चित्र द्वारा समझाइए। उत्तर: अमीबा में द्विविभाजन के द्वारा प्रजनन होता है। एक अमीबा दो हिस्सों में विभाजित होकर दो नए अमीबा उत्पन्न करता है।
- पुनर्जनन किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए। उत्तर: कुछ पौधे एवं प्राणी अपने खोए हुए अंगों को पुनः उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं। उदाहरण: छिपकली की पूँछ का पुनर्जनन।